Category: Dharamshala

  • इतने जनवरी को जोरावर स्टेडियम में होगी मुख्यमंत्री की आभार रैली

    इतने जनवरी को जोरावर स्टेडियम में होगी मुख्यमंत्री की आभार रैली

    रैली की तैयारियों को लेकर सुधीर शर्मा ने दिए सभी विभागों को निर्देश

    HNN / धर्मशाला

    प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उपायुक्त कार्यालय में आभार रैली की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में धर्मशाला के नव निर्वाचित विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही।

    सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की 3 जनवरी 2023 को धर्मशाला में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और पूरे जिले से लोग इसमें शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। आभार रैली की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने विभागों को मुख्यमंत्री की जनसभा में सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर सुझाव दिये तथा उनके क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री की रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागों की भूमिका सुनिश्चित की।

    स्पष्ट जनादेश के लिए करेंगे जनता का आभार
    सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह मुख्यमंत्री का कांगड़ा जिला और विशेष कर धर्मशाला का पहला दौरा होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता ने पूरी उत्साह से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया था और क्षेत्र के लोग बेसब्री से मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा की जनता का सपष्ट जनादेश और आशीर्वाद के लिए 3 जनवरी को आभार व्यक्त करेंगे।

  • ऐतिहासिक होगा मुख्यमंत्री का धर्मशाला दौरा: केवल पठानिया

    ऐतिहासिक होगा मुख्यमंत्री का धर्मशाला दौरा: केवल पठानिया

    HNN/ धर्मशाला

    जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला कांगड़ा में पहला दौरा ऐतिहासिक होगा। परिधि गृह धर्मशाला में मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले हफ्ते में विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना तय है और इसी दौरान कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए एक भव्य जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। केवल पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा बड़ी उत्सुकता से मुख्यमंत्री के स्वागत की प्रतीक्षा कर रहा है।

    उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ एक बैठक रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।

  • टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा, हिमाचल की रेणुका और…

    टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा, हिमाचल की रेणुका और…

    HNN / धर्मशाला

    बीसीसीआई ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इसमें हिमाचल की रेणुका और हरलीन को जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी 12 फरवरी 2023 को कैपटाउन में पाकिस्तान के साथ विश्वकप का पहला मुकाबला खेलेंगी।

    इसके अलावा साउथ अफ्रीका में जनवरी में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए रेणुका सिंह ठाकुर और हरलीन दयोल के अलावा हिमाचल की विकेटकीपर सुषमा वर्मा को भी भारतीय टीम में जगह मिली है। यह तीनों खिलाड़ी 19 जनवरी को साउथ अफ्रीका के साथ अपना मैच खेलेंगी।

    वहीं, हिमाचल टीम की कप्तान हरलीन दयोल को दिसंबर 2022 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज में टीम में जगह मिली थी। वहीं सुषमा वर्मा पूर्व में भारतीय महिला टीम का हिस्सा रही हैं और उन्होंने 2016 में भारत में हुए टी-20 विश्व कप खेला था। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ विश्वकप में हिमाचल की दो खिलाड़ियों हरलीन दयोल और रेणुका सिंह ठाकुर का चयन होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

  • उपायुक्त कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन , इन बिंदुओं पर चर्चा…

    उपायुक्त कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन , इन बिंदुओं पर चर्चा…

    HNN / धर्मशाला

    भारतीय मानक ब्यूरो की हिमाचल शाखा द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त आईएएस प्रोबेशनर ओमकांत ठाकुर ने की। कार्यशाला में जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो की परवाणू शाखा के वैज्ञानिक डॉ. राम चरण दास ने भारतीय मानक ब्यूरो की प्रमुख गतिविधियों जैसे मानक निर्माण, हालमार्किग, प्रयोगशाला परीक्षण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।

