Category: KALA AAM

  • विक्रम बाग विद्यालय के होनहार बच्चों को नवाजा गया

    विक्रम बाग विद्यालय के होनहार बच्चों को नवाजा गया

    एसडीएम सांख्यान ने करी बच्चों की हौसला अफजाई, प्रतिभाशालियों को नवाजा


    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिक्रमबाग में शुक्रवार को वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम नाहन राजीव कुमार सांख्यन ने की। उन्होंने शिक्षा और खेलकूद समेत स्कूल की अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहारों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बच्चों सहित अध्यापकों की होंसला अफजाई की और समाज में व्याप्त लिंग भेद समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को भागीदारी बनाने का भी आग्रह किया।उन्होंने अध्यापकों से कड़ी मेहनत और बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा करने की आवश्यकता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया.।

    इस दौरान एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन समिति को ग्यारह हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया।
    समारोह के दौरान जमा दो में प्रथम स्थान पर रहे करण, जमा दो में प्रथम स्थान पर रही महक, दसवीं में प्रथम स्थान पर रही मन्ताशा बेगम, नवमी कक्षा में प्रथम स्थान पर रही रिया को सम्मानित किया।

    वहीं, खदरी निवासी सुभाष चन्द्र शर्मा ने इस साल भी अपने पिता बिक्रम बाग पंचायत के पूर्व प्रधान स्व. पंडित राजकिशन शर्मा की याद में नवीं, दसवीं, जमा एक, जमा दो में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए.
    खेलकूद में हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले साकिब, स्टेट खेलने वाले हर्ष, वाजिद, इन्तजार, जुनैद, युवराज, आयुष और टीटी में राज्य स्तर पर भाग लेने पर ध्रुव पाल, दीपक, टींकू को भी सम्मानित किया

    । कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक पाठशाला और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिक्रमबाग के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    इस मौके पर बिक्रमबाग पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार, उपप्रधान हनीफ मोहम्मद, एसएमसी के प्रधान इस्तगफार, राज्य मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सलाहकार नसीम दीदान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना, देवनी पंचायत के पूर्व उपप्रधान जगमाल राणा, वन विभाग के बीओ तेजबीर सिंह, नरेंद्र कटोच समेत भारी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

    समारोह के दौरान स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य राजेश चौहान ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए पाठशाला के शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

  • सुकेती रोड पर चल रहे अवैध खनन पर पुलिस ने दागा अंकुश

    सुकेती रोड पर चल रहे अवैध खनन पर पुलिस ने दागा अंकुश

    चार टिप्पर सहित एक जेसीबी को माल सहित किया सीजन

    Himachalnow/काला अंब

    जिला सिरमौर काला अंब पुलिस के द्वारा लंबे समय से सुकेती रोड पर चल रहे अवैध खनन पर लगाम कसने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुकेती रोड के समीप अवैध खनन का कार्य व्यापक स्तर पर चला हुआ था। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उसके बाद मौके पर पर सुबह करीब 11:00 के आसपास दबिश दी गयी।पुलिस ने मौके पर पाया कि चार टिप्पर जिन पर अवैध खनन कर मिनरल भर गया था उसे जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया। यही नहीं पुलिस के द्वारा अवैध खनन में लगी हुई एक जेसीबी को भी जांच के दायरे में ले लिया गया।

    जांच दल के द्वारा जप्त की गाड़ियों तथा की जा रही माइनिंग को लेकर के दस्तावेज की मांग की गई तो किसी भी तरह की परमिशन दिखा पाने में कथित अवैध खनन कर्ता नाकामयाब रहे।इन्वेस्टिगेशन फोर्स के द्वारा खनन मटेरियल से भरे हुए चार बड़े टिप्पर और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर काला आम थाना लाया गया। जिसे कालाअंब थाना पुलिस के सुपुर्द कर चारों टिप्पर और जेसीबी को सीज कर दिया गया।काला अंब थाना पुलिस के द्वारा सुकेती निवासी तेजवीर के खिलाफ माइनिंग एक्ट में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी तो इसमें यह भी मिली है कि पकड़े गए टिप्पर में तीन टिप्पर हरियाणा के रणधीर नाम के व्यक्ति के हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रणधीर का हरियाणा में क्रेशर भी है। जबकि चौथा टिप्पर सुकेती नागल के एक व्यक्ति का बताया गया है। जबकि जेसीबी रणधीर उर्फ धीरा हरियाणा निवासी की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकेती क्षेत्र से निकाली गई मिट्टी व मिनरल्स आदि को हरियाणा क्रेशर के साथ-साथ बना रहे नेशनल हाईवे पर ले जाकर मोटी कमाई की जाती है। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि ये सारा का सारा माइनिंग का धंधा अवैध रूप से चल रहा है।यह सारा का सारा कार्य माइनिंग डिपार्टमेंट और पुलिस को चकमा देकर किया जाता है। जानकारी तो यह भी है कि इस क्षेत्र में चल रहा अवैध माइनिंग का धंधा लंबे समय से जारी है जिसमें अवैध खनन करने वालों का अपना एक अच्छा खासा नेटवर्क भी बना हुआ है। बरहाल इस बड़े नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस के द्वारा बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।मामले की पुष्टि जिला पुलिस कप्तान रमन कुमार मीणा के द्वारा की गई है।

