Category: SANGHRAH

  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरा व्यक्ति, मौके पर गई जान

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरा व्यक्ति, मौके पर गई जान

    HNN/ संगड़ाह

    सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान अश्विनी 45 वर्षीय उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव घंडूरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, अश्वनी गांव में किसी के घर गया हुआ था। जब वह रात के समय उनके घर से वापस लौट रहा था, तो रास्ते में अचानक उसका पांव फिसल गया। जिस कारण वह गहरी खाई में जा गिरा। जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसे खाई में पड़ा हुआ देखा तो उसने उसे अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था।

    घटना के बाद उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की पुष्टि डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20000 की राशि प्रदान की जाएगी।

  • परिजन तक रहे कुलदीप की राह, लेकिन 12 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

    परिजन तक रहे कुलदीप की राह, लेकिन 12 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए कुलदीप का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने 12 जनवरी को केस दर्ज कर कुलदीप की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए थे, मगर अभी तक लापता कुलदीप का कही कुछ पता नहीं चल पाया है।

    गौरतलब है कि बीते 12 जनवरी से ददाहू बाजार से कुलदीप पुत्र मंगा राम अचानक लापता हो गया था। पुलिस को दी गई शिकायत में लापता व्यक्ति के परिजनों ने बताया था कि वह पीजीआई में एडमिट अपने ससुर की देखभाल करने के बाद अपने घर वापस आ रहा था। जिसे आखिरी बार 12 जनवरी को ददाहू बाजार में देखा गया था।

    उधर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि पुलिस लापता व्यक्ति की हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी कुलदीप के बारे में कुछ पता चलता है तो पुलिस को इसकी जानकारी दे। साथ ही वह 7807885704, 8219350021, 9816293931 नंबर पर भी संपर्क कर सकता हैं।

  • हरिपुरधार में हुई ताजा बर्फबारी, किसानों-बागवानो ने ली राहत की सांस

    हरिपुरधार में हुई ताजा बर्फबारी, किसानों-बागवानो ने ली राहत की सांस

    HNN/ संगड़ाह

    हिमाचल प्रदेश के नौहराधार और हरिपुरधार में इस वर्ष में पहली बार भारी हिमपात हुआ है, जिससे किसानों और बागवानों के चेहरे पर खुशी खिल उठी है। वहीं क्षेत्र में बर्फबारी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट आई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

    ठंड के प्रकोप से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वही, बर्फ़बारी होने से वाहनों के भी स्किड होने का खतरा बना रहता है। बीती रात भी हरिपुरधार में 1 फुट ताजा बर्फबारी हुई है। कई महीनों से बारिश ना होने के कारण किसानों की फसलें पीली पड़ गई थी, जिसने किसानों को चिंता में डाल दिया था।

    वहीं, बर्फ़बारी के न होने से सेब के पौधो पर भी विपरीत असर पड़ रहा था परंतु अब बर्फबारी होने के बाद किसानों तथा बागवानों ने राहत की सांस ली है।

  • संगडाह/ 150 मीटर खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 2 घायल

    संगडाह/ 150 मीटर खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 2 घायल

    श्री रेणुका जी से संगडाह की ओर जा रहे थे, खडकोली के पास चालक खो बैठा नियंत्रण

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कार दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत और दो के घायल होने का समाचार मिला है।

    संगड़ाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडों गांव के निवासी दुर्गाराम, सत्य प्रकाश, रविंद्र सिंह और जयप्रकाश मारुति कार संख्या HP12ई 7770 में सवार होकर रेणुका जी से संगड़ाह की ओर जा रहे थे। गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति कांडों गांव निवासी थे।

    प्राप्त जानकारी अनुसार कार को रविंद्र चला रहा था। जैसे ही कार खड़कोली के पास पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

    इस दुर्घटना में 34 वर्षीय दुर्गाराम तथा 48 वर्षीय सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयप्रकाश और रविंदर गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। घटना करीब शनिवार की देर शाम 7:30 बजे के आसपास की है।

