Category: CHAMBA

  • पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षकों के कैंप कार्यालय स्थापित

    पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षकों के कैंप कार्यालय स्थापित

    HNN/ चंबा

    उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 के तहत ज़िला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, कान्हू राज एच बागटे और डॉ सुमित के. जंरगल के कैंप कार्यालय स्थापित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चंबा और चुराह के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह का कैंप कार्यालय राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा चरण द्वितीय के करियां स्थित आतिथ्य गृह में स्थापित किया गया है।

    उनका मोबाइल फोन नंबर 8894969211 है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर के सामान्य पर्यवेक्षक कान्हू राज एच बागटे का कैंप कार्यालय हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भरमौर और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा चरण द्वितीय के करियां स्थित आतिथ्य गृह में स्थापित किया गया है। उनका मोबाइल फोन नंबर 8894113367 है।

    इसी तरह विधानसभा क्षेत्र डलहौजी और भटियात के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सुमित के जंरगल का कैंप कार्यालय परिधि गृह डलहौजी में स्थापित किया गया है। उनका मोबाइल फोन नंबर 6230254763 है। उन्होंने बताया कि कोई भी सामान्य नागरिक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सामान्य पर्यवेक्षक से चुनाव से संबंधित किसी शिकायत या सुझाव के लिए उनके मोबाइल नंबर या व्यक्तिगत तौर पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

  • कुंदन लाल गुप्ता की पुस्तक ‘मंथन: एक जीवन यात्रा’ का विमोचन

    कुंदन लाल गुप्ता की पुस्तक ‘मंथन: एक जीवन यात्रा’ का विमोचन

    HNN/ चंबा

    सुप्रसिद्ध चित्रकार पदमश्री विजय शर्मा ने क्लासिक ईरा पब्लिकेशन चंबा के सौजन्य से आयोजित एक सादे किंतु गरिमापूर्ण समारोह में चंबा के वरिष्ठ लेखक व शिक्षाविद कुंदन लाल गुप्ता की पुस्तक ‘मंथन: एक जीवन यात्रा’ का विमोचन किया। चंबा के महाजन सभा में आयोजित इस समारोह में साहित्य एवं मीडिया जगत के अनेक लोग शामिल रहे। पुस्तक का प्रकाशन साहित्यकार टी.सी सावन के निर्देशन में क्लासिक ईरा पब्लिकेशन चंबा ने किया।

    पदमश्री विजय शर्मा ने कुंदन लाल गुप्ता को उनकी नवीनतम पुस्तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से प्रदेश के साहित्य को और समृद्ध बनाने में सहायता मिलेगी। साहित्य समाज का दर्पण है और साहित्यकारों के प्रयास लोगों को समाज की तमाम गतिविधियों और दशाओं से अवगत कराते हैं। साहित्य हमें विभिन्न देशों और काल से रू-ब-रू करवाता है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में चंबा की विभूतियों के वृत्त चित्र का वर्णन भी किया गया है।

    पुस्तक में अनेक अनछुए पहलुओं को उजागर किया है, जो भावी पाठकों के ज्ञान वृद्धि में सहायक सिद्ध होगी। ‘मंथन: एक जीवन यात्रा’ एक शिक्षाविद के संपूर्ण जीवनकाल में अर्जित अनुभवों का सार है। प्रकाशक टी सी सावन, साहित्यकार शरत शर्मा इत्यादि वक्ताओं ने उक्त किताब पर प्रकाश डाला।

  • 3 मंजिला मकान जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

    3 मंजिला मकान जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

    HNN/ चंबा

    जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बडग्राम पंचायत के मोथो गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां 3 मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इतना ही नहीं एक अन्य मकान को भी नुक्सान पहुंचा है। अग्निकांड की इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। वही मकान में आग लगने से जीत पुत्र पूर्ण चंद का परिवार बेघर हो गया है।

    बता दे बीती शाम को मोथो गांव में लकड़ी से बने एक मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वही मकान में आग लगती देख समूचे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

    ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया परंतु तब तक मकान सहित अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वही आगजनी की इस घटना में एक अन्य मकान को भी क्षति पहुंची है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने पुष्टि की है।

  • लाइसेंस धारकों के लिए जरुरी सूचना, वरना धारा-188 के तहत की जाएगी कार्यवाही

    लाइसेंस धारकों के लिए जरुरी सूचना, वरना धारा-188 के तहत की जाएगी कार्यवाही

    HNN / चंबा

    विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत अपने हथियारों को जमा नहीं करवाने वाले लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार हथियार जमा नहीं करवाने वाले लोगों के खिलाफ धारा-144 का भी उल्लंघन माना जाएगा।

    इसके साथ हथियारों को जब्त करने व लाइसेंस का निलंबन भी शामिल होगा। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों अपने हथियार 31 अक्तूबर यानि कल तक संबंधित पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं ।

