Category: CHAMBA

  • राज्य कर एवं आबकारी विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    दिवांशी गौतम ने जीता भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार

    HNN / चंबा

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग के तत्वावधान में 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यालय उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चम्बा में वस्तु सेवा कर (जीएसटी) का भारतीय अर्थव्यवस्था, राज्य शासन विधि और समाज पर प्रभाव विषय पर ज़िला स्तरीय अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    भाषण प्रतियोगिता में जिला चम्बा के छः महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में रवि कुमार, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी चम्बा, आचार्य अविनाश, डॉ. अजय कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय के प्रतिभागी दिवांशी गौतम, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय लिल्ह कोठी के प्रतिभागी रोहिणी व तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय, भरमौर के प्रतिभागी अदिती ठाकुर ने अर्जित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को 5000, 3000 और 2000 रूपये की नकद राशि व ट्राफी प्रदान की गई।

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली देवभूमि, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…

    भूकंप के झटकों से फिर हिली देवभूमि, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…

    HNN / चंबा

    हिमाचल प्रदेश में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इस बार जिला चंबा की चुराह तहसील के धारम्कन में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किये गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से जान-माल के नुक्सान की अभी तक कोई सूचना नहीं हुआ मिली है।

    लेकिन आधी रात को महसूस किये गए इन झटको से लोगो में दहशत देखने को मिली। लोग तुरंत अपने घरो से बाहर निकल आये। उधर, मौसम विभाग केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात्रि 12 बजकर 38 मिनट पर यह झटके जिला में महसूस किये गए। केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि यह कम तीव्रता का भूकंप था और इससे जिले व आसपास के क्षेत्रों में कोई नुक्सान नहीं हुआ है।

  • टीकाकरण केंद्र स्तर पर आधार लिंक बर्थ पंजीकरण प्रक्रिया का किया जाए प्रावधान- उपायुक्त

    टीकाकरण केंद्र स्तर पर आधार लिंक बर्थ पंजीकरण प्रक्रिया का किया जाए प्रावधान- उपायुक्त

    HNN / चंबा

    उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि ज़िला में आधार कार्ड पंजीकरण और अपडेशन की परिपूर्णता को हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभाग और संस्थान जल्द आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित बनाए। डीसी राणा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगकक्ष में ज़िला स्तरीय आधार निगरानी समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। ज़िला में 0 से 5 साल तक के बच्चों के आधार लिंक जन्म पंजीकरण को और अधिक बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आधार लिंक जन्म पंजीकरण के लिए दिए गए आधार टेबलेट किट को भी जल्द क्रियाशील बनाया जाए ताकि पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके। उपायुक्त ने टीकाकरण केंद्र स्तर पर भी आधार लिंक बर्थ पंजीकरण प्रक्रिया का प्रावधान रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी नवजात बच्चों का पंजीकरण सुनिश्चित बनाने को कहा। इसके साथ उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सामान्य आधार सेवा केंद्रों में भी पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए।

    उन्होंने लोगों से यह भी आह्वान किया कि लोग अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को अवश्य लिंक करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों के लिए अधिकृत आधार केंद्रों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थापित केंद्र में पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा बैंक, डाकघर, सामान्य सेवा केंद्रों, भारत संचार निगम लिमिटेड के द्वारा स्थापित केंद्रों, सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग द्वारा संचालित केंद्रों में आधार पंजीकरण या अपडेशन करवा सकते हैं।

    डीसी राणा ने कहा कि आधार पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। 5 और 15 साल के बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट भी निशुल्क किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति आधार कार्ड का बायोमैट्रिक अपडेट करवाता है तो उसे 100 रुपए शुल्क लिया जाता है। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक व डेमोग्राफिक अपडेट के लिए भी 100 रुपए शुल्क लिया जाता है। इसके अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति अपने आधार कार्ड का केबल डेमोग्राफिक अपडेट ही करवाता है तो उसको सिर्फ 50 रुपए अदा करने होंगे। अगर कोई व्यक्ति आधार डाटा में अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना चाहता हो तो उसके लिए 50 रुपए शुल्क अदा करना होगा।

  • विद्युत बोर्ड की बड़ी कार्यवाही, 20 के काटे कनेक्शन, चार के बिजली मीटर…

    विद्युत बोर्ड की बड़ी कार्यवाही, 20 के काटे कनेक्शन, चार के बिजली मीटर…

    HNN / चंबा

    जिला में विद्युत बोर्ड ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते चुवाड़ी विद्युत उपमंडल के तहत 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं जबकि चार उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़ने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं 776 उपभोक्ताओं को तीन दिन में अपना लंबित बिल चुकाने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

    जिसके चलते बिल जमा न करवाने वाले बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, बोर्ड की ओर से पहले ही उपभोक्ताओं को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी जिसे उपभोक्ता हलके में ले रहे थे। ऐसे में बोर्ड को यह कार्यवाही अमल में लानी पड़ी।

    उधर, पुष्टि करते हुए विद्युत उपमंडल चुवाडी के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए दोबारा औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

  • दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

    दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

    HNN / चंबा

    क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल के अनुसार 27 दिसंबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, 13 दिसंबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त 12 दिसंबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 26 दिसंबर को आरएलए चुवाड़ी, 29 दिसंबर को आरएलए तीसा, 15 दिसंबर को सलूणी तथा 16 दिसंबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 14 व 28 दिसंबर को चम्बा, 12 दिसंबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 26 दिसंबर को चुवाड़ी में की जाएगी।

    यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शेड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

  • 706 ग्राम चरस सहित व्यक्ति दबोचा, गुप्त सूचना के आधार पर की कार्यवाही

    706 ग्राम चरस सहित व्यक्ति दबोचा, गुप्त सूचना के आधार पर की कार्यवाही

    HNN/ चंबा 

    जिला में एक बार फिर नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए चरस की बड़ी खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान आरोपी केवल पुत्र मुल्ला राम निवासी खन्ना सलुणी के कब्जे से 706 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस की एंटी नार्को टास्क फ़ोर्स ने एएसआई करतार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

    इस दौरान एएनटीएफ की टीम नकरोड की तरफ गश्त पर निकली। इसी बीच टीम की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जोकि बैरा डैम की तरफ से पैदल ही आ रहा था। पुलिस ने जब व्यक्ति को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 706 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी अजय कपूर ने पुष्टि की है।

  • धारा-144 सीआरपीसी के तहत ज़िला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश, कहा…

    धारा-144 सीआरपीसी के तहत ज़िला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश, कहा…

    8 दिसंबर को मतगणना केंद्र परिसर के बाहर लोगों के इकट्ठा होने पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

    HNN / चंबा

    ज़िला दंडाधिकारी डीसी राणा ने धारा-144 सीआरपीसी के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 8 दिसंबर को मतगणना वाले दिन राजकीय सहस्राब्दी मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान सरोल के लिंक रोड से बहुतकनीकी संस्थान तक वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना केंद्र परिसर के 100 मीटर की परिधि के भीतर लोगों के इकट्ठा होने पर भी पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।

    ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के तहत 8 दिसंबर 2022 को पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का कार्य राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान सरोल में किया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने की अपेक्षा के लिए भारी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से वाहनों के परिचालन और कानून एवं व्यवस्था में समस्या पैदा कर सकती है।

    किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना करने के उद्देश्य से 8 दिसंबर को राजकीय सहस्राब्दी मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान सरोल के लिंक रोड से बहुतकनीकी संस्थान तक सुबह 6 बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि भारतीय निर्वाचन आयोग के कोविड संशोधित बोर्ड निर्देशों- 2022 की अनुपालना में मतगणना परिसर के बाहर लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी रहेगी।

  • नशे की खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा राहगीर

    नशे की खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा राहगीर

    HNN/ चंबा

    पठानकोट-चम्बा एनएच पर पुलिस टीम ने चरस की खेप सहित एक राहगीर को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की शिनाख्त हरीश चंद निवासी गांव पुखरयाल डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह के तौर पर हुई है। सदर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    जानकारी अनुसार, जब द्रड्डा पुलिस चौकी की टीम पठानकोट-चम्बा एनएच पर तड़ोली के पास नाकाबंदी पर मौजूद थी तो वहां से पैदल गुजर रहे एक व्यक्ति को जाँच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो 862 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी चम्बा अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

  • चंबा का ऐतिहासिक चौगान आज से हुआ बंद, नहीं होगा किसी भी गतिविधि का आयोजन

    चंबा का ऐतिहासिक चौगान आज से हुआ बंद, नहीं होगा किसी भी गतिविधि का आयोजन

    HNN/ चंबा

    चंबा का ऐतिहासिक चौगान आज यानी 1 दिसंबर से बंद कर दिया गया है। ज़िला दंडाधिकारी डीसी राणा द्वारा बीते रोज़ इस बाबत आदेश जारी किये गए है। जिला मुख्यालय स्थित इस चौगान नंबर -1 को सर्दियों के मौसम के दौरान आगामी आदेशों तक बंद रखा जायेगा। ज़िला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के बाद चौगान में अब किसी भी तरह की गतिविधि का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

    गौरतलब है कि चौगान को हर साल सर्दियों के सीजन के दौरान हर तरह की गतिविधि के लिए बंद रखा जाता है ताकि चौगान का रखरखाव सुनिश्चित हो और इसे फिर से हरा-भरा बनाया जा सके। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उल्लंघन की अवस्था में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

    दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

    HNN/ चंबा

    जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ग्राउंड (बारगाह) चंबा में 4 दिसंबर को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए सौ, 200 तथा 400 मीटर दौड़, 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए सौ मीटर रस्सी कूद, कम सुनने वाले खिलाड़ियों के लिए सौ मीटर दौड़, शारीरिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पचास मीटर सहायक दौड़ व सॉफ्टबॉल फेंकना तथा मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए सौ मीटर दौड़, वालीबॉल तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

    प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी 4 दिसंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह स्थित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा के कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिला स्तर पर इन प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को दिसंबर माह के आगामी सप्ताहों में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा जिसके लिए समस्त खर्चे युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।