HNN/ चंबा
जिला में आधी रात को पेश आई आगजनी की घटना में एक मकान जलकर राख हो गया है जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और आगे फैलने से रोका। वही इस अग्निकांड में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवाली की रात को जिला चंबा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के सुकरैठा गांव में ओम प्रकाश पुत्र बदाणू राम के मकान में अचानक आग लग गई। घर में आग भड़कती देख परिवार के सदस्य अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। वही मकान में आग की लपटें भी तेजी से फैलने लगी जिससे समूचे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीण भी अफरा-तफरी में मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वही राजस्व विभाग की टीम द्वारा आज नुक्सान का आकलन कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।









