Category: HAMEERPUR

  • हमीरपुर के जवान नायक सुशील कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    हमीरपुर के जवान नायक सुशील कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    हमीरपुर जिले की देई का नोण पंचायत के पनियाला गांव में आज भारतीय सेना के जवान नायक सुशील कुमार की पार्थिव देह पहुंचने पर पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटी शहीद की देह जैसे ही गांव पहुंची, लोगों की आंखें नम हो गईं।

    हमीरपुर।

    ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान निधन
    13वीं रेजिमेंट में तैनात नायक सुशील कुमार वर्तमान में सहजाबाद में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें कमांडो अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
    शहीद सुशील कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनके भाई तिलक ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उनकी मां का निधन हुआ था और अब भाई की असमय मृत्यु ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।

    गांव में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
    गांव में शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों और परिजनों ने तिरंगे में लिपटे अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है और लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

  • हमीरपुर में 12 और 13 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद रहेगी, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

    हमीरपुर में 12 और 13 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद रहेगी, जानिए किन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

    हमीरपुर

    हमीरपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को अगले दो दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर ने बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत और पेड़ों की छंटाई के कारण यह कार्यक्रम तय किया है। कटौती सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, यानी करीब 8 घंटे की होगी।

    12 अक्तूबर को मट्टन फीडर क्षेत्र में कटौती
    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्तूबर को 11 केवी फीडर मट्टन हमीरपुर की मुरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान मट्टनसिद्ध, पंजाली, डुग्घा खुर्द, साई अस्पताल, शास्त्री कॉलोनी, पुराना एसडी स्कूल, दोसड़का, लाहलड़ी, बारल, दुगनेड़ी, कचरा संयंत्र, लाहड़, जसौर, प्रताप गली, अणु पंचायत घर, घनाल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

    13 अक्तूबर को अणु और कॉलेज क्षेत्र प्रभावित रहेंगे
    13 अक्तूबर को लाइन और उपकरणों की मुरम्मत के चलते एनआईटी, रेडियो कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, अणु, सामुदायिक भवन, ककरू, सिंदूरी माता मंदिर, खासग्रां और आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

    मौसम खराब रहा तो अगले दिन होगा कार्य
    विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि यदि 13 अक्तूबर को मौसम खराब रहा तो यह कार्य अगले दिन यानी 14 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस अवधि में सहयोग करें और अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

  • विद्युत उपमंडल-1 और उपमंडल-2 ने जारी की चेतावनी, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    विद्युत उपमंडल-1 और उपमंडल-2 ने जारी की चेतावनी, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    हमीरपुर।

    उपमंडल-2 के उपभोक्ताओं को 15 अक्तूबर तक छूट
    हमीरपुर जिले के विद्युत उपमंडल-2 के सभी उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वालों के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बिना काट दिए जाएंगे।

    उपमंडल-1 के उपभोक्ताओं को 10 अक्तूबर तक का समय
    इसी तरह विद्युत उपमंडल-1 हमीरपुर के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि उनके अधीन आने वाले गांव सलासी, झनियारी, खग्गल, दड़ूही, कुठेड़ा, नाल्टी, बाड़ी, फरनोल, मसियाणा, डुढाणा, ब्राहलड़ी, धनेड़ सहित अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 10 अक्तूबर तक बिल भुगतान करने की अंतिम तिथि दी गई है। उन्होंने कहा कि समय पर बिल जमा न करने वालों के बिजली कनेक्शन भी पूर्व सूचना के बिना काट दिए जाएंगे।

    अधिकारियों ने की सहयोग की अपील
    दोनों उपमंडलों के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

  • ढहे आशियानों की जगह नई उम्मीदें खड़ी होंगी / मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    ढहे आशियानों की जगह नई उम्मीदें खड़ी होंगी / मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चबूतरा गांव में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कहा कि हर बेघर परिवार को नया घर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं, बल्कि उनका संकल्प है।

