Category: HAMEERPUR

  • दुर्घटना / हमीरपुर की उखली पंचायत में सिलेंडर की आग से प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत

    दुर्घटना / हमीरपुर की उखली पंचायत में सिलेंडर की आग से प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत

    दुर्घटना : खाना बनाते वक्त लीक पाइप से लगी आग, एक मजदूर की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

    भोटा

    खाना बनाते समय हुआ हादसा
    हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत उखली में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में प्रवासी मजदूर की जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप लीक होने लगी और आग फैल गई।

    कमरे से भागे मजदूर, एक अंदर ही फंसा
    आग लगते ही मजदूरों ने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन एक मजदूर बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही झुलस गया। आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल हुआ है।

    आईपीएच ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे मजदूर
    बताया जा रहा है कि यह प्रवासी मजदूर आईपीएच विभाग के एक ठेकेदार के साथ काम करने के लिए गुरुवार शाम ही इस क्षेत्र में पहुंचे थे। हादसे के वक्त वे अस्थायी कमरे में ठहरे हुए थे।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • नादौन में खुलेगा नया कृषि विपणन केंद्र, धनेटा स्कूल में शुरू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रम

    नादौन में खुलेगा नया कृषि विपणन केंद्र, धनेटा स्कूल में शुरू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रम

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में की बड़ी घोषणाएं। नादौन में नया कृषि विपणन केंद्र खुलेगा, धनेटा स्कूल में सीबीएसई और को-एजुकेशन की शुरुआत होगी।

    हमीरपुर

    धनेटा स्कूल में बदलाव और कॉलेज में नए कोर्स शुरू होंगे
    मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में आगामी सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय को को-एजुकेशन में बदला जाएगा और विज्ञान विषय की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में बीएड और बीसीए कोर्स भी शुरू होंगे, जिससे क्षेत्रीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।

    नादौन में नया कृषि विपणन केंद्र होगा स्थापित
    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नादौन में नया कृषि विपणन केंद्र खोला जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों को बेहतर बाजार और सुविधाएं मिलेंगी। यह घोषणा किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    शहीदों की स्मृति में बनेगा स्मारक द्वार
    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए अरविंद्र सिंह और सूबेदार कुलदीप चंद को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके गांवों में स्मारक द्वार बनाए जाएंगे ताकि भावी पीढ़ियों को उनकी वीरता से प्रेरणा मिल सके।

    शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों पर सरकार का फोकस
    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने स्कूलों का युक्तिकरण कर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर किया है। प्रदेश अब देश में शिक्षा के मामले में पांचवें स्थान पर है। चिकित्सकीय सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए टांडा, शिमला व अन्य मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों की विशेष स्वास्थ्य जांच हेतु सर्वे भी शुरू हो चुका है।

    ग्रामीण आर्थिकी और बच्चों के भविष्य के लिए योजनाएं
    सरकार ने दूध, गेहूं, मक्का और हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत किया है। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाकर तीन हजार करोड़ रुपये जनकल्याण में लगाए जा रहे हैं। प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया है और विधवाओं के बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भी सरकार ने उठाया है।

    राजनीतिक संकट और आपदा से निपटने पर भी बोले मुख्यमंत्री
    उन्होंने कहा कि 2023 की प्राकृतिक आपदा के दौरान सरकार ने युद्धस्तर पर राहत कार्य किए। राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सरकार मजबूत बनी रही। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर विधायक बनेंगी, लेकिन जनता ने अवसरवादियों को सही जवाब दिया।

  • TGT Recruitment / अब 47 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन, CBT में पासिंग मार्क्स भी तय

    TGT Recruitment / अब 47 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन, CBT में पासिंग मार्क्स भी तय

    TGT Recruitment : अब 47 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन, CBT में पासिंग मार्क्स भी तय

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए अधिकतम आयु सीमा को 47 वर्ष कर दिया है। साथ ही कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए न्यूनतम अंक भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

    हमीरपुर

    सामान्य वर्ग के लिए 35% और आरक्षित वर्ग के लिए 30% अंक अनिवार्य
    राज्य चयन आयोग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती में CBT पास करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम सीमा 30 प्रतिशत तय की गई है।

    अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 45 से बढ़ाकर 47 वर्ष की गई
    पूर्व में टीजीटी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष थी, लेकिन आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब यह सीमा 47 वर्ष कर दी गई है। यह छूट उन अभ्यर्थियों को मिलेगी जो 1 जनवरी 2025 तक अधिकतम 47 वर्ष की आयु तक होंगे और विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं।

