Category: SANGHRAH

  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत, चालक मौके से हुआ फरार

    अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत, चालक मौके से हुआ फरार

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि टिप्पर चालक वहां से फरार हो गया है।

    मृतक की पहचान 29 वर्षीय वीरेंद्र निवासी पनोग के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज का आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, एक टिप्पर डोम के बाग़ से हरिपुरधार की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह संगडाह-हरिपुरधार मार्ग पर डोम के बाग़ के समीप पहुंचा तो चालक टिप्पर से संतुलन खो बैठा, जिस कारण टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

    हादसे में वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि टिप्पर चालक वहां से फरार हो गया। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार संगड़ाह ने मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार की राशि प्रदान की है।

  • विजिलेंस टीम ने संगड़ाह में जेई को 10,000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

    विजिलेंस टीम ने संगड़ाह में जेई को 10,000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में स्टेट विजिलेंस एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास खंड कार्यालय में तैनात जेई को 10,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार शर्मा के रूप में हुई है। टीम में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत के उपप्रधान सतपाल तोमर ने विजिलेंस टीम को शिकायत की थी कि कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार ने खरदिया मोड़ से पालर खड्ड लिंक रोड का एस्टिमेट बनाने की एवज में रिश्वत मांगी है।

    इस दौरान शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने तुरंत डीएसपी तरनजीत के नेतृत्व में संगड़ाह कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने जेई प्रदीप कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    मामले की पुष्टि स्टेट विजिलेंस एंटी क्रप्शन ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • संगडाह विकास खंड में भरे जाएंगे ग्राम रोजगार सेवकों के पद, इतने अप्रैल तक करें आवेदन…..

    संगडाह विकास खंड में भरे जाएंगे ग्राम रोजगार सेवकों के पद, इतने अप्रैल तक करें आवेदन…..

    HNN/ संगडाह

    खंड विकास अधिकारी संगडाह ने सूचित किया है कि उनके विकास खंड की ग्राम पंचायतों में दो ग्राम रोजगार सेवकों के पद संविधा के आधार पर भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 अप्रैल, 2023 सायं पांच बजे तक बीडीओ कार्यालय संगडाह में आवेदन कर सकते हैं।

    पद के लिए उम्मीदवाद 10 जमा दो पास होना चाहिए तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा अनिवार्य है। आयु पहली जनवरी 2020 को 18 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल का रहने वाला हो और उसके विरूद्ध कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी को शैक्षणिक योग्यता तथा कंप्यूटर डिप्लोमा का प्रमाण पत्र की छायाप्रतियां आवेदन के साथ लगानी होगी।

    पद के अनुीाव का प्रमाण पत्र यदि हो, विकास खण्ड का स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र, बीपीएल, दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने के प्रमाण पत्र यदि हो तो साथ संलग्न करने को कहा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये दूरभाष संख्या 01702248032 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • रात के समय पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने दो बैल व एक गाय को बनाया अपना शिकार

    रात के समय पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने दो बैल व एक गाय को बनाया अपना शिकार

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव कशलोग में रात के समय एक खुंखार तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर दो बैल व एक गाय पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

    पूर्व पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव से कुछ ही दूरी पर मौजूद बाड़े में मंगलवार सुबह जब उन्होंने लहूलुहान गायों को देखा तो इसकी सूचना पशुपालन व वन विभाग को दी।

    वहीं सोमवार को वेटरनरी फार्मासिस्ट व फॉरेस्ट गार्ड घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी दे चुके हैं। ओम प्रकाश स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग से जल्द मुआवजे व राहत राशि जारी करने की भी मांग की है।

    डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होते ही नियमानुसार मुआवजा राशि जारी की जाएगी। ओम प्रकाश ने बताया कि इससे पहले भी कशलोग व साथ लगते गांव धमास में तेंदुआ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है।

  • शिक्षा खंड संगड़ाह में  निपुण शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का किया आयोजन

    शिक्षा खंड संगड़ाह में निपुण शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का किया आयोजन

    HNN/ संगड़ाह

    स्टार प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा खंड संगड़ाह में निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत निपुण शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। निपुण शिक्षण अधिगम सामग्री अध्यापकों द्वारा कार्यशाला में तैयार की गई थी तथा यह सामग्री बच्चों को पाठशाला में पढ़ाने में सहायता प्रदान करेगी।

    निपुण कार्यशाला के अंतिम दिन सभी अध्यापकों को यह शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदान की गई। कार्यशाला के अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जोगिंदर पुंडीर रहे।

