Category: SANGHRAH

  • नौहराधार का बेटा प्रवीण ठाकुर भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट

    नौहराधार का बेटा प्रवीण ठाकुर भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील की चोकर पंचायत गांव शिल्ली भंगाडी का प्रवीण ठाकुर ने लेफ्टिनेंट बन गया है। प्रवीण ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी गया बिहार से पास आउट होकर बतौर लेफ्टिनेंट पद पर देश सेवा करेंगे। इस मौके पर माता-पिता भाई व पत्नी शनिवार को गया बिहार पहुंच गए थे।

    बता दें कि वो 2011 में भारतीय सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। इसके बाद काबिलियत के बूते लांस नायक बने। इन्होंने कई बार लेफ्टिनेंट की परीक्षा दी थी, मगर असफल होते रहे। बावजूद इसके हार नहीं मानी। आखिर में प्रवीण ने 2022 में टैस्ट क्वालीफाई कर सैन्य अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है।

  • जिला परिषद के तहत कार्यरत पंचायत सचिवों ने लगाया वेतन रोकने का आरोप

    जिला परिषद के तहत कार्यरत पंचायत सचिवों ने लगाया वेतन रोकने का आरोप

    विधायक और एडीसी को सौंपा शिकायत पत्र

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के संगड़ाह खंड में जिला परिषद के तहत कार्यरत पंचायत सचिवों ने मई माह का वेतन रोकने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने रेणुकाजी के विधायक, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर और जिला पंचायत अधिकारी को भेजी है।

    पंचायत सचिव चंद्रकला, सीमा देवी, करूणा, दुर्गा शर्मा, चंपा शर्मा, कौशल्या, चंपा देवी, बलवीर, कमल किशोर व शर्माचंद आदि ने शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी संगड़ाह ने 25 कर्मियों का वेतन रोक दिया है।

    अधिकतर पंचायत सचिवों के पास 2-3 पंचायतों का कार्यभार है। इसके बावजूद भी उन्हें मई माह का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त से मांग की कि इस बारे आवश्यक कार्रवाई की जाए और समय पर उनका वेतन जारी कराया जाए।

  • मलबे की चपेट में आई पशुशाला, तीन पशुओं की मौत, एक घायल

    मलबे की चपेट में आई पशुशाला, तीन पशुओं की मौत, एक घायल

    HNN/ संगड़ाह

    हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं भारी बारिश से प्रदेश में फसलों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। इसी के साथ इस तेज बारिश में कहीं किसी की जान गई है तो कहीं सैंकड़ो गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है।

    ताजा मामला जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में पेश आया है, यहां पहाड़ी से अचानक भारी-भरकम मलबा एक पशुशाला पर आ गिरा। हादसे में तीन पशुओं की मौत हो गई है, जबकि एक गाय घायल हुई है। घायल गाय का उपचार जारी है।

    जानकारी के मुताबिक, धर्म पाल पुत्र हीरा पाल भलोना की पशुशाला पर मूसलाधार बारिश के चलते अचानक मलबा आ गिरा और अंदर बंधे चार पशु मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में तीन पशुओं की मौत हो गई है, जबकि एक गाय घायल हुई है।

    वेटरनरी फार्मासिस्ट विक्की कुमार का कहना है कि घायल गाय का उपचार जारी है जल्द ही पशु मालिक को डेथ सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। मामले की पुष्टि पटवारी सुरेश शर्मा ने की है। वहीं एसडीएम का कार्यभार देख रही तहसीलदार संगड़ाह प्रोमिला धीमान ने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत

