Category: Dharamshala

  • पत्नी के हत्यारे को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा, इस तरह उतारा था मौत के घाट

    पत्नी के हत्यारे को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा, इस तरह उतारा था मौत के घाट

    HNN / धर्मशाला

    जिला धर्मशाला में अदालत ने पत्नी के हत्यारे पति को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 20,000 रूपये का जुर्माना भरने के भी आदेश जारी किए गए हैं। यदि आरोपी किसी भी सूरत में यह जुर्माना अदा नहीं करता है, तो उसे 3 साल का और अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    क्या है पूरा मामला
    मनोहर लाल निवासी कांगड़ा ने 7 दिसंबर 2016 को पुलिस थाने में अपनी बेटी शारदा देवी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी विनय कुमार से 2001 में करवाई थी। शादी के बाद से उनका दामाद उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था जिसके चलते 2014 में शारदा अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई। इसके बाद मायके वालों ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया।

    जिसके चलते विनय को हर महीने शारदा को 5000 रूपये की राशि देनी होती थी। ‌ 2 अगस्त 2016 को मुकदमे की आखिरी तारीख थी। लेकिन उसकी बेटी उस दिन अदालत नहीं पहुंची। उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में परिजनों को अपने दामाद पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो आरोपी को हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि हर महीने पैसे देने से बचने के लिए उसने शारदा को पानी में डुबो कर उसकी हत्या कर दी और शव को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर खेत में दफना दिया। इसके बाद यह मामला अदालत में चला। बीते कल इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी विवेक डोगरा ने की। इस दौरान 26 गवाह अदालत में पेश किए गए जिसके चलते आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

  • परीक्षा से वंचित रहे छात्रों को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया विशेष मौका, जारी किया शेड्यूल

    परीक्षा से वंचित रहे छात्रों को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया विशेष मौका, जारी किया शेड्यूल

    HNN / धर्मशाला

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं व बारहवीं के ऐसे नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा का विशेष मौका दे रहा है जो टर्म-1 सितंबर-अक्तूबर 2022 की परीक्षा नहीं दे सके थे। इन परीक्षाओं का शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने दी है।

    25 नवंबर से प्रात:कालीन सत्र में संचालित होंगी परीक्षाएं

    शिक्षा बोर्ड ऐसे परीक्षार्थियों की परीक्षाएं प्रात:कालीन सत्र में प्रात: पौने दस बजे से एक बजे तक संचालित करेगा। मैट्रिक की परीक्षा 25 नवंबर से दो दिसंबर तक होंगी तथा बारहवीं की परीक्षा 25 नवंबर से नौ दिसंबर तक संचालित होंगी। इस परीक्षा के संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड ने 15 परीक्षा केंद्र बनाए हैं और इन परीक्षाओं में 515 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए बैठेगे।

    इस दिन यह परीक्षा होगी दसवीं की

    25 नवंबर को हिंदी का पेपर, 26 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 28 को अंग्रेजी, 29 को सामाजिक विज्ञान, 30 को कला एवं स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, टेलीकाम सहित अन्य विषय, एक दिसंबर को गणित और दो दिसंबर को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलगू की परीक्षा होगी।

    बारहवीं कक्षा का इस दिन होगा यह पेपर

    बारहवीं श्रेणी के नियमित टर्म वन परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा 25 नवंबर से शुरू हो रही है। 25 नवंबर को अंग्रेजी, 26 को फिजिकल एजुकेशन, योगा, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, टेलीकाम, पलंबर, बीएसएफआइ सहित अन्य विषय, 28 को केमिस्ट्री व हिंदी, 29 को संस्कृत, 30 को मैथमेटिक्स, एक दिसंबर को पॉलिटिकल साइंस, दो को अकाउंटेंसी, फिजक्स, जियोग्राफी, तीन दिंसबर को अर्थशास्त्र, पांच को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी, हिस्ट्री, छह को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस, सात को म्यूजिक, आठ को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन व नौ दिसंबर को सोसोलाजी विषय की परीक्षा होगी।

  • स्टेट सर्विलांस टीम ने नाके के दौरान पकड़ी इतने लाख की नकदी, पूछताछ जारी

    स्टेट सर्विलांस टीम ने नाके के दौरान पकड़ी इतने लाख की नकदी, पूछताछ जारी

    HNN / धर्मशाला

    पुलिस थाना धर्मशाला के तहत स्टेट सर्विलांस टीम ने नाके के दौरान एक गाड़ी से साढ़े चार लाख की नकदी बरामद की है। स्टेट सर्विलांस टीम द्वारा जब्त की गई इस राशि को एफएसटी-दो शाहपुर के हवाले कर दिया है। दरअसल, स्टेट सर्विलांस टीम ने घरोंह में नाका लगाया हुआ था।