    सुजानपुर (हमीरपुर)

    आपदा प्रभावितों से मुलाकात
    मुख्यमंत्री आज चबूतरा गांव पहुंचे और जमीन धंसने से जमींदोज हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को गले लगाकर उनका दर्द साझा किया और कहा कि सरकार हर परिवार के लिए नया आशियाना तैयार करेगी।

    नई छतों से लौटेगा आत्मविश्वास
    मुख्यमंत्री ने कहा कि घर केवल दीवार और छत नहीं, बल्कि उम्मीदों और सपनों का आशियाना होते हैं। इस आपदा ने सपनों को मलबे में बदला है, लेकिन सरकार हर प्रभावित को फिर से बसाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    तेज़ी से राहत कार्य
    सुक्खू ने जंगलबैरी में भी नुक़सान का जायज़ा लिया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को जल्द राहत देने के लिए सभी आवश्यक फैसले तुरंत लिए जा रहे हैं।

    सरकार आपके साथ खड़ी है
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश एकजुट है। हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाई जाएगी और सरकार किसी भी स्तर पर कसर नहीं छोड़ेगी।

  • JOBS / हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने निकाली 76 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त से करें आवेदन

    JOBS / हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने निकाली 76 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त से करें आवेदन

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 76 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 27 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

    हमीरपुर

    विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या HPRCA-H(2)-3/2025-Advertisement-1413 दिनांक 18 अगस्त 2025 के तहत भर्ती अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

    इन विभागों और पदों पर होगी भर्ती

    • प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग:
      • पोस्ट एंड प्रूफ रीडर – 2 पद
      • कॉपी होल्डर – 1 पद
      • ऑफसेट ऑपरेटर – 2 पद
      • फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर – 5 पद
      • प्लेट मेकर (ऑफसेट) – 1 पद
      • फ्लाई बॉय (ऑफसेट) – 3 पद
    • उद्यान विभाग (Director of Horticulture):
      • हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर – 38 पद
    • स्वास्थ्य विभाग (Director of Health Services):
      • लैबोरेटरी असिस्टेंट – 2 पद
      • स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट – 3 पद
      • मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन G-II – 19 पद

    वेतनमान और पात्रता
    सभी पदों का वेतनमान हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज (Revised Pay Rules, 2022) के अनुसार होगा।

    आवेदन की तिथि व प्रक्रिया

    • आवेदन प्रारंभ: 27 अगस्त 2025 (सुबह 10:00 बजे से)
    • अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
    • आवेदन प्रक्रिया: केवल ऑनलाइन माध्यम से
    • विस्तृत जानकारी, योग्यता, पात्रता शर्तें, परीक्षा शुल्क व अन्य विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
  • हमीरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे ध्वजारोहण

    हमीरपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे ध्वजारोहण

    जिला हमीरपुर में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में होगा, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।

    हमीरपुर

    समारोह में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र

    उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले इस समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को करनी थी, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के चलते अब यह जिम्मेदारी विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार निभाएंगे। 15 अगस्त को सुबह 11 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां शामिल होंगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

    पूरी हो चुकी हैं तैयारियां

    विधानसभा उपाध्यक्ष 14 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे और समारोह के बाद दोपहर में नाहन रवाना होंगे। जिला स्तरीय परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल जारी है। मौसम खराब होने की स्थिति में भी कार्यक्रम सुचारू रूप से हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। संबंधित विभागों और नगर निगम को दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। उपायुक्त ने हमीरपुरवासियों से समारोह में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने की अपील की है।

  • हिमाचल का गौरव / हमीरपुर के वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन भारतीय नौसेना के 47वें उप नौसेना प्रमुख बने, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    हिमाचल का गौरव / हमीरपुर के वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन भारतीय नौसेना के 47वें उप नौसेना प्रमुख बने, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के हीरानगर के मूल निवासी वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को भारतीय नौसेना के 47वें उप नौसेना प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों में गर्व की लहर है।

