Category: CHAMBA

  • चिन्हित मतदान केंद्रों में तैनात होंगे सूक्ष्म पर्यवेक्षक

    चिन्हित मतदान केंद्रों में तैनात होंगे सूक्ष्म पर्यवेक्षक

    HNN / चंबा

    विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान व्यवस्था  सुनिश्चित बनाने को लेकर चिन्हित मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले सूक्ष्म पर्यवेक्षकों  (माइक्रो ऑब्जर्वर) को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय चंबा के सभागार में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम काआयोजन किया गया। पूर्वाभ्यास में 98 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।

    पूर्वाभ्यास में विधानसभा क्षेत्र डलहौजी और भटियात के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सुमित के जरंगल और विधानसभा क्षेत्र चुराह और चंबा के सामान्य पर्यवेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रतिकूल तथ्य या जानकारी प्राप्त होने की अवस्था में  तुरंत जानकारी को साझा करना सुनिश्चित बनाया जाए। 

    उन्होंने ये भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शिता व समयबद्ध तौर पर  सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। उन्होंने सभी  माइक्रो ऑब्जर्वर से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में विशेष प्राथमिकता रखने को कहा। 

    उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक पोलिंग पार्टी का हिस्सा न होकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात किए गए सामान्य पर्यवेक्षक के प्रतिनिधि के तौर पर मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर पोलिंग पार्टियों द्वारा की जा रही सभी प्रक्रियाओं की निगरानी करेंगे और उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यकलापों के समयावधि को अपने प्रपत्र पर भरेंगे। 

  • वाहन दुर्घटना मामले में छह माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा  उद्घोषित अपराधी

    वाहन दुर्घटना मामले में छह माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी

    HNN / चंबा

    वाहन दुर्घटना मामले में उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने आखिरकार 6 माह बाद उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महिंद्र कुमार निवासी पांगी के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपी महिंद्र पर 2013 में वाहन दुर्घटना मामले में मामला दर्ज हुआ था। आरोपी का तीसा कोर्ट में केस चल रहा था।

    लेकिन आरोपी अपनी पेशी पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था, ऐसे में अदालत ने 21 अप्रैल 2022 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। साथ ही अदालत ने पुलिस को उसे ढूंढने के आदेश भी दिए थे। पुलिस द्वारा आरोपी को हर जगह तलाशा गया, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

    आखिरकार, पुलिस ने शुक्रवार को अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा जिसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • स्थानीय मंडियों में किसानों को मटर के मिल रहे चोखे दाम

    स्थानीय मंडियों में किसानों को मटर के मिल रहे चोखे दाम

    HNN / चंबा

    किसानों को स्थानीय मंडियों में मटर के चोखे दाम मिल रहे हैं। जिससे उनके चेहरे एक बार फिर खिल उठे हैं। वीरवार को भड़ेला और कंधवारा में मटर हाथों हाथ बिका। कुल मिलाकर क्षेत्र में मटर की खेती करने वालों के लिए मटर का सीजन बेहतरीन साबित हो रहा है।

    गौरतलब है कि तेलका के तहत आते क्षेत्र में ज्यादातर लोग मटर की खेती पर निर्भर है, इसी से ही वह अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। वर्तमान में क्षेत्र में मटर की अच्छी फसल के अलावा किसानों को मंडियों में भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।

    किसानों ने बताया कि तेलका के तहत आने वाले गांवों में मटर की फसल पहले की अपेक्षा बेहतरीन हुई है। ऐसे में फसल के मंडियों में बाजिव दाम मिलना किसानों के लिए राहत की बात है।


  • जिला में 34 उम्मीदवारों ने दाखिल किये थे नामांकन, इतने हुए रद्द

    जिला में 34 उम्मीदवारों ने दाखिल किये थे नामांकन, इतने हुए रद्द

    HNN / चंबा

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव-2022 के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्रों की जांच की। इस दौरान 5 नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाई जाने पर उन्हें अस्वीकार किया गया।

    जिला में कुल 29 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 29 अक्तूबर को 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अवधि के दौरान जिला में कुल 34 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे।

    लेकिन जांच प्रक्रिया के दौरान चंबा विधानसभा क्षेत्र से 2 प्रत्याशियों, चुराह से भी 2 प्रत्याशियों के तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से 1 प्रत्याशी का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया है। इसके अलावा भरमौर तथा भटियात विधानसभा क्षेत्रों से कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ है l

  • सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सुमित के जरंगल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सुमित के जरंगल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    बूथ लेवल अधिकारियों को मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