    इस दौरान वह वहां से आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुंदरलाल पुत्र जगत राम की गाड़ी की जब तलाशी ली तो उसमें से 4,39,700 रुपए बरामद हुए। जब व्यक्ति से इस बारे में पूछताछ की गई और दस्तावेज मांगे गए तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया।

    जिसके चलते उन्होंने नकदी को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा डॉ खुशहाल शर्मा ने की है।

  • विजय हजारे ट्रॉफी: हिमाचल टीम की घोषणा, फिर से ऋषि धवन को सौंपी कप्तानी

    विजय हजारे ट्रॉफी: हिमाचल टीम की घोषणा, फिर से ऋषि धवन को सौंपी कप्तानी

    HNN / धर्मशाला

    विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम एक बार फिर तैयार है। हिमाचल टीम की घोषणा बीते कल कर दी गई है, जिसमें इस बार भी टीम की कप्तानी ऋषि धवन को सौंपी गई है। हिमाचल टीम का पहला मुकाबला 12 नवंबर को नई दिल्ली में हैदराबाद से होगा।

    पिछली बार हिमाचल की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा था। उम्मीद है कि इस बार भी प्रदेश की टीम विजेता होगी। बता दे कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सिलेक्शन कमेटी ने 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

    जिसमे कप्तान ऋषि धवन के अलावा प्रशांत चोपड़ा, अभिमन्यु राणा, राघव धवन, नितिन शर्मा, एकांत सेन, अंकुश बैंस, शुभभ अरोड़ा, निखिल गांगटा, पंकज जसवाल, वैभव अरोड़ा, कंवर अभिनय, मयंक डागर, आकाश वश्ष्ठि, अंकुश बेदी, सिद्धार्थ, सुमित वर्मा, अमित कुमार, गुरविंद्र सिंह और विनय गुलेटिया को जगह दी गई है। इसके अलावा राजीव कुमार टीम के कोच होंगे।

  • आज राज्य खेल स्टेडियम धर्मशाला में होगी प्रतियोगिता, मौके पर पंजीकरण करवा सकेंगे युवा

    आज राज्य खेल स्टेडियम धर्मशाला में होगी प्रतियोगिता, मौके पर पंजीकरण करवा सकेंगे युवा

    HNN / धर्मशाला

    कांगड़ा जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान में नया आयाम जोड़ते हुए खेलों से मतदान के संदेश के प्रसार की पहल की है। स्वीप कार्यक्रम के तहत युवाओं को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने को समर्पित इस पहल के अंतर्गत प्रशासन आज राज्य खेल स्टेडियम धर्मशाला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है।

    स्वीप के सहायक जिला नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विविध खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिनमें भाग लेने के लिए युवा मौके पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 100 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर दौड़, 4 गुणा 100 मीटर रिले, लंबी कूद जैसी विभिन्न व्यक्तिगत खेल स्पर्धाएं इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी।

    इसके अलावा हॉकी और वॉलीबॉल खेल भी होंगे। प्रतिभागियों की पात्रता मात्र यह रखी गई है कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी रूचि की खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए युवा राज्य खेल स्टेडियम पहुंच कर मौके पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

  • ठंड की दस्तक के बाद सज गई गर्म कपड़ों की दुकानें, बढ़े दाम

    ठंड की दस्तक के बाद सज गई गर्म कपड़ों की दुकानें, बढ़े दाम

    HNN / धर्मशाला

    इस बार तेज गर्मी और बरसात में हुई जोरदार बारिश के बाद अब प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है। हालांकि कुछ जिलों में तो लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। लेकिन कुछ जिलों में अभी भी दोपहर के समय काफी गर्मी महसूस की जा रही है जबकि सुबह शाम-समय मौसम में ठंडक है।

    ठंड की दस्तक के चलते अब बाजारों में गर्म कपड़े पहुंचना शुरू हो गए हैं। मौसम में आए बदलाव के चलते लोग अब गर्म कपड़े खरीदने शुरू हो गए हैं। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल गर्म कपड़ों की कीमतों में उछाल देखा गया है। गर्म कपड़ों की कीमतों में 10 से 20 फ़ीसदी तक महंगाई की मार पड़ी है।