  • पेपर मिलों ने 30 फीसदी बढ़ाए कागज के दाम, उद्योगों पर संकट

    पेपर मिलों ने 30 फीसदी बढ़ाए कागज के दाम, उद्योगों पर संकट

    गत्ता पैकेजिंग इंडस्ट्री पर मंडराया संकट, हिमाचल पर बड़ा असर, पैकेजिंग इंडस्ट्री हड़ताल की तैयारी में

    HNN News नाहन

    पेपर मिलों के द्वारा अचानक बढ़ाए गज के दामों के चलते हिमाचल प्रदेश के 200 से अधिक पैकेजिंग गत्ता उद्यमियों व्यापार पर भारी असर पड़ा है। बढ़ाए गए दामों के चलते इन उद्यमियों को करोड़ों का हो रहा नुकसान हो रहा है। लिहाजा गत्ता पैकेजिंग उद्यमी अब हड़ताल की तैयारी में लग गए हैं।

    हालात यह है कि कच्चे माल के दाम में लगातार जारी वृद्धि ने जहां उद्योगों में कामकाज को प्रभावित किया है, वहीं भुगतान के संकट के बीच हजारों कामगारों की नौकरी पर भी खतरा मंडराने लग पडा है।

    बीते तीन महीनों के अरसे में ही कागज की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। गत्ता उद्यमियों ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया है कि अगर पेपर मिलों की मनमानी नहीं रुकी, तो गत्ता उद्योग हड़ताल पर चले जाएंगे ।

    गत्ता पैकेजिंग उद्योगपतियों का कहना है कि क्राफ्ट पेपर कंपनियां मनमर्जी से रेट बढ़ाती जा रही है, लेकिन गत्ता उद्योगों को उनके वेंडर न तो बढ़ी कीमत दे रहे हैं और न ही गत्ता उद्योग पुराने रेट पर माल दे पाने की स्थिति में है।

    लिहाजा ऐसे हालातों में गत्ता उद्योग तालाबंदी की कगार पर पहुंच गया है।
    गत्ता उद्यमियों ने जहां राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

    पेपर इंडस्ट्री कि मनमानी के चलते इस मुद्दे पर आगामी रणनीति के लिए हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ ने पहली अक्तूबर को आपात बैठक बुलाई है।

    तीन महीने में कागज की कीमत 30 प्रतिशत तक बढऩे से प्रदेश के लगभग 200 से अधिक कोरोगेटेड बॉक्स निर्माता उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। प्रदेश में उद्योगों को 50 करोड़ रुपए से भी अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

    पेपर मिल संचालकों की मनमानी से परेशान गत्ता उद्योग अपने वेंडर्स को माल सप्लाई नहीं कर पा रहे है । बता दे की औद्योगिक क्षेत्र काला अंब, तथा सोलन जिला के बीएन क्षेत्र में कोरोगेटेड बॉक्स बनाए जाने के काफी उद्योग है।

    जानकारी तो यह भी है कि हरियाणा के यमुनानगर एक बड़ी पेपर इंडस्ट्री को एक बड़े महाउद्योगपति के द्वारा खरीद लिया है जिसके चलते अब धीरे यह देश का बड़ा बिजनेस टाइकून इस उद्योग पर भी अपनी मनमर्जी कब्जा जमाना चाह रहा है।

  • कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां

    कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां

    सर से हेलमेट हुआ गायब, गर्दन में दबा मोबाइल और ट्रैफिक जाम हुआ आम

    HNN New कालाअंब

    सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में यातायात नियमों की जमकर अवेला हो रही है। कालाअंब थाना के अंतर्गत पूरा औद्योगिक क्षेत्र अव्यवस्था के चलते जहां जाम के शिकंजे में जकड़ा हुआ है वहीं यातायात नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

    दुपहिया वाहनों चालकों के सर से जहां अधिकतर हेलमेट गायब है तो वहीं दोपहिया चलते वाहन पर मोबाइल का इस्तेमाल भी अव्यवस्था की पुष्टि करता है।हालांकि काला अंब में रोड सेफ्टी क्लब कई बार जागरूकता शिविर भी लगा चुका है बावजूद इसके दुपहिया वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं।

