Loading...

विद्युत बोर्ड की बड़ी कार्यवाही, 20 के काटे कनेक्शन, चार के बिजली मीटर…

PRIYANKA THAKUR • 2 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

जिला में विद्युत बोर्ड ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते चुवाड़ी विद्युत उपमंडल के तहत 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं जबकि चार उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़ने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं 776 उपभोक्ताओं को तीन दिन में अपना लंबित बिल चुकाने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

जिसके चलते बिल जमा न करवाने वाले बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, बोर्ड की ओर से पहले ही उपभोक्ताओं को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी जिसे उपभोक्ता हलके में ले रहे थे। ऐसे में बोर्ड को यह कार्यवाही अमल में लानी पड़ी।

उधर, पुष्टि करते हुए विद्युत उपमंडल चुवाडी के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए दोबारा औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।