Category: SANGHRAH

  • वन विभाग ने संगड़ाह में अवैध रूप से चल रही फर्नीचर शॉप को करवाया बंद

    वन विभाग ने संगड़ाह में अवैध रूप से चल रही फर्नीचर शॉप को करवाया बंद

    बिना परमिशन दरवाजे, खिड़कियां व चौखटें रखने पर वसूला 11,000 जुर्माना

    HNN/ संगड़ाह

    वन विभाग द्वारा संगड़ाह में हेलिपैड के समीप अवैध रूप से चल रही 1 फर्नीचर की दुकान को बंद करवाया। वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह विद्यासागर शर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बुधवार को बिना अनुमति चल रही इस दुकान पर छापेमारी की और 11,000 रुपए जुर्माना वसूला।

    दुकान पर क्रमशः 40-40 दरवाजे, खिड़कियां व चौखटें पाई गई। जानकारी अनुसार पिछले काफी अरसे से बिना परमिशन फर्नीचर अथवा लकड़ी के सामान का यह धंधा चल रहा था और शिकायत के बाद विभाग ने छापेमारी कर डीआर काटी।

    उधर, आरओ संगड़ाह विद्यासागर तथा डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि, 11000 जुर्माना करने के साथ-साथ फर्नीचर की उक्त दुकान को भी बंद करवाया जा चुका है।

  • संगड़ाह की प्रीति चौहान का एम्स बीबीनगर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ चयन

    संगड़ाह की प्रीति चौहान का एम्स बीबीनगर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ चयन

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव भवाई की प्रीति चौहान नर्सिंग ऑफिसर बनी है। बेटी इस बड़ी उपलब्धि के परिजनों में भी ख़ुशी का माहौल है। नर्सिंग ऑफिसर बनकर प्रीति ने अपने समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    प्रीति चौहान का चयन एम्स बीबीनगर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। बता दें अब वह तेलंगाना में सेवाएं देगी। यह नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी। जिसे उत्तीर्ण कर प्रीति ने यह कामयाबी हांसिल की है।

    प्रीति ने अकाल कालेज बडू साहिब, सिरमौर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है। उसके पिता जगत सिंह चौहान ठेकेदार हैं और मां विद्या देवी गृहिणी हैं।

  • पंचायत समिति संगड़ाह की बैठक में विपक्ष का वाकआउट

    पंचायत समिति संगड़ाह की बैठक में विपक्ष का वाकआउट

    समिति अध्यक्ष के गैरजिम्मेदाराना रवैये पर जताया रोष

    HNN/ संगड़ाह

    आज सिरमौर जिला के पंचायत समिति संगड़ाह की बैठक में समिति अध्यक्ष तेजेंद्र कमल के नदारत पाए जाने पर विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। भाजपा समर्थित निवर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा के नेतृत्व में सभी विपक्षी पंचायत समिति सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रधानों ने पंचायत समिति अध्यक्ष की अनुपस्थिति को गैर जिम्मेदाराना करार दिया।

    मेलाराम शर्मा ने बताया कि पंचायत समितियां लोकतंत्र कि वह मजबूत कड़ी है जिनके माध्यम से गांव-गांव में विकास कार्य संचालित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की बैठक का निर्धारण समिति के अध्यक्ष की पूर्व अनुमति से लगभग 6 महीने बाद किया गया है और यदि अध्यक्ष ही बिना सूचना दिए बैठक से नदारत हो जाए तो इससे पंचायत समिति की गरिमा को ठेस पहुंचना स्वाभाविक है।

    पंचायत समिति बैठक कक्ष में पहुंचने के उपरांत मालूम पड़ा की पंचायत समिति अध्यक्ष बैठक में नहीं आ रहे हैं और साथ में सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी भी किसी जरूरी कार्य से उपायुक्त कार्यालय नाहन गए हैं।

    पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह पहले समिति की बैठक के पत्र सभी पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों को भेजे गए थे और दो दिनों से स्वयं पंचायत समिति अध्यक्ष तेजेंद्र कमल व्हाट्सएप ग्रुप पर बैठक में हाजिर होने का आग्रह कर रहे थे परंतु समिति अध्यक्ष की इस गैर जिम्मेदाराना हरकत से दूरदराज और पिछड़े क्षेत्र की 44 पंचायतों से बैठक में भाग लेने आए पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों का बहुमूल्य समय बर्बाद किया गया है।

    उन्होंने पंचायत समिति अध्यक्ष तेजेंद्र कमल की अनुपस्थिति को बचकाना हरकत बताया। उन्होंने कहा की पंचायत सचिवों तकनीकी सहायकों और कनिष्ठ अभियंताओं की हड़ताल से गांव-गांव में विकास कार्य पहले ही ठप्प हो गए हैं और इस तरह पंचायत समिति की बैठक से अध्यक्ष का अनुपस्थित होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    पंचायत समिति की बैठक से वाकआउट करने के उपरांत भाजपा समर्थित समिति सदस्यों और प्रधानों ने समिति कक्ष के बाहर अध्यक्ष के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और कहा कि यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है जब समिति अध्यक्ष ही बैठक से गायब हो जाए।

    उन्होंने कहा कि तेजेंद्र कमल को समिति अध्यक्ष के पद की उच्च गरिमा के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए और उनकी इस बचकानी हरकत से निसंदेह ही इस संवैधानिक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।

    उन्होंने कहा की लगभग 6 महीने के अंतराल के बाद हुई इस बैठक में अध्यक्ष के ना आने से सभी 44 पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और पिछड़े क्षेत्र के लोग कभी भी समिति अध्यक्ष के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये को माफ नहीं करेंगे।

  • बाल विकास परियोजना संगड़ाह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे इतने पद……

    बाल विकास परियोजना संगड़ाह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे इतने पद……

    HNN/ संगडाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व वार्डाे की आंगनबाड़ी केन्द्रों में 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 18 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह ईशाक मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र लाना पालर, कोयडा, चोरास, रणफुआ, मानल ,जबडोग, बडोल, भंगाडी में आंगनबाडी कार्यकर्ता के एक-एक पद रिक्त हैं।

    इसी प्रकार हलाईयों, भुवेरी, उँचा टिक्कर, पुन्नरधार, कुफटु, चोकन, भोण, कांडो, सांगना, उलाना, शिवपुर, धार टारण, रजाना, निहोग, काकोग, बडग, रणफुआ और टिकरी में आंगनबाडी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जायेगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदक सादे कागज पर मांगे गये समस्त दस्तावेजों सहित 1 अक्तूबर से 20 अक्तूबर 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास तथा आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा परिवार की वर्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आवेदनर्ता अपने आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार या उप मंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी किया गया हो को संलग्न कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि सभी आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह के कार्यालय में सभी मूल दस्तावेजों के साथ 26 अक्तूबर 2023 को 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनायें, क्योंकि इसके लिए अलग से कोई भी पत्र जारी नहीं किया जायेगा।

  • दुकान की आड़ में कर रहा था नशे का धंधा, चरस सहित किया गिरफ्तार

    दुकान की आड़ में कर रहा था नशे का धंधा, चरस सहित किया गिरफ्तार

    HNN/संगड़ाह

    जिला सिरमौर में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने एक दुकानदार से 566 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 49 वर्षीय भादर सिंह के रूप में हुई है।

    बता दें कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले अरलू गांव में भादर सिंह अपनी छोटी सी दुकान में नशे का धंधा कर रहा है। जिसके बाद हेड कांस्टेबल रंजय वर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम ने भादर सिंह की दुकान पर दबिश दी और उसे 566 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया।

    मामले की पुष्टि डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से नशे का धंधा करने वालों की गुप्त सूचना देने की अपील की है।

  • कब्र खोदकर बाहर निकाला दो माह के शिशु का शव, पिता का है ये आरोप…….