    कारोबारियों का कहना है कि गर्म कपड़े उन्होंने दुकानों पर तो रख लिए हैं लेकिन ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। एक तो जीएसटी के चलते गर्म कपड़ों के दाम बढ़ गए हैं, लोग नहीं खरीद रहे हैं। तो वही ऑनलाइन शॉपिंग के चलते लोगों का आना पहले से काफी कम हो गया है। ऐसे में महंगाई के कारण उनकी आय सीधे प्रभावित हो रही है।

  • विजय हजारे ट्रॉफी: हिमाचल का पहला मुकाबला हैदराबाद से, सात नवंबर को होगा चयन

    विजय हजारे ट्रॉफी: हिमाचल का पहला मुकाबला हैदराबाद से, सात नवंबर को होगा चयन

    HNN / धर्मशाला

    पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में विजेता रही हिमाचल की टीम का इस बार पहला मुकाबला हैदराबाद के साथ होगा। प्रतियोगिता के लिए एचपीसीए की ओर से सात नवंबर तक विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हिमाचल टीम का चयन कर लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 12 नवंबर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे।

    बीसीसीआई की ओर से इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल की टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। हिमाचल प्रदेश की टीम 23 नवंबर तक अपने पूल के सभी लीग मैच खेलेगी। इसमें हिमाचल की टीम को हैदराबाद, मणिपुर, यूपी, चंडीगढ़, सौराष्ट्र, गुजरात और त्रिपुरा से लीग मैच खेलेगी।

    इसमें हिमाचल का पहला मैच 12 नवंबर को हैदराबाद, 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश, 15 नवंबर को मणिपुर, 17 नवंबर को त्रिपुरा, 19 नवंबर को सौराष्ट्र, 21 नवंबर को चंडीगढ़ और 23 नवंबर को हिमाचल टीम का मुकाबला गुजरात की टीम के साथ होगा।

  • पंजाब को 13 रन से मात देकर हिमाचल ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह

    पंजाब को 13 रन से मात देकर हिमाचल ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह

    HNN / धर्मशाला

    सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट ट्रॉफी में पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। जी हां, सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम को 13 रन से हराकर हिमाचल फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

    हिमाचल ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके बाद पंजाब 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन ही बना पाई। जिसके चलते हिमाचल ने यह मैच अपने नाम किया और फाइनल में प्रवेश किया। अब 5 नवंबर को हिमाचल का मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा।

  • मोटर गैरेज में सेंध लगाने आये थे शातिर, संचालकों ने वाहन सहित पकड़े

    मोटर गैरेज में सेंध लगाने आये थे शातिर, संचालकों ने वाहन सहित पकड़े

    HNN / धर्मशाला

    पुलिस थाना गगल के तहत मस्तपुर गांव में मोटर गैराज में चोरो ने सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नही लगी। इस दौरान संचालकों ने सामान चुराते दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि दो आरोपी चकमा देकर फरार हो गए है।

    पुलिस के अनुसार गोदाम के मालिक सतीश धीमान ने बताया कि शाम उनकी मोटर गैराज से चार शातिर इंजन और अन्य पुर्जे चुराकर भाग रहे थे। इस दौरान गैराज संचालकों ने दो आरोपियों को वाहन सहित पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पिछले कुछ दिनों से लगातार उनके गोदाम से सामान चुरा रहे थे।

    उन्होंने बताया कि आरोपी अब तक लाखों रुपये का सामान उनके गोदाम से चुरा चुके हैं। उधर, गगल पुलिस स्टेशन के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जबकि पकड़े गए आरोपियों को अगली कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।

  • टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन से खेलेंगी हिमाचल की तीन बेटियां

    टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन से खेलेंगी हिमाचल की तीन बेटियां

    HNN / धर्मशाला

    वुमन सीनियर इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट नॉर्थ जोन में हिमाचल की बेटियां खेलती नजर आएंगी। लखनऊ में आठ नवंबर से शुरू होने वाले बीसीसीआई टी-20 टूर्नामेंट में हिमाचल की कप्तान हरलीन देयोल, विकेट कीपर सुषमा वर्मा और अनीशा अंसारी का चयन हुआ है।

    इसके अलावा यमुना राणा को टीम के लिए स्टैंडवाई रखा गया है। नॉर्थ जोन टीम के साथ हिमाचल की फिजिओ मनीषा चौधरी होंगी। एचपीसीए के अध्यक्ष एवं क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह ने बताया कि हिमाचल की ये खिलाड़ी नॉर्थ जोन टीम के लिए बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।