    वेटिंग पैनल की भी व्यवस्था लागू
    नए नियमों के तहत, अगर भर्ती 25 पदों तक की होगी तो 25 प्रतिशत अतिरिक्त उम्मीदवारों को वेटिंग पैनल में शामिल किया जाएगा (न्यूनतम दो उम्मीदवार)। 25 से 50 पदों की भर्ती पर यह संख्या 15 प्रतिशत और 50 से अधिक पदों के लिए 10 प्रतिशत रहेगी, जिसमें कम से कम आठ अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

    टीजीटी के कुल 937 पदों पर होगी भर्ती
    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि टीजीटी के कुल 937 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनमें 425 पद आर्ट्स, 343 नॉन मेडिकल और 169 मेडिकल विषयों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 47 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, दिव्यांगजन और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।

  • हमीरपुर में छह लाख के बेरोजगारी भत्ते घोटाले का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला गिरफ्तार

    हमीरपुर में छह लाख के बेरोजगारी भत्ते घोटाले का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला गिरफ्तार

    हमीरपुर

    मैहरे उप रोजगार कार्यालय में एक साल पहले हटाई गई महिला कर्मचारी ने युवाओं की राशि अपने खाते में डलवाई

    शिकायत से खुला गबन का राज
    हमीरपुर जिले के सलौणी क्षेत्र में स्थित उप रोजगार कार्यालय मैहरे में छह लाख रुपये के बेरोजगारी भत्ते घोटाले का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब कुछ युवाओं को उनका भत्ता नहीं मिला और उन्होंने कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद यह पता चला कि डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला ने युवाओं को मिलने वाली राशि अपने खाते में ट्रांसफर की थी।

    पुरानी कर्मचारी ने रची थी साजिश
    घोटाले की आरोपी महिला 2017 से आउटसोर्स पर कार्यालय में तैनात थी, लेकिन उसे एक साल पहले सेवा से हटा दिया गया था। आरोप है कि उसने 2021-22 के दौरान बेरोजगार युवाओं के खातों में जाने वाली राशि में हेराफेरी की और उसे सीधे अपने खाते में जमा करवा दिया। सरकार द्वारा हर बेरोजगार को प्रतिमाह एक हजार रुपये का भत्ता दिया जाता है।

    पुलिस ने की गिरफ्तारी, पांच दिन की रिमांड मंजूर
    घोटाले की जांच पहले हेड ऑफिस शिमला को भेजी गई थी। वहां से मिले निर्देशों के बाद जिला रोजगार अधिकारी ने अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब गहराई से पूछताछ कर रही है।

  • नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

    नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

    हमीरपुर

    हमीरपुर जिले के 5वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र कर सकते हैं आवेदन, विद्यालय में हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध

    13 दिसंबर को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
    जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 11:30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

    ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक भरें
    इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 29 जुलाई तक नवोदया विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    हमीरपुर जिले के छात्र होंगे पात्र
    विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि वे सभी विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, आवेदन के पात्र होंगे।

    हेल्प डेस्क से मिल सकती है सहायता
    यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आ रही है तो विद्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी और सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8219482550 या 8954039120 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • हमीरपुर में नशे की गिरफ्त ने परिवार को बर्बाद किया, मां की मौत, बेटा जेल में बंद

    हमीरपुर में नशे की गिरफ्त ने परिवार को बर्बाद किया, मां की मौत, बेटा जेल में बंद

    हमीरपुर

    हमीरपुर जिले में नशे की कुरीति ने एक परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया। बेटे के जेल में जाने और पति के नशे की लत के चलते एक महिला ने दम तोड़ दिया।

    जिला मुख्यालय में घटित इस दर्दनाक घटना में 85 वर्षीय बुजुर्ग सास ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को सूचना दी। मृतक महिला का पति नशे में इतना बेसुध था कि वह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सका।

    अंतिम संस्कार में शामिल हुआ जेल में बंद बेटा
    रिश्तेदारों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला के बेटे को जेल से कुछ घंटों के लिए रिहा करवाया। अदालत ने मानवीय आधार पर यह रिहाई दी, जिससे आरोपी बेटा अपनी मां को मुखाग्नि दे सका। हालाँकि, वह अंडर ट्रायल होने के कारण उसे पैरोल नहीं मिली और उसे तुरंत वापस जेल भेज दिया गया।

    मां के खातों का किया इस्तेमाल
    जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी मां के बैंक खातों का प्रयोग चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी के लिए किया था। मां को इस बात की जानकारी नहीं थी। बेटे की गिरफ़्तारी के बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में थी। इस घटना ने बुजुर्ग सास को भी पूरी तरह से तोड़ दिया है।