  • जिला चम्बा में 5 विधानसभा क्षेत्रों से इतने उम्मीदवार चुनाव मैदान में

    जिला चम्बा में 5 विधानसभा क्षेत्रों से इतने उम्मीदवार चुनाव मैदान में

    HNN / चंबा

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के अन्तर्गत चंबा जिला से पांच उम्मीदवारो ने अपने नाम वापिस लिए हैं। गौरतलब है कि जिला में 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जिसमें से 5 नामांकन पत्रों में त्रुटियां पाई जाने पर उन्हें अस्वीकार कर दिया गया था तथा शेष 29 उम्मीदवारों के नामांकन जांच करने के उपरांत सही पाए गए थे।

    अब जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों से 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। डीसी राणा ने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले विभिन्न पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिये गये हैं।

    इन विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों ने वापिस लिए नाम

    चंबा विधानसभा क्षेत्र
    डीसी राणा ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक भट्ट और विक्रमजीत ने अपना नाम वापिस लिया है।

    भरमौर विधानसभा क्षेत्र
    भरमौर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार ने अपने नाम वापिस लिया हैं।

    चुराह विधानसभा क्षेत्र
    चुराह विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार नर सिंह ने अपना नाम वापिस लिया है।

    भटियात विधानसभा क्षेत्र
    भटियात विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार ने अपना नाम वापिस लिया है l

  • 26 और 30 वर्षीय दो युवकों से चिट्टा पकड़ा

    26 और 30 वर्षीय दो युवकों से चिट्टा पकड़ा

    HNN/ चंबा

    जिला में पुलिस ने दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी मे मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 25, 29 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्हें मौके से हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार, टीम हटली में प्रीतम नगर के समीप गश्त पर मौजूद थी।

    इस दौरान टीम ने सावन कुमार पुत्र जीती निवासी गाँव व डाकघर गगल तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 26 वर्ष और सागर कुमार पुत्र दीपक गाँव थानपुरी टांडा मार्ग डाकघर समलोती जिला कांगड़ा उम्र 30 वर्ष की तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11.64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

  • गाड़ी में सवार तीन युवकों से पकड़ी चरस, एसआईयू टीम ने दिया कार्यवाही को अंजाम

    गाड़ी में सवार तीन युवकों से पकड़ी चरस, एसआईयू टीम ने दिया कार्यवाही को अंजाम

    HNN/ चंबा

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे राज्य में नशे की तस्करी के मामले भी बढ़ने लगे हैं। जिला चंबा में इसी माह अब तक कई नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। बता दें कि अब एक बार फिर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से चरस की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों ध्यान सिंह निवासी गांव सरूआ, ईशान अली निवासी गांव थली और दिनेश कुमार निवासी गांव सरुआ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

    इस दौरान चंबा-पठानकोट एनएच पर गोली के पास टीम ने नाकाबंदी की, सामने से आ रही गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया गया तो उसमें सवार 3 युवक घबरा गए। ऐसे में पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो मौके से 405 ग्राम चरस बरामद हुई।

  • Lumpy Skin Virus: थमने का नाम नहीं ले रहा लंपी रोग का कहर, अब तक जिला में….

    Lumpy Skin Virus: थमने का नाम नहीं ले रहा लंपी रोग का कहर, अब तक जिला में….

    HNN/ चम्बा

    हिमाचल प्रदेश में लंपी स्किन वायरस का प्रकोप पशुओं में लगातार देखने को मिल रहा है। बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश में रोजाना हज़ारों की तादाद में मवेशी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं तथा रोजाना इस रोग की चपेट में आने से 100 से अधिक मवेशियों की मृत्यु भी हो रही है। बात अगर जिला चम्बा की करें तो यहाँ पशुओं में संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

    जिला में अब तक 8,442 पशु लंपी रोग की चपेट में आ चुके हैं जबकि 4,102 सक्रिय केस हैं। इसके अलावा अब तक 3,878 पशु इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। बड़ी बात तो यह है कि जिला में अब तक 462 पशुओं की जान लंपी रोग के कारण जा चुकी है। शुक्रवार को भी लंपी रोग की चपेट में 144 पशु आये और आठ की मौत भी हुई। वही पशुपालन विभाग की ओर से अब तक 30029 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

  • ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

    ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

    HNN/ चम्बा

    क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा नवंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल के अनुसार, 24 नवंबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, 14 नवंबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त 18 नवंबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 26 नवंबर को आरएलए चुवाड़ी, 16 नवंबर को आरएलए तीसा, 23 नवंबर को सलूणी तथा 17 नवंबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 15 व 25 नवंबर को चम्बा, 18 नवंबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 26 नवंबर को चुवाड़ी में की जाएगी।

    पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित किए जाएंगे। यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शेड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

  • नए मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित

    नए मतदाताओं के लिए मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित

    HNN/ चंबा

    जिला के विधानसभा क्षेत्र चुराह में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप” के तहत मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय तीसा में नए मतदाताओं के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

    जिला स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत कॉलेज छात्रों ने मतदान की शपथ ली और उनके द्वारा बनाए गए पोस्टरों को प्रदर्शित किया।

    इसके साथ ही डॉ. भूपेश द्वारा लिखित और डॉ. विद्या सागर द्वारा रचित “वोट पाना जरूर” नामक स्थानीय भाषा में एक मतदाता जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया गया।