    HNN/ संगडाह

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह में आज मंगलवार सुबह सामने आया है, यहां एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसमें दो महिलाएं व दो पुरुष शामिल है। मृतकों की पहचान कमल राज(40), जीवन सिंह (63) व उसकी पत्नी सुमा देवी (54) निवासी गांव फागू दाहन (राजगढ़) व रेखा (25) गांव थनोगा राजगढ़ के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मारुति 800 कार (HP 16 A 1721) में सवार होकर राजगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लानाचेता- राजगढ़ मार्ग पर पबौर के समीप सुबह करीब 5:00 बजे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    मृतकों में एक दंपति भी शामिल है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की पुष्टि संगडाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • जोगेंद्र हाब्बी का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर मेलाराम शर्मा ने दी बधाई

    जोगेंद्र हाब्बी का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर मेलाराम शर्मा ने दी बधाई

    जोगेंद्र हाब्बी ने लोकनृत्य प्रतिस्पर्धा में इंडिया व एशिया बुक में नाम दर्ज कर बनाए दो रिकॉर्ड

    HNN/ संगड़ाह

    पंचायत समिति संगड़ाह निवर्तमान अध्यक्ष एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेलाराम शर्मा ने सिरमौर जिला के प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग राजगढ़ के प्रबंध निदेशक जोगिंदर हाब्बी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर बधाई दी है।

    अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार जोगेंद्र हाब्बी का नाम निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला सिरमौर में प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही लोकनृत्य प्रतियोगिता में लगातार दस बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ है।

    मेलाराम शर्मा ने बताया कि उपरोक्त दोनों रिकॉर्ड्स हाब्बी ने लगातार एक ही विभाग द्वारा एक ही व्यक्ति के नेतृत्व एवं निर्देशन में लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बनाए। उन्होंने कहा की इससे सिरमौर के सुपुत्र जोगिंदर हाब्बी ने ना केवल सिरमौर जिला अपितु हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

    उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व ही हाब्बी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ था और अब एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज हुआ है जिससे जिला सिरमौर की लोक संस्कृति का विश्व स्तर पर पहचान व मान बढ़ा है।

    मेलाराम शर्मा ने बताया कि चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल के मुखिया जोगिंदर हावी ने अपने दल के कार्यक्रम अनेक राष्ट्रों में करवा कर सिरमौर की समृद्ध संस्कृति को विश्व भर में उजागर किया है और अपनी समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में सराहनीय कार्य किया है।

    जब इस बारे में जोगिंदर हाब्बी से बात की तो उन्होंने इन दोनों रिकॉर्ड्स का श्रेय अपने गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक व सहयोगी कलाकारों को दिया और आसरा तथा चूड़ेश्वर मंडल के सभी कलाकारों का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने अनुकरण कर लगातार मेहनत के परिणाम स्वरूप प्रथम पुरस्कार को अब तक लगातार बरकरार रखा है।

    हाब्बी ने बताया कि दस-बारह वर्षों से आयोजित की जा रही इन प्रतियोगिताओं में लगभग साठ से अधिक लोक कलाकारों ने हाब्बी के नेतृत्व में लोक नृत्य प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जिसमें उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक कलाकार गोपाल हाब्बी, प्रदेश के जाने-माने लोक गायक धर्मपाल चौहान व रामलाल वर्मा और सरोज ने दस बार भाग लेकर लगातार प्रथम स्थान बरकरार रखने में भरपूर सहयोग दिया।

    इसके अलावा बलदेव, अमीचंद, चमन, संदीप, अनुजा, सीमा, रीना, सुनपति, लक्ष्मी, प्रिया, सरस्वती, जितेंद्र, हंसराज, चिरंजीलाल, सोहनलाल, चेतराम, कृष्ण लाल, मुकेश, देवीराम, अनिल, रमेश, सुनील, बिमला चोहान, पायल, आदि कलाकारों ने भी कई बार इन प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर दल को प्रथम स्थान प्राप्त करने में पूर्ण सहयोग दिया है।

    हाब्बी ने कहा कि हमारा दल सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जिला सिरमौर का आदिकालीन ठोडा नृत्य, ढीली नाटी, रिहाल्टी गी, दीपक नृत्य, परात नृत्य, सिरमौरी मुंजरा, रासा व हुड़ग नृत्य, झुरी, सिंहटू तथा भड़ाल्टू नृत्य आदि लोक विधाओं को कोरियोग्राफ कर तथा समय सीमा में बांधकर एक गुलदस्ते के रूप में सिरमौरी हाटी जनजातीय संस्कृति के वास्तविक स्वरूप को प्रस्तुत करता आया है।

    हाब्बी दल का नेतृत्व एवं निर्देशन करते हुए स्वयं भी मुख्य लोक नर्तक के रूप में सांस्कृतिक दल की अगुवाई करते आए हैं। उन्होंने बताया कि निसंदेह जिला सिरमौर की संस्कृति में एक कशिश व आकर्षण है तथा पद्मश्री विद्यानंद सरैक द्वारा गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत सिखाई गई लोकनृत्य विधाओं को प्रदर्शित कलाकारों ने अपने हुनर व फन से लगातार दस बार जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

    इसके अलावा इन्हीं लोक कलाकारों के दल ने विभिन्न विभागों व संस्थानों द्वारा आयोजित लोकनृत्य प्रतिस्पर्धाओं में आठ बार राज्य स्तर पर एक बार राष्ट्रीय स्तर पर तथा एक बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जीत हासिल कर सिरमौरी संस्कृति का लोहा मनवाया है।

    जोगेंद्र हाब्बी ने सभी कलाकारों की ओर से निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग और जिला भाषा अधिकारी का इस प्रकार की लोक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित कर कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए तथा प्रतिस्पर्धाओं के निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का निष्पक्ष एवं निर्विवाद निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते कहा कि हम सदैव इसी प्रकार हिमाचल व सिरमौर जनपद की समृद्ध संस्कृति को विश्व स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

  • नौहराधार-बोगधार मार्ग पर हादसे का शिकार हुई ऑल्टो कार, एक की मौत

    नौहराधार-बोगधार मार्ग पर हादसे का शिकार हुई ऑल्टो कार, एक की मौत

    मृतक पशु औषधालय में फार्मासिस्ट के पद पर था तैनात

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव ब्लायनधार के समीप एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मीनाराम निवासी पंचायत देवामानल गांव भानरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, नौहराधार-बोगधार मार्ग पर ब्लायनधार में ऑल्टो कार (HP 16 6145) हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान गाड़ी पलटने के बाद व्यक्ति गाड़ी के नीचे आ गया। जब स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत उसे नौहराधार सीएससी लाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक पशु औषधालय में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार ने की है। एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की राहत राशि जारी कर दी गई है।

  • वन विभाग की टीम ने अवैध फर्न से लदी पकड़ी पिकअप, वसूला इतना जुर्माना……

    वन विभाग की टीम ने अवैध फर्न से लदी पकड़ी पिकअप, वसूला इतना जुर्माना……

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल रेणुका जी के वन परिक्षेत्र संगड़ाह की एक विशेष टीम ने नाकेबंदी कर फर्न से लदी पिकअप पकड़ी है। विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वन संपदा को नष्ट करने के जुर्म में आरोपी से 35,025 रुपए का मुआवजा लेने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया।

    जंगली फर्न वन संपदा में शामिल है। ये जड़ी बूटियों की सहायक भी मानी जाती है। इसकी तस्करी कर वन माफिया बाहरी राज्यों में तस्करी करते आए हैं। इसका इस्तेमाल शादी समारोह में सजावट के तौर पर भी किया जाता है, जिसकी कीमत बाजार में काफी ज्यादा है।

    जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम रात के समय पिउलीलानी के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान कजवा की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी नम्बर HP79-2741 को विभाग की टीम ने निरीक्षण के लिए रोका तो गाड़ी में अवैध फर्न पाई गई, जिसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया गया।