    सामूहिक प्रयासों की जरूरत: एसपी हमीरपुर
    हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि नशे की कुरीति को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अंडर ट्रायल कैदियों को कोर्ट के माध्यम से ही रिहाई दी जाती है। इस मामले में भी कानूनी प्रक्रिया के तहत कुछ घंटों की रिहाई दी गई थी।

  • मीरपुर में 15 मई को सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर होगी भर्ती, 16,500 से 22,000 रुपये तक वेतन

    मीरपुर में 15 मई को सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर होगी भर्ती, 16,500 से 22,000 रुपये तक वेतन

    हमीरपुर

    साक्षात्कार के माध्यम से होगी भर्ती, मौके पर मिलेगा ऑफर लैटर

    एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा 15 मई को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

    शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंड

    • न्यूनतम योग्यता: 10वीं फेल या 10वीं पास अथवा इससे अधिक
    • न्यूनतम लंबाई: 168 सेंटीमीटर
    • वजन: 54 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच

    वेतन और सुविधाएं

    चयनित उम्मीदवारों को 16,500 रुपये से 22,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे।

    साक्षात्कार के लिए जरूरी दस्तावेज

    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
    • हिमाचली प्रमाण पत्र
    • रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र

    जिला रोजगार अधिकारी की अपील

    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने इच्छुक उम्मीदवारों से 15 मई को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

  • हमीरपुर: कुणाह खड्ड में डूबे 17 वर्षीय युवक का शव तीन दिन बाद बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    हमीरपुर: कुणाह खड्ड में डूबे 17 वर्षीय युवक का शव तीन दिन बाद बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    हमीरपुर

    तीन दिन बाद कुणाह खड्ड से युवक का शव बरामद

    हमीरपुर जिले के नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगलू कुठेड़ा के पास कुणाह खड्ड में डूबे 17 वर्षीय रोहित का शव प्रशासन ने तीन दिन बाद बरामद कर लिया। शनिवार को डूबे रोहित के शव को निकालने के लिए प्रशासन ने सुंदरनगर स्थित महूनाग ड्राइवर संगठन की विशेष टीम को बुलाया था।

    विशेष टीम ने दिखाया कौशल, आधे घंटे में निकाला शव

    महूनाग ड्राइवर संगठन की टीम ने अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए मात्र आधे घंटे के तलाशी अभियान में रोहित के शव को खड्ड के 30 फीट गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। इस बचाव कार्य में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

    एसडीएम ने की पुष्टि, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) नादौन, राकेश शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    क्षेत्र में शोक, बचाव दल की त्वरित कार्रवाई की सराहना

    रोहित के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने बचाव दल के त्वरित और कुशल कार्य की सराहना की है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

  • हमीरपुर के कुनाह खड्ड में 16 वर्षीय युवक डूबा एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

    हमीरपुर के कुनाह खड्ड में 16 वर्षीय युवक डूबा एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

    हमीरपुर

    कुनाह खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने उतरा 16 वर्षीय युवक अचानक गहरे पानी में समा गया, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

    घटना का विवरण

    शनिवार शाम को 16 वर्षीय रोहित कुमार अपने दोस्तों के साथ कुनाह खड्ड में नहाने के लिए गया था।

    • नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
    • उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।

    एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।

    • एसडीआरएफ और पुलिस खड्ड में युवक की तलाश में जुटी हुई है।
    • रविवार को एसडीएम नादौन राकेश शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    परिजनों का हाल बेहाल

    युवक के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    • स्थानीय लोग और प्रशासन खड्ड में सर्च ऑपरेशन को जारी रखे हुए हैं।
    • युवक की तलाश जारी है।
  • जिला हमीरपुर में पुलिस ने पकड़ी 11.64 ग्राम चिट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जिला हमीरपुर में पुलिस ने पकड़ी 11.64 ग्राम चिट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार

    हमीरपुर

    मंड़प क्षेत्र में पुलिस टीम ने की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    जिला पुलिस हमीरपुर ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए थाना सदर हमीरपुर की टीम ने मंड़प क्षेत्र में दो व्यक्तियों के कब्जे से 11.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के अनुसार, यह कार्रवाई थाना सदर के अधीन आने वाली पुलिस टीम द्वारा की गई।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र ईश्वरदास निवासी गांव रमेड़ा, डाकघर भांबला, तहसील बल्द्वाड़ा, जिला मंडी और नरेंद्र कुमार पुत्र विश्नदास निवासी गांव होड़, डाकघर जाहु, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ थाना सदर हमीरपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

    जिला पुलिस ने फिर दोहराई नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता

    पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस तरह की कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।