    दुपहिया वाहन चालकों की लापरवाही का सबसे बड़ा खामियाजा।दुर्घटना के दौरान बड़े वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। बता दे कि इस औद्योगिक क्षेत्र के साथ हरियाणा राज्य की सीमा लगती है जहां बैरियर पर पुलिस की उपस्थितिन के बराबर रहती है।

    कमोबेश पुलिस की लापरवाही के चलते अक्सर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। जाम की सबसे बड़ी वजह मोगी नंद से लेकर काला अंब त्रिलोकपुर रोड तक सड़क के किनारे अवैध रूप से ट्रकों की पार्किंग बनती हैं।

    हैरानी की बात तो यह भी है कि अधिकतर ट्रकों की लोडिंग अनलोडिंग का कार्य भी सड़कों के किनारे ही चलता है।

    ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और अव्यवस्था कारण अक्सर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला चला रहता है। ट्रैफिक नियमों की सबसे ज्यादा अनदेखी साथ लगते हरियाणा क्षेत्र से हिमाचल की फैक्ट्रियों में काम करनेआने वाले वर्कर्स हैं।

    चौंकाने वाली बात तो यह भी सामने आई है कि काला अंब में टैंकर से पानी की ढुलाई करने वाले अधिकतर ट्रैक्टरों के नंबर ही गायब है। अब यह बगैर नंबर के वाहन चोरी के हैं या फिर ये किसी तरह से सरकार के टैक्स में सेंधमारी कर रहे हैं ये अब एक जांच का विषय है।

    सड़क सुरक्षा क्लब कई बार जागरूकता अभियान के साथ-साथ दो पहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट भी बांट चुका है बावजूद इसके लापरवाही आलम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। काला अंब से मोगिनंद तक एनएच पर ट्रकों की इन्क्रोचमेंट और काला अंब से त्रिलोकपुर रोड के दोनों ओर तह बजारी का जमावड़ा पूरी तरह से पुलिस की लापरवाही और अनदेखी की पुष्टि करता है। बडे वाहनों पर ओवर लोडिंग जहां विभाग की मिलीभगत से चल रही है वहीं चोर रास्तों से होने वाली वाहनों की एंट्री सरकार के राजस्व को भी चूना लगा रही है।

    उधर। सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष अध्यक्ष सोमनाथ भाटिया ने कहा कि पुलिस और सड़क सुरक्षा क्लब कई बार रेडी फड़ी वालों के साथ साथ अवैध पार्किंग और दुपहिया वाहन चालकों पर लापरवाही को लेकर कार्रवाई कर चुकी है।बावजूद इसके ये लोग बाज नहीं आते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज मंगलवार को शाम के समय फिर से रेहड़ी फड़ी वालोंऔर तहबाजारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लापरवाह चालकों और तहबिजारियों के खिलाफ पहले से अधिक सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की सिफारिश की जाएगी।

  • बाढ़ की चपेट में आए तीन मासूमों को जान पर खेल कर काला आम पुलिस ने किया रेस्क्यू

    बाढ़ की चपेट में आए तीन मासूमों को जान पर खेल कर काला आम पुलिस ने किया रेस्क्यू

    2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बढ़ता गया पानी, अटकी रही परिजनों की सांसें

    HNN/काला अंब

    काला अंब थाना की पुलिस एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन बच्चों की जान बचाकर देवदूत साबित हुई है। घटना कला अंब थाना के अंतर्गत त्रिलोकपुर पंचायत में खैरी नदी की है। जहां सुबह करीब 11:45 बजे के आसपास प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चे नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गए थे।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद प्रवासी मजदूरों के परिवारों में रोना पीटना शुरू हो गया था। लाचार प्रवासी नदी के किनारे खड़े हो रो-रो कर मदद की गुहार लगा रहे थे।


    इस घटना की बाबत स्थानीय लोगों के द्वारा काला अंब थाना पुलिस सहित अग्निशमन विभाग काला अंब को तत्काल मदद के लिए सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एडिशनल थानेदार भागीरथ शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।प्राप्त जानकारी के अनुसार टापू में फंसे बच्चों तक किसी भी सूरत में नहीं पहुंचा जा सकता था लिहाजा समय व्यर्थ ना करते हुए पुलिस के द्वारा हरियाणा के नारायणगढ़ से हाइड्रा मंगवाया गया।


    रेस्क्यू दल में शामिल एचएएसआई खुशाल सिंह तथा कांस्टेबल आदित्य अपनी जान पर खेलकर हाइड्रा के बम पर लटक टापू तक पहुंचे।करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 10 वर्षीय साजन तथा 8-8 साल के रंजन और साजिद कुमार साहनी को बाढ़ में गिरे टापू से सुरक्षित निकाल लिया गया।बता दें की तीनों बच्चे औद्योगिक क्षेत्र के कारखाने में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के थे। तीनों बच्चे नदी में नहाने के लिए आए हुए थे।