    उन्होने शिकायतों के निवारण तंत्र, अनिवार्य प्रमाणीकरण और प्रचार के माध्यम से उपभोक्ता के विश्वास को बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे कार्यो पर भी प्रकाश ड़ाला। उन्होने कहा कि बीआईएस. वस्तुओं के मानकीकरण, अंकन, गुणवत्ता प्रमाणन जैसी गतिविधियों के समाजस्य पूर्ण विकास के लिए कार्य करता है।

    उन्होंने सभी विभागों से विभागीय खरीद फरोख्त के दौरान आईएसआई प्रमाणित उत्पादों का ही वरीयता देने तथा खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करने का आग्रह भी किया। उन्होने कहा कि बाजार से सोना खरीदते समय सभी को हालमार्क निशान के चैक करना चाहिये ताकि सोने की गुणवता व शुद्धता का पता लगाया जा सके और किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकें।

  • द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए जमीन का निरीक्षण

    द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए जमीन का निरीक्षण

    विधायक बोले- जल्द सीएम के हाथों करवाया जाएगा शिलान्यास

    HNN / धर्मशाला

    शाहपुर के द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए जमीन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और जिला सेशन जज अजय मेहता सहित शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए भूमि चयन हेतु निरीक्षण किया।

    केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सब जज कोर्ट की सौगात मिली थी, लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार पांच साल इस कार्य को नहीं कर पाई। आज जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने इस कार्य को आगे बढ़ाकर शाहपुर की जनता को तोहफा दिया है।

    पठानिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की तमाम जनता को हर सुविधा और घर द्वार पर सेवा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं। शाहपुर क्षेत्र के लोगों विशेष कर द्रमन वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक केवल पठानिया का आभार जताया।

  • इतने दिसम्बर से शुरू होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव

    इतने दिसम्बर से शुरू होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव

    प्रदेश भर से लगभग 450 कलाकार लेंगे सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग

    HNN / धर्मशाला

    38वां राज्यस्तरीय युवा उत्सव का आगाज 28 दिसम्बर 2022 को खेल परिसर धर्मशाला में होगा। इस तीन दिवसीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर डीसी ऑफिस में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त आईएएस प्रोबेश्नर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि उत्सव में राज्य भर से लगभग 450 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें 300 लड़कियां और 150 लड़के अनुमानित हैं।

    राज्यस्तरीय युवा उत्सव में अव्वल रहने वाले खिलाड़ी कर्नाटक में होने वाले राष्ट्र स्तरीय उत्सव में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रदेशभर से युवा कलाकार शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, अर्धशास्त्रीय संगीत, नाटक-एकांकी, भाषण प्रतियोगिता व नृत्य तथा लोक-नृत्य, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। युवा उत्सव में गैर-प्रतियोगी कार्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी नृत्य व संगीत कार्यक्रम भी होंगे।

    कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी एनपी गुलेरिया ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में कलाकारों की कला को परखने को कला क्षेत्र के अनुभवी जज मौजूद रहेंगे।

  • उपायुक्त ने बड़ोह में किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने बड़ोह में किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

    HNN/ धर्मशाला

    उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जिला कांगड़ा की बड़ोह तहसील के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान बड़ोह स्थित ग्राम पंचायत रतियाड़ में चल रहे स्वास्थ्य उप केंद्र, पशु औषधालय और राशन डिपो कार्यालय समयावधि के दौरान बंद थे तथा बिना किसी सूचना के अधिकारी कर्मचारी वहां से नदारद पाए गए।

    उपायुक्त ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके विभागों के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और सुविधा के लिये खोले गये कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने बड़ोह में मनरेगा कार्यों के साथ-साथ, स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, राशन डिपुओं और पशु औषधालयों का जायजा लिया।

  • विकास कार्यों में कोताही पर 28 ग्राम पंचायत प्रधानों को डीसी ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

    HNN / धर्मशाला

    उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने विकास कार्यों में कोताही बरतने का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिले के 8 विकास खंडों की 28 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उपायुक्त ने इन पंचायतों द्वारा 15वें वित्त आयोग में साल 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय न करने पर यह कार्यवाही की है। प्रधानों को 15 दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