    कब्र खोदकर बाहर निकाला दो माह के शिशु का शव, पिता का है ये आरोप…….

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की पालर पंचायत में एक शिशु के शव को शुक्रवार को कब्र से बाहर निकाला गया। दरअसल, शिशु की हत्या की आशंका का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने संगडाह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लिहाजा शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार संगड़ाह मदन लाल की अध्यक्षता में टीम गठित की गई।

    इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। शव निकालने के बाद संगड़ाह पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। शनिवार को नवजात के शव का चिकित्सा बोर्ड की अध्यक्षता में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नवजात की उम्र महज डेढ़ से दो माह बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार सोलन के ओच्छघाट के रहने वाले देविंद्र का विवाह संगड़ाह उपमंडल के पालर गांव की महिला से हुआ था, लेकिन पति से अनबन होने के बाद महिला अपने मायके आकर रहने लगी। जहां दो माह पहले उसने बच्चे को जन्म दिया।

    बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शिशु की मौत बीमार होने के कारण हो गई, लेकिन पिता ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। डीएसपी मुकेश डड्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नवजात के पिता की शिकायत पर कब्र खोद कर शव बाहर निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • संगड़ाह कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम गिरिसपंदन की धूम

    संगड़ाह कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम गिरिसपंदन की धूम

    HNN/संगड़ाह

    राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में संगीत विभाग के तत्वाधान में अंतर कक्षा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर देवराज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    लोक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम स्थान तृतीय वर्ष की छात्राएं दूसरे तथा इसी कक्षा के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, पलक द्वितीय तथा अंबिका तीसरे स्थान पर रही। लोकगीत प्रतियोगिता में अंजना प्रथम, सिमरन द्वितीय तथा अंकित तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का आगाज महाविद्यालय की छात्राओं ने “सरस्वती बंदना बंदना के स्वर समर्पित है तुम्हें”।

    सिमरन ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित “याद पिया की आए”, अंबिका द्वारा ग़ज़ल होश वालों को खबर क्या प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। नृत्य प्रतियोगिता में पलक ने कथक नृत्य किया। प्रिया शर्मा  मोहे रंग दो लाल शास्त्रीय संगीत पर मनमोहक नृत्य किया। अंकिता द्वारा “घर मोरे परदेसिया आओ पधारो पिया” मोनिका ने “तेरी चोखट पे आज चारों धाम आए हैं”।

    लोकगीत प्रतियोगिता में मनोज बीए ने “किले रे कदैओणो जोलो पाणी रे दिवे रे नारणा” प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब बाबाही लूटी। अंजना ने अपनी सुंदर आवाज में “सुखो-दुखो रा ताना रो बना तुझे इशरे लाया रे” सिमरन “माएं नी मेरीए चंबे दी राहें” प्रस्तुत किया। इसके उपरांत लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    इस दौरान महाविद्यालय के दो जगपाल तोमर, प्रोफेसर संदीप कुमार, प्रो मनोज कुमार, प्रो चंद्र प्रकाश, पथिक विनोद शर्मा, अधीक्षक राजीव शर्मा, वीरेंद्र सिंह, कुमारी अनिता, बलवंत सिंह के अतिरिक्त छात्र अभिभावक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर भारद्वाज, मुख्य सलाहकार हीरापल शर्मा, संतोष कमल आदि उपस्थित रहे।

  • संगड़ाह से 34 वर्षीय कपिल लापता, पिछले 5 दिनों से नहीं लगा कोई सुराग

    संगड़ाह से 34 वर्षीय कपिल लापता, पिछले 5 दिनों से नहीं लगा कोई सुराग

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान 34 वर्षीय कपिल नौहराधार तहसील के तलांगना गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले चार-पांच दिनों से लापता है।