    इसी दौरान ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद अचानक नदी में बाढ़ आ गई थी। तीनों बच्चे नदी के बीचो-बीच बने एक टापू में फंस गए थे।इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बच्चों के परिजनों सहित मौके पर ड्यूटी भारी भीड़ ने पुलिस दल का आभार भी व्यक्त किया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और अग्निशमन विभाग के अलावा रोड सेफ्टी क्लब काला अंब के अध्यक्ष सोमनाथ भाटिया व अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

  • हिमालयन कॉलेज कालाअंब की दिव्यांशी बीएड प्रथम सेमेस्टर में अव्वल 

    हिमालयन कॉलेज कालाअंब की दिव्यांशी बीएड प्रथम सेमेस्टर में अव्वल 

    HNN/ कालाअंब

    हिमालयन ग्रुप के एचपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कालाअंब के तहत बीएड (2023-25) के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें कॉलेज की दिव्यांशी आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियांशु शर्मा ने द्वितीय स्थान और कनुप्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    हिमालयन ग्रुप के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने इन मेधावियों को बधाई दी और उन्हें इस प्रकार के कीर्तिमान भविष्य में स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

    विकास बंस ने कहा कि एचपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कालाअंब बीएड के लिए प्रदेश में प्रचलित संस्थानों में से एक है, जहां से अबतक हजारों विद्यार्थियों ने शिक्षा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

  • हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में मनाया हरियाली तीज महोत्सव

    हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में मनाया हरियाली तीज महोत्सव

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस दौरान रंगोली, चित्रकला, नारा लेखन और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस समारोह में मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके धीमान, राष्ट्रीय सचिव हरिंदर तोमर व उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष संजय तोमर समारोह के विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने छात्रों को नए राष्ट्र निर्माण के लिए सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

    मानवाधिकार संरक्षण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार ने छात्रों को नशे के सेवन से बचने और दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्हें यातायात के नियमों से भी अवगत कराया। इसके अलावा सड़कों पर छात्रों के अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया।

    कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संस्थान के सीईओ मन्नत बंसल सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

  • कालाअंब पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 19.116 किलो भुक्की के साथ दो युवक गिरफ्तार 

    कालाअंब पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 19.116 किलो भुक्की के साथ दो युवक गिरफ्तार 

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के कालाअंब इलाके में पुलिस ने दो युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.116 किलोग्राम भुक्की (चूरापोस्त) कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कालाअंब की एक टीम टोका साहिब गुरुद्वारा मीरपुर कोटला के समीप गश्त पर मौजूद थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल नंबर HP71-3933 पर दो लोग भुक्की/चूरापोस्त लेकर पहुंच रहे हैं। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकल पर सवार इलसाद खान निवासी गांव व डाकघर त्रिलोकपुर (सिरमौर) और हैप्पी निवासी गावं पीर स्थान डाकघर नालागढ़, जिला सोलन के कब्जे से 19.116 किग्रा चूरापोस्त की खेप बरामद की।

    इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअंब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उधर, एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

  • कालाअंब के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

    कालाअंब के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

    HNN/ कालाअंब

    विद्युत उपमंडल कालाअंब के तहत आने वाले क्षेत्रों में एक अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को 220/132/33केवी सबस्टेशन अंधेरी और 132/33/11केवी सबस्टेशन जोहड़ों में परस्पर विनिमय स्थापित करने के लिए कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    उन्होंने बताया कि इस कार्य के चलते बर्मा पापड़ी, धौलाकुआं, कालाअंब नंबर 01, अंबाशक्ति इस्पात व 11केवी के फीडर एवं फीडर नंबर 02, 04, 10 और इसके साथ लगते गांव त्रिलोकपुर, खैरी, जोहडों, कौलांवालाभूड, जंगलावाला भूड, पालियो व गुमटी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।

    सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

  • 6 ग्राम हेरोइन और 70,210 रुपये नकदी के साथ दंपति गिरफ्तार

    6 ग्राम हेरोइन और 70,210 रुपये नकदी के साथ दंपति गिरफ्तार

    कालाअंब पुलिस ने घर पर दबिश देकर दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम

    HNN/ कालाअंब

    पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दंपति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ 70,210 रूपये नकदी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कालाअंब की टीम गश्त के दौरान मेन थापल के समीप मौजूद थी। इस बीच सूचना मिली कि बबली उर्फ बेबी पत्नी सुरेश कुमार और उसका पति सुरेश कुमार निवासी सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन (सिरमौर) अपने मकान में अवैध चिट्टा/हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं।

    लिहाजा, सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बबली व सुरेश के घर की तलाशी ली। छानबीन के दौरान उनके मकान से कुल 6 ग्राम चिट्टा और 70,210 रुपये नकदी बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअंब में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

    एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।