    HNN / चंबा

    विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सुमित के जरंगल ने आज डलहौजी और भटियात विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    डॉ. सुमित के जरंगल ने बूथ लेवल अधिकारियों से मतदान केंद्रों में भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि मतदान केंद्र पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान को लेकर मतदाता संबंधित निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। इस दौरान एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल सम्पन्न,  अब इतने  नवम्बर को आयोजित होगी दूसरी रिहर्सल

    मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल सम्पन्न, अब इतने नवम्बर को आयोजित होगी दूसरी रिहर्सल

    HNN / चंबा

    विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत आज राजकीय मिलेनियम बहु तकनीकी संस्थान में मतदान कर्मियों के पहली चुनावी रिहर्सल सम्पन्न हुई। इस चुनावी रिहर्सल में 10 सेक्टर अधिकारियों सहित 870 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
    निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत 03- चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित हुई जिसमें 10 सेक्टर अधिकारी, 160 पीठासीन अधिकारी , 160 सहायक पीठासीन अधिकारियों सहित कुल 870 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चंबा विधानसभा क्षेत्र में इस बार दो मतदान केंद्र ऐसे स्थापित किये जा रहे हैं जिनका संपूर्ण संचालन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा और सुरक्षा कर्मी के तौर पर भी महिलाएं ही तैनात रहेंगी। इसके अलावा एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जिसका संचालन दिव्यांग कर्मियों द्वारा किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन क्षेत्र चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि महिला व दिव्यांग कर्मियों के लिए चुनावी रिवर्सल 27 अक्टूबर को बजत भवन चंबा में आयोजित होगी।

    उन्होने यह भी बताया कि चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित तमाम मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा मतदान कर्मियों को पॉवर पॉईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मॉक पोल, ईवीएम व वीवीपैट संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत करवाया। दूसरी चुनावी रिहर्सल आगामी 5 नवम्बर को आयोजित की जाएगी।

  • भूकंप के झटको से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…

    भूकंप के झटको से फिर हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता…

    HNN/ चंबा

    हिमाचल की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से हिल गई है। इस बार भूकंप के झटके प्रदेश के जिला चंबा में महसूस किए गए। हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी तरह के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है परंतु लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों से लोगों में भी दहशत का माहौल है।

    बता दें, बुधवार को चम्बा में आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है, जबकि भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही। भूकंप के झटकों से लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम केंद्र शिमला की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 3.5 तीव्रता वाले इस भूकंप से नुक्सान की कोई जानकारी नहीं है।

  • सामान्य पर्यवेक्षकों ने संभाला कार्यभार, चुनाव से संबंधित शिकायत या सुझाव के लिए….

    सामान्य पर्यवेक्षकों ने संभाला कार्यभार, चुनाव से संबंधित शिकायत या सुझाव के लिए….

    HNN/ चंबा

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 के तहत जिला की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, कान्हू राज एच बागटे, डॉ सुमित के जंरगल ने कार्यभार संभाल लिया है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्र कुमार सिंह विधानसभा क्षेत्र चुराह और चंबा के सामान्य पर्यवेक्षक होंगे उनका मोबाइल फोन नंबर 8894969211 है।

    कान्हू राज एच बागटे विधानसभा क्षेत्र भरमौर के सामान्य पर्यवेक्षक होंगे उनका मोबाइल फोन नंबर 8894113367 है। इसी तरह डॉ सुमित के जंरगल विधानसभा क्षेत्र डलहौजी और भटियात के सामान्य पर्यवेक्षक होंगे उनका मोबाइल फोन नंबर 6230254763 है। उन्होंने बताया कि कोई भी सामान्य नागरिक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सामान्य पर्यवेक्षक से चुनाव से संबंधित किसी शिकायत या सुझाव के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    HNN/ चंबा

    विधानसभा निर्वाचन 2022 के अंतर्गत उपमंडल किलाड़ के तहत सभी पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों के लिए जिम्नेजियम हाल में प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में ईवीएम, वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत व व्यवहारिक जानकारी विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई।

    सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी किलाड़ रजनीश शर्मा ने सभी अधिकारियों से सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने व निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उपमंडल किलाड़ के तहत 36 मतदान केंद्रों में कुल 220 मतदान अधिकारी सेवाएं देंगे जिनमे 55 पीठासीन और 165 मतदान अधिकारी रहेंगे।

  • ढांक से गिरी वृद्ध महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    ढांक से गिरी वृद्ध महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    HNN/ चंबा

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक बुजुर्ग महिला के साथ दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस दौरान बुजुर्ग महिला अनियंत्रित होकर ढांक से गिर गई और बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकुतला देवी (63) पत्नी किरपा राम निवासी हरोटी घर के पास ही मौजूद थी और इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरी। परिजनों और लोगों को जब इस बाबत पता चला तो वह मौके की ओर भागे तथा बुजुर्ग महिला को ढांक से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।