Category: KALA AAM

  • वाटर फीलिंग स्टेशन ने खस्ताहाल कर डाली कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क 

    वाटर फीलिंग स्टेशन ने खस्ताहाल कर डाली कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क 

    रात-दिन भरे जा रहे पानी के टैंकर, अधिकांश टैंकर ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट गायब

    HNN/कालाअंब

    एक ओर जहां औद्योगिक नगरी कालाअंब सरकार को करोड़ों का राजस्व दे रही है तो वहीं इस क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का आलम उद्योगपतियों के लिए काला पानी बन गया है।

    कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर रूचिरा पेपर मिल के समीप बने निजी वाटर फीलिंग स्टेशन (पानी का बोर) लोक निर्माण विभाग की सड़क के लिए घातक साबित हो रहा है। आलम ये है कि इस स्टेशन पर टैंकरों की भराई के दौरान भारी मात्रा में ओवरफ्लो होने वाले पानी ने सड़क को भारी नुकसान पहुंच चुका है।

    इसके साथ ही अंदर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर भी ऐसा ही एक वाटर फीलिंग प्वाइंट है, जहां से प्रतिदिन लाखों गैलन पानी गर्मियों के दौरान जमीन से निकाला जा रहा है। इस पानी का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा है।

    अधिकतर फैक्टरियों में 400 से 600 रुपये प्रति टैंकर बेचा जा रहा है। इसकी एवज में सरकार को कितना राजस्व मिल रहा है, ये अपने आप में बड़ा सवाल है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि पानी सप्लाई में लगे टैंकर वाले ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट ही गायब है। सूत्रों की मानें तो अधिकतर पानी के टैंकर हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं। इसकी एवज में सरकार को एक भी पैसे का राजस्व नहीं मिल पा रहा है।

    गर्मियों का सीजन चला हुआ है। इसके बावजूद बगैर वाटर लेबल जांचे अनिश्चित मात्रा में पानी का दोहन किया जा रहा है। इसका सीधा असर सरकारी वाटर सप्लाई के साथ साथ प्रकृति और पर्यावरण पर भी पड़ रहा है।

    वहीं, अतिरिक्त थाना प्रभारी कालाअंब भागीरथ शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। बगैर नबंर प्लेट के चलने वाले नंबरों के चालान काटे जाएंगे।

    उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि यदि विभाग की सड़क को नुकसान पहुंचा है तो इसकी भरपाई संबंधित वाटर फीलिंग स्टेशन के मालिक से की जाएगी। साथ ही कानून प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

    अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने कहा कि मामला गंभीर है इसको लेकर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

  • कालाअंब के मोगीनंद में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प, कई लोग जख्मी

    कालाअंब के मोगीनंद में दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प, कई लोग जख्मी

    HNN/ कालाअंब

    जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के तहत मोगीनंद क्षेत्र में 2 गुटों के बीच हुई खूनी झड़प होने का मामला संज्ञान में आया है। इस खूनी झड़प में महिलाओं सहित 12 से 14 लोग घायल हुए हैं।

    घायलों में सुनीता यादव, कोमल, मंजू, करण, पूनम, राजेश, आरती व शिवानी को ज्यादा चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा घायलों को देर रात मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग मौके पर आए और गाली-गलौच करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जो खूनी झड़प में तबदील हो गई।

    बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच लोहे की रोड़े, पत्थर व ईंट से हमला किया गया। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी एमएस चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