    हमीरपुर

    सैन्य सेवा में शानदार योगदान
    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन भारतीय नौसेना में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने नौसेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। उनके नेतृत्व और अनुभव ने भारतीय नौसेना की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाई प्रदान की है।

    मुख्यमंत्री का गर्व व्यक्त करना
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सपूत अपने परिश्रम, निष्ठा और अद्वितीय प्रतिभा के दम पर देश की रक्षा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजय वात्स्यायन की यह उपलब्धि हिमाचल के युवाओं को प्रेरणा देगी और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन करेगी।

    प्रदेश में खुशी का माहौल
    वाइस एडमिरल के इस पद पर पहुंचने से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा हमीरपुर जिला गर्व महसूस कर रहा है। स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल के वीर सपूतों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

  • कैंपस इंटरव्यू / 50 पदों के लिए 06 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कसौली में भर्ती, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड पदों पर चयन

    कैंपस इंटरव्यू / 50 पदों के लिए 06 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कसौली में भर्ती, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड पदों पर चयन

    हमीरपुर स्थित मैसर्ज़ एसआईएस लिमिटेड आर.टी.ए. में सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों को भरने के लिए 06 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 10:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

    सोलन/हमीरपुर

    50 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
    जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शारीरिक मानदंडों में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और वजन 52 से 95 किलो होना चाहिए। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है।

    ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
    उम्मीदवारों को विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वे अपने रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल के माध्यम से अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नाम का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।

    इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज
    योग्य उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ लाने होंगे। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 01792-227242 और 89883-00600 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • हमीरपुर में चिट्टे की लत में डूबी महिला ने 90000 मे अपने पिता की कार बेची

    हमीरपुर में चिट्टे की लत में डूबी महिला ने 90000 मे अपने पिता की कार बेची

    महज एक तोला चिट्टा लेने के लिए बेची लाखों की कार, पहले भी नशे के केस में हो चुकी है गिरफ्तार

    हमीरपुर

    नशे की गिरफ्त में मां, मासूम बेटे की परवरिश अब नाना के भरोसे

    हमीरपुर में नशे की गिरफ्त में आई एक महिला ने हैरान कर देने वाली हरकत की। महिला ने अपने ही पिता की कार को चोरी कर महज एक तोला चिट्टे के लिए जालंधर में बेच दिया। कार चोरी का मामला 28 जून को दर्ज किया गया था, जिसमें जांच के दौरान यह बड़ा खुलासा हुआ।

    90 हजार में बेच डाली लाखों की कार

    महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कार को जालंधर में 90 हजार रुपये में बेच दिया था और दोनों ने नशे के लिए चिट्टा खरीदा। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है और दोनों आरोपियों के ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आए हैं।

    बेटे को छोड़ फिर हुई फरार, पहले भी पकड़ी जा चुकी है

    शिमला में विवाह के बाद महिला हमीरपुर में अपने पिता के घर रह रही थी। चार वर्षीय बेटा अब नाना के भरोसे है। आरोपी पहले भी चिट्टे के केस में पकड़ी जा चुकी है। जमानत पर रिहा होने के बाद वह दोबारा फरार हो गई है।

  • हमीरपुर के भोटा में अनियंत्रित निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

    हमीरपुर के भोटा में अनियंत्रित निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

    तेज रफ्तार और तीखे मोड़ पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग

    हमीरपुर

    भोटा के पास हुआ गंभीर बस हादसा
    हमीरपुर जिले के भोटा के समीप आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जब एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    तेज रफ्तार बना हादसे का कारण
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और जैसे ही वाहन तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया। इसी के चलते बस फिसलते हुए सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस के पलटते ही अंदर सवार यात्रियों में दहशत फैल गई।

    स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य
    दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बस को हटाने का कार्य शुरू कराया।

    पुलिस कर रही जांच
    पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर से पूछताछ भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज गति को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।