    बताया जा रहा है कि फर्न से लदी गाड़ी को कजवा निवासी नरेश चला रहा था। उसके साथ रामस्वरूप और राकेश भी मौजूद थे। जब इनसे फर्न से संबंधित कागजात मांगे गए तो इनके पास फर्न ले जाने का कोई परमिट नहीं मिला। लिहाजा, वन विभाग की टीम ने फर्न की तस्करी करने पर कार्यवाही अमल में लाई। वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्यासागर ने बताया कि 250 किलोग्राम जंगली फर्न बरामद कर कब्जे में ली गई है।

  • रेणुका जी वन विभाग ने पकड़ी फर्न से लदी पिकअप

    रेणुका जी वन विभाग ने पकड़ी फर्न से लदी पिकअप

    वन संपदा नष्ट करने पर वसूला इतना मुआवजा…….

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के गत्ताधार मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें वन मंडल रेणुका जी की टीम ने पिउलानी की ओर से आ रही एक पिकअप जीप की तलाशी ली, जिसमें 12 क्विंटल जंगली फर्न बरामद की गई।

    वन विभाग के अनुसार वाहन चालक रविंद्र सिंह के पास फर्न ले जाने का कोई परमिट नहीं था। बताया जा रहा है कि वन संपदा की तस्करी की जा रही थी, जिसे अवैध तरीके से बाहरी राज्यों में बेचा जाना था।

    लिहाजा, पिकअप को विभाग ने अपने कब्जे में लेकर वन मंडल कार्यालाय रेणुकाजी पहुंचाया, जहां विभाग ने वन संपदा को नष्ट करने के जुर्म में 92,120 रुपए का मुआवजा अदा करने के बाद वाहन छोड़ा। मामले की पुष्टि डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने की है।

  • 26 अप्रैल को इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

    26 अप्रैल को इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

    HNN/ संगड़ाह

    33/11 KV सब-स्टेशन ददाहू तथा 33/11 KV सब-स्टेशन संगड़ाह के अंतर्गत पड़ने वाली सभी विद्युत लाइनों के रखरखाव का आवश्यक कार्य किया जाना है।

    जिसके चलते विद्युत् उपमंडल ददाहू व संगड़ाह में 26 अप्रैल (बुधवार) को सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक या कार्य समाप्ती तक विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी।

    यह जानकारी सूचना सहायक अभियंता ई. नन्द लाल शर्मा विद्युत उपमंडल ददाहू द्वारा दी गई है। इस अवधि के दौरान उन्होंने सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।

  • आखिरकार कांग्रेस ने किया संगड़ाह बीडीसी पर कब्जा

    आखिरकार कांग्रेस ने किया संगड़ाह बीडीसी पर कब्जा

    अध्यक्ष पद पर तजेंद्र कमल व उपाध्यक्ष पद पर चतर सिंह को किया निर्वाचित घोषित

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह बीडीसी पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर बोगधार के शामरा गांव के तजेंद्र कमल पुत्र सत्यपाल व उपाध्यक्ष पद पर जामूकोटी के खालाक्यार के चतर सिंह पुत्र लायक राम निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

    दिलचस्प ये है कि भाजपा ने भी अंतिम समय तक दम दिखाया। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 17 में से 9 वोट हासिल हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 10 मत प्राप्त हुए। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर 11 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे।

    24 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पदों से हटा दिया गया था। 17 सदस्यों की बीडीसी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए पहली बैठक में कांग्रेस व भाजपा समर्थित सदस्यों ने हिस्सा नहीं लिया था।

    लिहाजा, 8 अप्रैल को तय बैठक में साधारण बहुमत से ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फैसला होना था। इसी के चलते कांग्रेस व भाजपा समर्थित सदस्य चुनावी बैठक में पहुंच गए।

    गौरतलब है कि दो साल पहले भाजपा समर्थित मेला राम शर्मा भी एक वोट के अंतर से बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष बने थे। चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 8 वोट प्राप्त हुए, जबकि उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 7 वोट मिले।