  • कालाअंब में दो फैक्ट्रियों के गोदाम जलकर राख

    कालाअंब में दो फैक्ट्रियों के गोदाम जलकर राख

    करोड़ों का नुकसान, फायर व फैक्ट्री के कर्मियों ने जान पर खेल कर बुझाई आग

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित मोगीनंद में दो अलग-अलग फैक्ट्रियों के गोदाम अचानक भड़की आग की चपेट में आ गए। आग से दोनों कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हुआ बताया गया है। आग लगने की यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:00 के आसपास की है।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईंदकुश फार्मा तथा विशाल पैट कंपनियों के गोदाम मोगीनंद के हाउसिंग बोर्ड एरिया के साथ आपस में सटे हुए थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:00 के आसपास ईंद कुश के रियल फैब दवा के रॉ मैटेरियल और पैकिंग मैटेरियल वाले गोदाम में अचानक आग भड़क गई। गोदाम में अचानक भड़की आग इतनी तेजी से फैली की मात्र कुछ ही मिनट में इसने साथ लगती विशाल पैट के आदिनाथ इंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम नंबर दो को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस गोदाम में दवाइयों की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ के साथ प्लास्टिक की ढेर सारी बोतलें भी थी।

    अचानक भड़की इस आग की बाबत एक फैक्ट्री कर्मी के द्वारा वैरव दवा फैक्ट्री के सीएमडी मनोज गर्ग को सूचित किया गया। मनोज गर्ग के द्वारा अपनी फैक्ट्री की मीटिंग को छोड़कर नाहन और कालाअंब फायर ऑफिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही स्पेशल फायर ऑफिसर राजकुमार, लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार, ,प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, रोशन अली, फायर टेंडर चालक राजेश प्राशर, अरुण शर्मा, प्लाटून कमांडर कुलदीप कुमार तथा गृह रक्षक रोशन तुरंत आग बुझाने के तमाम लाभ लश्कर के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

    दोपहर 1:15 पर मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम खबर लिखे जाने तक आग बुझाने में जुटे रही। इस दौरान दोनों ही फैक्ट्री के दर्जनों कर्मचारी अपनी जान पर खेल कर फायर विभाग की टीम को असिस्ट करते रहे। यही नहीं दोनों फैक्ट्रियों के गोदाम के बचे कूचे रॉ मैटेरियल व अन्य पैकिंग मैटेरियल को सुरक्षित निकालने में भी लगे हुए थे। बावजूद इसके कई घंटों की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

    बड़ी बात तो यह है कि दोनों ही प्लांट्स के गोदाम होल्डर के द्वारा अग्निशमन सुरक्षा के तमाम सिस्टम लगाए गए थे। साथ लगती अन्य फैक्ट्री के फायर हाइड्रेंट के साथ-साथ दर्जनों पानी के टैंकर आग बुझाने में लगे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, मगर रियल फैब गोदाम में आराम कर रहे व्यक्ति को धुंए की घुटन से बेहोशी छा गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

    बताया जा रहा है कि दोनों प्लांट्स के गोदाम इंश्योर्ड थे। बावजूद इसके इस आग से हुई दुर्घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान दोनों गोदाम होल्डर को हुआ है। उधर स्पेशल फायर ऑफिसर राजकुमार का कहना है कि आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें सही समय पर सूचना न मिलती तो दोनों गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो जाते।

  • नौकरी का सुनहरा मौका, कालाअंब की इस कंपनी में भरें जाएंगे 300 पद….

    नौकरी का सुनहरा मौका, कालाअंब की इस कंपनी में भरें जाएंगे 300 पद….

    HNN/ कालाअंब

    जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज पायनियर एंब्रायडरीज लि. खैरी, काला अंब जिला सिरमौर में 5वीं से स्नातक प्रशिक्षु हेल्पर, कॉप्स वाइंडिंग ऑपरेटर, प्राइमरी व सेकेंडरी टीएफओ ऑपरेटर, एम.टी. व एल.टी. ऑपरेटर, एचएसडब्लू. ऑपरेटर, हाई ब्लकिंग ऑपरेटर, पीओवाई व एफडीवाई ऑपरेटर के 300 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरें जाएगें।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 12 जून को उप रोजगार कार्यालय सराहां, 15 जून को राजगढ़, 18 जून को संगडाह व 21 जून को उप रोजगार कार्यालय शिलाई में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र लेकर प्रातः 10 बजे निर्धारित तिथीयों में उप रोजगार कार्यालयों में पहुंच कर इस मौके का लाभ उठा सकतें है। उन्होंने बताया कि eemis.nic.in पोर्टल पर इच्छुक आवेदक ऑनलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं।

  • कालाअंब के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…

    कालाअंब के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…

    HNN/ कालाअंब

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 6 जून 2024 को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता वीरेंदर कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।

    जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कालाअंब के आवश्यक रख-रखाव व 4 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर को सक्रिय करने का कार्य किया जाना है।

    जिसके चलते कालाअंब नागल सुकेती, खाराखारी, मोगीनंद, मैनथापल, सैनवाला के क्षेत्रों में 6 जून को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता वीरेंदर कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • कालाअंब के इन क्षेत्रों में 6 जून को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

    कालाअंब के इन क्षेत्रों में 6 जून को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

    HNN/कालाअंब

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 6 जून 2024 को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    सहायक अभियंता वीरेंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कालाअंब के आवश्यक रख-रखाव व 4 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर को सक्रिय करने का कार्य किया जाना है।

    जिसके चलते कालाअंब नागल सुकेती, खाराखारी, मोगीनंद, मैनथापल, सैनवाला के क्षेत्रों में 6 जून को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता वीरेंदर कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  • टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 2 जख्मी

    टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 2 जख्मी

    काला अंब में पेश आया हादसा, पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा शव

    HNN/ काला अंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में नागल-सुकेती रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत और 2 लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार, नागल सुकेती निवासी नितिन, सुभाष और पीयूष फैक्ट्री से छुट्टी कर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।

    इस दौरान उनके आगे चल रहा टिप्पर HR 37F2031 अचानक ही रुक गया। तीनों स्कूटी सवार युवक टिप्पर के पीछे जा टकराए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। जिनमें से नागल सुकेती निवासी सुभाष पुत्र मनीष की मौत हो गई। नितिन और पीयूष बुरी तरह जख्मी है, जिनको अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

    बता दें स्कूटी को मृतक सुभाष चला रहा था। यह मामला काला अंब थाना में धारा 279, 337 और 304 ए आईपीसी की धारा के अंतर्गत दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्ठि काला अंब थाना के द्वारा की गई है।

  • कालाअंब में सरिया उद्योग में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

    कालाअंब में सरिया उद्योग में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

    HNN/कालाअंब

    जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां सरिया उद्योग में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है। मृतक मजदूर की पहचान मजदूर राजू मुखिया जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय भारत कंपनी जोहड़ो कालाअंब में 6 नम्बर स्टैंड के सामने एक ट्रक (HP 71-9470) चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान मजदूर राजू मुखिया ट्रक की चपेट में आ गया।

    जिसके बाद उसे तुंरत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी रमन कुमार मीणा ने हादसे की पुष्टि की हैं।

  • कालाअंब के खैरी में कर्मचारियों को बताए आग से बचाव के तरीके

    कालाअंब के खैरी में कर्मचारियों को बताए आग से बचाव के तरीके

    HNN/कालाअंब

    जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताकि जिला की स्थानीय जनता औद्योगिक क्षेत्रों तथा सरकारी व निजी कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    इसी के मध्य नजर आज दमकल चौकी कालाअंब के अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा मैसर्स पशुपति स्पिनिंग मिल प्राइवेट लिमिटेड खैरी स्थित कालाअंब में 4 मई 2024 को समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 30 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया। जिसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने दी।

    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, ताकि स्थानीय समुदायों में आगजनी पर जागरूकता लाई जा सके। इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके।

  • कालाअंब के इन क्षेत्रों में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

    कालाअंब के इन क्षेत्रों में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

    HNN/ कालाअंब

    कालाअंब विद्युत सब स्टेशन सुकेती व मोगीनंद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 6 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई को 132 केवी सब स्टेशन का रखरखाव व मरम्मत कार्य किया जाना है।

    उन्होंने कहा कि कालाअंब, नागल सुकेती, कौंथरो, मोगीनंद, देवनी मैनथापल के क्षेत्रों में 6 मई को सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।