    इसके अलावा बीआरसीसी संगड़ाह मायाराम शर्मा तथा प्राथमिक शिक्षक संगडाह के अध्यक्ष सुभाष चंद, महासचिव हेतराम, कोषाध्यक्ष रामचंद्र स्त्रोत, प्रसन्न व्यक्ति मालाराम शर्मा तथा शिक्षा खंड संगडाह के प्रशिक्षु 60 अध्यापक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    बीआरसीसी संगड़ाह मायाराम शर्मा ने निपुण कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी अध्यापक साथियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा सभी अध्यापकों से आह्वान किया कि जो भी बच्चों को पढ़ाने की नई विधियां को हमने इस कार्यशाला में सीखी है वह पाठशाला में जाकर बच्चों के साथ जरूर साझा करें ताकि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण हो सके

  • पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी

    पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में पिडियाधार के समीप पुलिस ने चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र कर्म दास गांव कुफ्टू डाकघर सेर तंदूला तहसील नौहराधार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम देर रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस की टीम ने पिडियाधार के नजदीक एक युवक को तलाशी के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 91 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पष्टि डीएसपी मुकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।

  • महिलाओं ने तैश में आकर तोड़ी दुकानदार की अवैध शराब की 5 पेटियां

    महिलाओं ने तैश में आकर तोड़ी दुकानदार की अवैध शराब की 5 पेटियां

    HNN/ संगड़ाह

    सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव घंडूरी की महिलाओं ने तैश में आकर एक ढाबा व छोटी दुकान चलाने वाले व्यक्ति की अवैध शराब की 5 पेटियां फोड़ डाली है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकरी के मुताबिक, महिला मंडल सदस्यों ने गांव में नशाबंदी लागू करने की सूचना सबको 6 माह पहले दे दी थी, मगर खुद को पुलिस व बड़े लोगों का जानकार बताने वाला यह दबंग व्यक्ति बाज नहीं आ रहा था।

    जब महिलाओं ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया तो व्यक्ति घबराकर शराब को अपने ढाबे से अपने घर में ले जाने लगा, यह देखकर महिलाओं ने तैश में आकर उसके ढाबे पर रखी अवैध शराब की 5 पेटियां फोड़ डाली।

    जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी मुकेश डडवाल ने की है।

  • अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

    अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के नोहराधार में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

    मृतक की पहचान चरण दास पुत्र गलाबु राम गांव अरलू ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड तहसील नौहराधार के रूप में हुई है जबकि एक घायल की पहचान (18) सुनील कुमार पुत्र रणदीप गांव अरलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

    जानकरी के मुताबिक, चालक समेत दो मजदूर पिकअप गाड़ी में सवार होकर लाना चेता की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही पिकअप गाड़ी बोगधार के समीप पहुंची तो चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

    घायलों को उपचार के लिए नोहराधार सीएचसी लाया गया है। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार ने की है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। तो वहीं प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर घायलों को 5000 व मृतक के परिजनों को 20,000 की राशि प्रदान की गई है।

  • दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में 3 की मौत

    दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में 3 की मौत

    HNN/ संगड़ाह

    हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत शिवपुर-भवाई मार्ग का पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिस कारण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

    मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (26) पुत्र रणदीप गांव दनंथल ग्राम पंचायत अंधेरी, पंकज कुमार (17) पुत्र यशवंत सिंह गांव कुफर ग्राम पंचायत भवाई, नेत्रसिह (55) पुत्र हसनदेव गांव कुफर ग्राम पंचायत भवाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल भिजवाया है।

    जानकरी के मुताबिक, 3 लोग अप्लाइड फॉर अल्टो कार में सवार होकर शिवपुर से भवाई की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही कार भवाई के नजदीक खाडी नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक ही चालक कार से संतुलन खो बैठा। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी।

    हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

    मामले की पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार ने की है। उधर, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरा 78 वर्षीय बुजुर्ग, मौके पर गई जान

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरा 78 वर्षीय बुजुर्ग, मौके पर गई जान

    HNN/ संगडाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह के अंतर्गत आने वाली पंचायत सांगना में एक बुजुर्ग अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान राम भज (78) निवासी ग्राम सांगना व गांव चियाडो के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, राम भज मंदिर गया हुआ था।

    जब वह मंदिर से अपने घर की ओर वापस लौट रहा था, तो रास्ते में वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जब वह देर रात भी घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन परेशान हो गए। बता दें अगली सुबह जब वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बुजुर्ग का शव खाई में पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी।

    सूचना मिलते ही बुजुर्ग के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाना चाहा, परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। बता दें बुजुर्ग की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।