    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जहां घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया तो वही संगड़ाह थाना पुलिस की टीम त्वरित रूप से मौके पर पहुंची। अंधेरा होने की वजह से राहत कार्यों में भी देरी हुई। बावजूद इसके पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से पीड़ितों को राहत पहुंचाई गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

    यहां यह भी बता दें कि गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति कांडों गांव के निवासी थे। थाना पुलिस की टीम खबर लिखे जाने तक भी दुर्घटना स्थल पर मौजूद थी। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों और मृतकों को दुर्घटना स्थल से निकाला।

    पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। खबर की पुष्टि विवेचना अधिकारी के द्वारा की गई है।

  • चूड़धार में सीजन का तीसरा हिमपात, माइनस में पहुंचा तापमान

    चूड़धार में सीजन का तीसरा हिमपात, माइनस में पहुंचा तापमान

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है जिससे समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी होने के चलते यहां तापमान माइनस में पहुंच चुका है। बता दें कि आज सुबह से ही चूड़धार चोटी पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया तथा दोपहर तक चोटी पर तकरीबन आधा फुट तक बर्फ की मोटी चादर बिछ गई।

    इसके अलावा जिला के कई क्षेत्रों में सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई है और समूचा जिला सिरमौर ठंड की चपेट में आ गया है। वही बर्फबारी के बावजूद भी चूड़धार में श्रद्धालुओं का आना जारी है। हालांकि, प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को खराब मौसम के चलते चूड़धार चोटी की ओर रुख न करने की सलाह दी जा रही है।

    बावजूद इसके श्रद्धालु अपनी जान की परवाह न किए बिना चूड़धार की ओर रुख कर रहे हैं। वहीँ, चूड़धार में बर्फ के बीच फंसे 100 से अधिक श्रद्धालुओं को वापिस नौहराधार भेज दिया गया है।

  • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग…

    सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग…

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है जिससे लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। बता दे बीते रोज जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम ने एकाएक करवट बदली। इस दौरान गिरी पार क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया।

    इसके अलावा जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भी हल्की बर्फबारी हुई जिससे शीतलहर तेज हो गई है। बर्फबारी होने के चलते तापमान में भी गिरावट आई है साथ ही गिरी पार में हुई ओलावृष्टि और बारिश से भी मौसम में पहले के मुकाबले और अधिक ठंडक आ गई है।

    उधर, चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि चूड़धार में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी यहां तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तथा आगामी दिनों के दौरान यहां का तापमान माइनस में चला जाएगा। ऐसे में उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वह अब चूड़धार की ओर रुख ना करें।

  • सिरमौर में शराब माफियाओं पर कार्यवाही- पिकअप से पकड़ी 27 पेटियां, दो गिरफ्तार…

    सिरमौर में शराब माफियाओं पर कार्यवाही- पिकअप से पकड़ी 27 पेटियां, दो गिरफ्तार…

    HNN/ संगड़ाह

    जिला सिरमौर में पुलिस ने पिकअप से अवैध शराब की 27 पेटियां बरामद की है। इस मामले में पुलिस द्वारा गाड़ी सवार दो लोगों के खिलाफ संगडाह थाने में केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने संगड़ाह उपमंडल के डलयाणू दोसडका में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को रुकवाया।

    वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से शराब की 27 पेटियां बरामद हुई जिसमें रॉयल स्टैग की 6, किंगफिशर की पांच जबकि देसी शराब की 16 पेटियां पाई गई। विभाग द्वारा जब उक्त शराब को ले जाने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा तो चालक कोई जवाब नहीं दे पाया।

    लिहाजा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चालक अनिल कुमार पुत्र कुंदन सिंह निवासी गांव कजवा तहसील संगडाह और देवराज पुत्र कुंदन सिंह निवासी गांव बनवाणी तहसील संगडाह के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

    उधर, सिरमौर के एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि पिकअप (HP 79-2855) से शराब की 27 पेटी शराब बरामद हुई। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि विभाग की शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।