लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल के अनुसार 27 दिसंबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, 13 दिसंबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त 12 दिसंबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 26 दिसंबर को आरएलए चुवाड़ी, 29 दिसंबर को आरएलए तीसा, 15 दिसंबर को सलूणी तथा 16 दिसंबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 14 व 28 दिसंबर को चम्बा, 12 दिसंबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 26 दिसंबर को चुवाड़ी में की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शेड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]