    वहीं परिजनों ने पुलिस चौकी नौहराधार में व्यक्ति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चौकी प्रभारी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सूचना लेटर के माध्यम से पुलिस थाना संगडाह और एसपी कार्यालय नाहन को भी भेज दी है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति 8 सितंबर को अपने घर से निकला था। उसने घर में यह बताया कि वह कांडों गांव जा रहा है। जिसके बाद शाम होने तक भी कपिल अपने घर वापस नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की।

    यहां तक कि रिश्तेदारों को भी काफी पूछा परन्तु उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद थक हारकर परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों ने पुलिस से जल्द से से जल्द कपिल को ढूढ़ने की गुहार लगाई है।

  • ग्राम पंचायत सैज की महिलाओं ने नशे और जुए के खिलाफ निकाली रैली

    ग्राम पंचायत सैज की महिलाओं ने नशे और जुए के खिलाफ निकाली रैली

    HNN/ संगडाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगडाह ब्लाक के ग्राम पंचायत सैज में आजकल नशे और जुए की गतिविधियां बहुत जोरो पर है। हम नारी शक्ति ग्राम संगठन ग्राम पंचायत सैज की महिलाएं इस नशे और जुए के खिलाफ एक रैली को डालयानु से सैज घाट और सैज घाट से सैज गांव तक निकाल कर लोगों को इन बुराई के खिलाफ जागृत करना चाहते है।

    ये रैली दो सड़का से सैंज गाव तक निकाली गई जिसमें काफी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं का कहना है कि इस पंचायत में शराब, जुआ, चरस आदि नशा बढ़ता जा रहा है नशे के आदी लोग जंगल, ढाबो, दुकानों व होटलों में तकरीबन देखने को मिलते है जिससे हमारे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। इस रैली की संचालक व प्रधान, नारी शक्ति ग्राम संगठन, ग्राम पंचायत सैज सुरेंद्रा ठाकुर का कहना है कि हमारी मुहिम हर घर नशा मुक्त की है और ये मुहिम लगातार जारी रहेगी।

    इस रैली में आशा कार्यकर्ताओं व ग्राम पंचायत सैंज के 13 स्वयं सहायता समूह तथा महिला मंडलों की महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल किरण (आशा कार्यकर्ता), सुमित्रा देवी, दया देवी, चद्रेश, किरण, प्रोमिला, सोमो देवी, विनीता, बबली शर्मा, नीतू बाला, उषा, निकिता, बबली शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सैंज करतार सिंह व उप प्रधान मेला राम व सभी वार्ड मेंबर का भी पूरा सहयोग रहा।

    महिलाओं ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। महिलाओं ने बताया कि बावजूद इसके आज भी पंचायत में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। नशे के इन सौदागरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की। महिलाएं का कहना है कि उन्हें विवश होकर सड़क पर उतरना पड़ा है।

    महिलाओं ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इलाके के हाटलों, ढाबों, नाई की दुकानों, परचून की दुकानों में चल रहे नशे के कारोबार को बंद नहीं किया गया तो वे फिर से सड़कों पर उतरेंगी। महिलाओं ने कहा कि युवाओं का भविष्य और सामाजिक वातावरण भी खराब हो रहा है। महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस प्रशासन से एक बार फिर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस रैली में संगडाह एसडीएम व पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा।

  • ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 10 वर्षीय आर्यन ने तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर

    ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 10 वर्षीय आर्यन ने तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक की लहर

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के तहत ठोठा गांव में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक मासूम बच्चे की जान चली गई है। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय आर्यन पुत्र हरदेव के रूप में हुई है। बता दें आर्यन की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। आर्यन प्राथमिक पाठशाला नौहराधार में चौथी कक्षा में पढ़ता था।

    जानकारी के मुताबिक, आर्यन की 2 महीने पहले अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जब पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की तो उसमें पता चला कि बच्चे को ब्रेन ट्यूमर है।

    उस दिन के बाद परिजन बच्चे का इलाज करवाने में जुट गए थे। परंतु बीते कल वीरवार को आर्यन की तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। उधर, ग्राम पंचायत चोकर के प्रधान ने बच्चे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।