    तय अवधि में उत्तर न देने वालों पर हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत नियमानुसार आगामी कार्यवाही की बात कही गई है। उपायुक्त ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों के साथ धर्मशाला में एक-दो दिन पीछे हुई समीक्षा बैठक में यह पुष्टि हुई कि जिले की 28 ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग में साल 2021-22 और 2022-23 तक विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि को व्यय नहीं किया गया है।

    इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट भी शून्य दर्शाई गई है। इससे प्रतीत होता है कि इन ग्राम पंचायतों द्वारा विकासात्मक कार्यों के निष्पादन में कोताही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का जन विकास के कामों में सदुपयोग न करने की प्रवृति ठीक नहीं है। इस प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में अपने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय को जवाब प्रस्ततु करने के लिए कहा गया है।

    इन पंचायतों के प्रधानों को जारी हुआ नोटिस
    विकासात्मक कार्यों में कोताही पर विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत बड़ा भंगाल, भटू पंजाला, फटाहर, कोठी कोहड़, लवाई, ननहार, नरघोह, सेल और सपेड़ू, विकास खण्ड नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत बलधर, कबाड़ी, रौंखर और सेराथाना, विकास खण्ड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत भाली, गुलेर, लुदरेट, मर्यणा, राजोल और बनतुगंली, विकास खण्ड नूरपुर की ग्राम पंचायत हाथीधार, खन्नी बदूही और सुखार, विकास खण्ड पंचरुखी की ग्राम पंचायत भरवाना तथा सलेरा, विकास खण्ड प्रागपुर की ग्राम पंचायत चनौर, विकास खण्ड रैत की ग्राम पंचायत पलोथा तथा रावा और विकास खण्ड सुलह स्थित भेडू महादेव की ग्राम पंचायत बछवाई के प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

  • शाहपुर को बनाया जाएगा आदर्श विधानसभा क्षेत्र- केवल पठानिया

    शाहपुर को बनाया जाएगा आदर्श विधानसभा क्षेत्र- केवल पठानिया

    HNN / धर्मशाला

    प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार आमजन की सुविधा के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी विभाग लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य करें। एसडीएम कार्यालय शाहपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। शाहपुर की जनता ने व्यवस्था परिवर्तन के लिए उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी सेवा भाव से कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि शाहपुर में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके पूर्व कार्यकाल के समय की जो पट्टिकाएँ क्षतिग्रस्त हैं या तोड़ दी गई हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर लगवाना सुनिश्चित करें। पठानिया ने शाहपुर में शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया।

    उन्होंने बीएमओ शाहपुर को आदेश दिए कि वह शाहपुर में सिविल सप्लाई की दुकान खोलने की संभावनाएं तलाशे, जिससे यहाँ के लोगों को भी दवाइयां उचित दामों पर मिल सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं सुदृढ़ करने को कहा ताकि क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और उन्हें इधर-इधर न भटकना पड़े।

  • धर्मशाला कॉलेज में नैक की टीम ने परखीं विभिन्न व्यवस्थाएं

    धर्मशाला कॉलेज में नैक की टीम ने परखीं विभिन्न व्यवस्थाएं

    HNN/ धर्मशाला

    राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अपने दौरे के दूसरे दिन कॉलेज में विभिन्न व्यवस्थाएं परखीं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर पंडित पलांदे की अगुवाई वाली नैक की इस टीम में बैनेट विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोयडा के केमिस्ट्री विभाग के डीन प्रो. मनीष भल्ला समन्वयक सदस्य और अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग बंगलूरु के प्रिंसिपल डॉ. श्रीराम देवनाथन सदस्य के रूप में शामिल हैं।

    नैक टीम ने दिनभर कॉलेज की एक-एक व्यवस्था का निरीक्षण किया और कॉलेज की ग्रेडिंग के लिए सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार जायजा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के प्रभारी रजनीश दीवान ने नैक मानक के अनुसार कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। नैक पीयर टीम ने कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों का निरीक्षण के बाद महाविद्यालय को ग्रेड देने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की।