पंजाब को 13 रन से मात देकर हिमाचल ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह

Himachal created history by defeating Punjab by 13 runs, made it to the final

HNN / धर्मशाला

सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट ट्रॉफी में पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। जी हां, सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम को 13 रन से हराकर हिमाचल फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

हिमाचल ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके बाद पंजाब 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन ही बना पाई। जिसके चलते हिमाचल ने यह मैच अपने नाम किया और फाइनल में प्रवेश किया। अब 5 नवंबर को हिमाचल का मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा।