Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • एचआरटीसी चालक दिनेश कुमार शर्मा का निधन, क्वाणु बस हादसे में घायल होने के बाद पीजीआई में तोड़ा दम

    एचआरटीसी चालक दिनेश कुमार शर्मा का निधन, क्वाणु बस हादसे में घायल होने के बाद पीजीआई में तोड़ा दम

    एचआरटीसी बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक दिनेश कुमार शर्मा का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से परिवहन निगम और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    सिरमौर/नाहन

    उपचार के दौरान हुआ निधन
    हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक दिनेश कुमार शर्मा पिछले कुछ दिनों से गंभीर अवस्था में उपचाराधीन थे। देर रात उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था।

    बस हादसे में हुए थे घायल
    जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को चौपाल–नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में चालक दिनेश कुमार के सीने में गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

    निगम ने खोया कर्तव्यनिष्ठ चालक
    चालक-परिचालक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि निगम ने एक अनुभवी और समर्पित चालक को खो दिया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेरवा में किया जाएगा।

    मृतकों की संख्या बढ़ी
    इस दुर्घटना में पहले ही तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी थी, और अब चालक के निधन के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख और शोक का माहौल बना दिया है।

    उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी चालक के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है।

  • कफोटा में सड़क तोड़फोड़ और एंक्रोचमेंट मामले में डिमार्केशन पर सवाल

    कफोटा में सड़क तोड़फोड़ और एंक्रोचमेंट मामले में डिमार्केशन पर सवाल

    कफोटा बाजार के समीप जल शक्ति विभाग की सड़क तोड़े जाने और जल शक्ति विभाग व नेशनल हाईवे की भूमि पर एंक्रोचमेंट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जॉइंट डिमार्केशन के दौरान जहां मोर्थ के ठेकेदार द्वारा जल शक्ति विभाग की सड़क तोड़े जाने की पुष्टि हुई, वहीं रेवेन्यू विभाग की निशानदेही प्रक्रिया ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    कफोटा

    निशानदेही प्रक्रिया पर उठे सवाल

    निशानदेही के दौरान मौके पर मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब रेवेन्यू विभाग के कानूनगो और पटवारी ने तोड़ी गई सड़क की बजाय नई बनाई गई पकडंडी को नाप कर प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।

    जॉइंट डिमार्केशन में मोर्थ अधिकारी भी रहे मौजूद

    बताया जा रहा है कि इस जॉइंट डिमार्केशन में मोर्थ के रेवेन्यू अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद कंपनी द्वारा तोड़ी गई जल शक्ति विभाग की सड़क का बचा हुआ हिस्सा आज भी मौके पर मौजूद है, जिसे स्थानीय लोग सबसे बड़ा भौतिक सबूत बता रहे हैं।

    एंक्रोचमेंट बचाने के आरोप

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग और मोर्थ की भूमि पर कब्जा कर बनाई गई दुकानों को बचाने के लिए पूरी निशानदेही को योजनाबद्ध तरीके से मोड़ा गया। आरोप है कि भू-माफिया ने स्थानीय प्रशासन की कथित अनदेखी का लाभ उठाकर बड़े स्तर पर एंक्रोचमेंट की है।

    मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने की तैयारी

    जल शक्ति विभाग और स्थानीय लोगों ने इस निशानदेही को सिरे से खारिज कर दिया है। मामले को लेकर अब इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    विभाग ने जताई असंतुष्टि

    उधर जल शक्ति विभाग के एसडीओ विवेक शर्मा ने कहा कि विभाग इस निशानदेही से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल शक्ति विभाग की सड़क को बिना अनुमति के तोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग इस संबंध में मोर्थ और संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाएगा।

  • नेशनल युवान फैलोशिप 2025 में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर, समाजसेवा कार्यों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नेशनल युवान फैलोशिप 2025 में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर, समाजसेवा कार्यों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित युवान फैलोशिप कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। समाजसेवा, पर्यावरण और शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए राज्य के स्वयंसेवकों को सराहा गया।

    नाहन

    दान उत्सव के कार्यों को राष्ट्रीय पहचान
    नेशनल युवान फैलोशिप-2025 के तहत आयोजित दान उत्सव में बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश को देशभर में तीसरा स्थान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि की घोषणा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर की गई थी।

    राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले समन्वयक सम्मानित
    हिमाचल की ओर से नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के समन्वयक यशपाल कपूर को पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के युवाओं द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों को भी सराहा गया।

    समाजसेवा के विविध क्षेत्रों में योगदान
    दान उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री और गर्म वस्त्र वितरित करने के साथ जागरूकता गतिविधियां भी चलाई गईं।

    युवाओं की सहभागिता से सशक्त संदेश
    कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समाजसेवा से जोड़ना और सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। हिमाचल के स्वयंसेवकों ने विभिन्न जिलों में स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कई जनहित कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

  • बजट 2026-27 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के विजन को गति देगा — सुरेश कश्यप

    बजट 2026-27 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के विजन को गति देगा — सुरेश कश्यप

    केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर सांसद ने इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत दस्तावेज बताया। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए व्यापक प्रावधानों का उल्लेख किया गया।

    नाहन

    बजट को बताया विकास का रोडमैप
    नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और अवसर विस्तार को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ी बढ़ोतरी
    उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में निरंतर वृद्धि से देशभर में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। छोटे और मध्यम शहरों के विकास के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

    हाईटेक उद्योग और विनिर्माण पर जोर
    बजट में बायोफार्मा, फार्मा निर्माण और सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधानों का जिक्र किया गया। इसके माध्यम से भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

    स्वास्थ्य क्षेत्र को राहत
    सांसद ने कहा कि गंभीर बीमारियों से संबंधित कई दवाओं पर आयात शुल्क में राहत दी गई है। इससे मरीजों को उपचार सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

    महिला और युवा सशक्तिकरण पर फोकस
    बजट में महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा, बालिका छात्रावासों की स्थापना और खेलो इंडिया मिशन के विस्तार जैसे प्रावधान शामिल हैं। युवाओं के लिए कौशल विकास, एआई और उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण की दिशा में भी योजनाएं प्रस्तावित हैं।

    समावेशी विकास का विजन
    सुरेश कश्यप ने कहा कि यह बजट सेवा क्षेत्र, कृषि विविधीकरण, आयुष और पारंपरिक चिकित्सा को भी नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

  • सिरमौर में 91 जेबीटी को मुख्य शिक्षक प्लेसमेंट, विभिन्न स्कूलों में नई तैनातियों का आधिकारिक आदेश

    सिरमौर में 91 जेबीटी को मुख्य शिक्षक प्लेसमेंट, विभिन्न स्कूलों में नई तैनातियों का आधिकारिक आदेश

    सिरमौर में 91 जेबीटी को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक का कार्यभार, कौन कहां भेजा, क्लिक पर पूरा अपडेट

    नाहन : जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 91 जेबीटी को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक (हेड टीचर) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन प्राथमिक विद्यालयों में की गई हैं, जहां लंबे समय से मुख्य शिक्षक के पद रिक्त थे, कई स्कूल केवल प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहे थे या छात्र नामांकन अधिक होने के बावजूद केवल एक ही अध्यापक कार्यरत था। यह आदेश उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर राजीव ठाकुर की ओर से 7 फरवरी 2026 को जारी किए गए हैं।

    नाहन

    प्लेसमेंट आधार पर 91 जेबीटी को मुख्य शिक्षक कार्यभार

    जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 91 जेबीटी को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक (हेड टीचर) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन प्राथमिक विद्यालयों में की गई हैं, जहां लंबे समय से मुख्य शिक्षक के पद रिक्त थे, कई स्कूल केवल प्रतिनियुक्ति के सहारे चल रहे थे या छात्र नामांकन अधिक होने के बावजूद केवल एक ही अध्यापक कार्यरत था। यह आदेश उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर राजीव ठाकुर की ओर से 7 फरवरी 2026 को जारी किए गए हैं।

    किन-किन शिक्षकों को कहां मिली तैनाती

    जारी आदेशों के अनुसार विनोद कुमार को सवाड़ा-नड़ासी से सनग, संगड़ाह, इंदिरा चौहान को डांडा खोड़ोवाला से जीपीएस खड़कांप, रोनहाट, प्रदीप कुमार को शीना घाट से जीपीएस शीना घाट, सराहां, वीना शर्मा को संगड़ाह से जीपीएस सीयूं, संगड़ाह और चमेल सिंह को डक्कर से जीपीएस डक्कर, शिलाई में कार्यभार सौंपा गया है।

    इसी तरह नरेंद्र कौर को अमरकोट से जीपीएस अमरकोट, पांवटा साहिब, प्रताप सिंह को अंबीवाला से जीपीएस ज्वालापुर, पांवटा साहिब, जगदीश चंद को भोग-कश्माली से जीपीएस थोड़ निवाड़, राजगढ़ में प्लेसमेंट दी गई है। शिव पाल को जीपीएस झंगनसे जीपीएस रूग बखोटा, राजगढ़ और तरुण कुमार को कियारदा-1 से जीपीएस कियारड़ा-1, माजरा, मीन सिंह को भलोना से जीपीएस मंडवाच, संगड़ाह, राम दयाल को थारू से जीपीएस शरियुत, राजगढ़, जगत सिंह को नैनीधार से जीपीएस कंडिया कोटी, शिलाई में मुख्य शिक्षक बनाया गया है। सूची में संजीव गोयल को जमनीघाट से जीपीएस शिरी कठवाड़, सूरत सिंह को शिलाई-2 से जीपीएस इंदौली, नेत्तर सिंह को रइनो से जीपीएस रोनहाट, पूरन चंद को महल प्रीतनगर से जीपीएस कलौग, देवेंद्र सिंह को ह्यूण शलामू से सैर जगास, राजगढ़, जय पाल सिंह को गिरी बस्ती से पुन्नरधार, नौहराधार, रंगी लाल तोमर को बोराड़ से बोराड़, कफोटा, सुंदर सिंह को झकांडो से नवाणा भटवार, रोनहाट, जयदीप को क्यारदा-2 से जंगलाभूड़, सुरला, नाथी राम को भूड़ी से खोदरी माजरी, खोड़ोवाला, रेखा सूद को कथेर से पराड़ा, ददाहू, गोविंद सिंह को शिंगी से जीपीएस लाणी कफोटा, सुषमा देवी को खोड़ावाला से खोड़ोवाला में मुख्य शिक्षक बनाया गया है।

    इसके साथ साथ गोपाल सिंह कजर से चमेंजी, नारग, श्याम लाल को अमर कोट से गोरखूवाला, खोड़ोवाला, मदन लाल को कोड़गा से शरली, कफोटा, राजेश कुमार को चिलौई से चिलौई,खोड़ोवाला, इकबाल मोहम्मद को भूड़ व्यास से टोकियो, माजरा, तोता राम चौहान को कांड़ी से नाया पाब, शिलाई, लीला देवी को भेड़ेवाला से झिरकाचिनार, नौहराधार, रणदीप सिंह को परलो से काफनू, संगड़ाह, रमेश चंद को चांदनी से चांदनी, सतौन, अवतार सिंह को कैलाश से ऑन खादरी, नाहन, गुमान सिंह को टौनरू से टौनरू, खोड़ोवाला, अशोक कुमार को जोहड़ों से जीपीएस ब्वायज नाहन, वीरेंद्र पाल सिंह को चूड़न से चूड़न, सुरला, यशपाल शर्मा को भनोट से भरोग बनेड़ी, माजरा, विक्रम सिंह को बंडल से बंडल, ददाहू, तोता राम शर्मा को सारो से सारो, शिलाई, प्रमिला देवी को टिक्करी पजैली से शोंघोली, नौहराधार, प्रतिभा देवी को मधैना से चौरास, नौहराधार, जोधवीर सिंह को शमोगा से कुफरधार, राजगढ़, करण सिंह को एमपी देवरा-1 से लाना पालर, संगड़ाह, रामस्वरूप को चाखल डूंगी से फागू, राजगढ़, बहादुर सिंह को दाया से जरवा, रोनहाट, अनुराधा को सिरमौरी मंदिर से सिरमौरी मंदिर, सराहां, किरण बाला को बनकला से पूर्विया मोहल्ला, नाहन, सुमेर चंद को जामनीवाला से लगनू, संगड़ाह, रणवीर सिंह को बेला जगोन से कांडो च्योग, कफोटा में मुख्य शिक्षक तैनाती दी गई है।

    गोपाल सिंह को पलौला से पलौला, संगड़ाह, बबीता रानी को लझोगड़ी से सौंफर, संगड़ाह, जगमोहन सिंह को सतवाला से कैल, संगड़ाह, दया देवी को किशनपुरा से अरट, संगड़ाह, सुरेंद्र कुमार को कोटड़ी व्यास से खजुरना, नाहन, जगत राम को चिताली से कोड़गा, सतौन, दलीप सिंह को नगर से झकांडो, रोनहाट, दुला राम को शागवा कांडो से शखौली, सतौन, परीक्षा चंदेल को धमेंदर से रनवा, संगड़ाह, तोता राम को भवाई ब्लीच से छोऊ भोगर, ददाहू, सुनीता देवी को बनाह नैथयू से रतवा, संगड़ाह, मधु बाला को भड़ेंजी से खरेटी, नारग, राजेंद्र सिंह को भवाई-2 से शिवपुर, नौहराधार, सुनीता कुमारी को सनियो दीदग से घडौल पीड़ग, राजगढ़, जयपाल सिंह को शलग शाडी से छियारो, संगड़ाह, विक्रम सिंह को सारा कांडो से रणफुआ, संगड़ाह, कमलेंदर सिंह को नौहरा-1 से जीपीएस बंडल, नौहराधार, महेंद्र सिंह को भैड़ोन से नलका, नाहन, रमेश चंद को उत्तरी से उत्तरी, शिलाई, अंजना कुमारी को मरयोग से कालाघाट, नारग, सुमेर सिंह को खिलौड़ से किल्लोर, खोड़ोवाला, रंजना कुमारी को धार से डिब्बर, राजगढ़, पुष्प लता को शोटी से कथेंजी, सराहां, मिमला देवी को जोगीबन से जोगीबन, नाहन, तपेंद्र सिंह को चुनवी से चुनवी, नौहराधार, अनुराधा को गोजर से फिरोड़ पिंजवाना, बकरास, दीप कुमारी को देवनी से मालोंवाला, नाहन, जगत को पुरुवाला से भगवानपुर, माजरा, खेम सिंह को रामनगर से बड़ोल, संगड़ाह, सरिता देवी को पैन कुफ्फर से डाडा किलौर, संगड़ाह, चमन लाल को चमियार से ढाकवाला, सुरला, सुरेंद्र कौर को गोजर से कशलोह, संगड़ाह, नरेश कुमार को मोहड़ो डुंगी सैर से मोहड़ो डुंगी सैर, नाहन, तोता राम को हरियास से हरियास, ददाहू, जगर सिंह को कैलवी से कैलवी, रोनहाट, कल्याण सिंह को खाली अच्छौण से रजाना, संगड़ाह, नीलम को कठाणा से भलगों, नाहन, राजेंद्र प्रसाद को कुनूर धमौण से डांडा आंज, खोड़ोवाला और हरि दत्त को मालगी से मालगी, पांवटा साहिब स्कूलों में मुख्य शिक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।

    ज्वाइनिंग और वेतन से जुड़े निर्देश

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अध्यापक अपने मौजूदा जेबीटी वेतन मैट्रिक्स में ही मुख्य शिक्षक का कार्यभार संभालेंगे और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या मानदेय नहीं मिलेगा। ज्वाइनिंग के लिए 30 किलोमीटर तक की दूरी पर एक दिन और 30 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर पांच दिन की समयसीमा तय की गई है। तय समय में ज्वाइनिंग न करने पर प्लेसमेंट स्वतः निरस्त मानी जाएगी और संबंधित अध्यापक को एक वर्ष या अगली डीपीसी तक मुख्य शिक्षक प्लेसमेंट से वंचित किया जाएगा। इस संबंध में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर राजीव ठाकुर ने कहा कि विभाग का उद्देश्य यह है कि जिले का कोई भी प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे और जहां छात्र संख्या अधिक है वहां शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक नियुक्त करने से विद्यालयों के संचालन में सुधार आएगा और इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा।

  • सिरमौर में 11 लाख पर्यटक: पहाड़, परंपरा और स्वाद ने बनाया नया टूरिज्म मॉडल

    सिरमौर में 11 लाख पर्यटक: पहाड़, परंपरा और स्वाद ने बनाया नया टूरिज्म मॉडल

    11 लाख सैलानी, 160 होमस्टे और सिरमौर का क्यूज़ीन: पर्यटन की उभरी नई पहचान 

    हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

    जिला सिरमौर में पर्यटन अब केवल पहाड़ और मंदिरों तक सीमित नहीं रहा। वर्ष 2025 के अंत तक जिले में करीब 11 लाख पर्यटकों की आमद दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक बड़ा संकेत है कि सिरमौर अब प्रदेश के उभरते पर्यटन जिलों में मजबूती से अपनी जगह बना रहा है।

    मौसम में आए बदलाव, डिजिटल मीडिया पर सिरमौर के पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों की बढ़ती मौजूदगी और प्राकृतिक वातावरण में ठहरने की चाह ने यहां के होमस्टे टूरिज्म को नई उड़ान दी है।

    वर्तमान में जिला सिरमौर में लगभग 160 होमस्टे पंजीकृत हैं, जिनमें 150 पुराने और 10 नए पंजीकरण शामिल हैं।

    राज्य सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से भी होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा भी होमस्टे के ऑनलाइन पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया है।

    हिमाचल प्रदेश होमस्टे नियम–2025 के तहत जिले की सभी होमस्टे इकाइयों को अधिसूचना जारी होने के तीन माह के भीतर जिला पर्यटन विकास अधिकारी के पास पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। उल्लेखनीय यह है कि यह पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

    सिरमौर की खास पहचान अब उसके क्यूज़ीन टूरिज्म से भी बन रही है। हरिपुरधार स्थित मानव हिल रिजॉर्ट, बढ़ियालटा इसका बड़ा उदाहरण है, जहां प्राकृतिक वातावरण के बीच पारंपरिक होमस्टे व्यवस्था, स्थानीय उत्पादों से बना ट्रेडिशनल फूड और महिलाओं के समूहों द्वारा तैयार किया गया ‘शी-हाट’ स्वाद पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है।

    जिले के प्रमुख होटल और रिसॉर्ट्स भी पर्यटन को मजबूत आधार दे रहे हैं। ग्रैंड व्यू रिजॉर्ट, जमटा, सलानी रिसोर्ट सेन वाला नहान होटल जय क्लार्क, होटल ब्लैक मैंगो, काला अंब और सरांहा स्थित होटल यूनिवर्स बेहतर सेवाओं, सुविधाजनक लोकेशन और आरामदायक ठहराव के चलते पर्यटकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

    धार्मिक पर्यटन सिरमौर की रीढ़ बना हुआ है। श्री रेणुका जी, बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर, भुर्शिंग महादेव पच्छाद, शृंग ऋषि की गुफाएं बागथन,

    चूड़धार स्थित चूड़ेश्वर महादेव, हरिपुरधार मां भगांइनी मंदिर, नाहन की मां काली मंदिर, पांवटा साहिब का ऐतिहासिक गुरुद्वारा, पातालेश्वर महादेव, पौड़ी वाला शिव मंदिर और आदि बद्री स्थित मां सरस्वती का उद्गम स्थल जिले को धार्मिक नक्शे पर विशेष पहचान दिलाते हैं।

    पर्यटन विभाग अब भविष्य की दिशा भी तय कर रहा है। एडवेंचर टूरिज्म के साथ-साथ ट्रैकिंग, नेचर वॉक, फॉरेस्ट स्टे और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं पर भी मंथन किया जा रहा है।

    इसके अलावा केंद्र सरकार के हालिया बजट में सामने आए हेल्थ टूरिज्म के विज़न को सिरमौर में लागू करने की संभावना भी तलाशी जा रही है।

    प्राकृतिक वातावरण में नेचर ट्रीटमेंट और वेलनेस यूनिट स्थापित कर न केवल पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

    जिला पर्यटन विकास अधिकारी पदमा नेगी ने बताया कि आने वाले समय में होमस्टे और होटल संचालकों के सहयोग से फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्राकृतिक खेती से उत्पादित सब्जियां, फल और पारंपरिक व्यंजनों के जरिए सिरमौर की फूड कल्चर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

    कुल मिलाकर, 11 लाख पर्यटकों की आमद यह साफ संकेत है कि सिरमौर अब केवल एक शांत पहाड़ी जिला नहीं, बल्कि परंपरा, प्रकृति, स्वाद और संभावनाओं का समृद्ध पर्यटन केंद्र बनकर उभर रहा है।

  • पुरुवाला में जुआ खेलते आरोपी काबू, गश्त के दौरान दड़ा-सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक

    पुरुवाला में जुआ खेलते आरोपी काबू, गश्त के दौरान दड़ा-सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक

    पुरुवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से नकदी भी बरामद हुई और मामला दर्ज किया गया।

    नाहन

    गश्त के दौरान पकड़ा गया आरोपी

    पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र निवासी गांव श्यामपुर गोरखूवाला, डाकघर गोरखूवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को दड़ा-सट्टा लगाते हुए काबू किया।

    नकदी बरामद, केस दर्ज

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 980 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    मामले की जांच जारी

    पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और जुए से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

  • संगड़ाह में अवैध शराब बरामद, रिहायशी मकान से 5000 मिलीलीटर नाजायज शराब जब्त

    संगड़ाह में अवैध शराब बरामद, रिहायशी मकान से 5000 मिलीलीटर नाजायज शराब जब्त

    जिला सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के रिहायशी मकान से नाजायज शराब बरामद की है। पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव लुधियाना, डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह में रणवीर सिंह के मकान की तलाशी ली।

    नाहन

    गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    तलाशी के दौरान पुलिस ने 5000 मिलीलीटर नाजायज शराब बरामद की। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि

    एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ और नशे से जुड़े मामलों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी।

  • असेंशियल ड्रग्स लिस्ट को नए सिरे से तैयार करने के निर्देश

    असेंशियल ड्रग्स लिस्ट को नए सिरे से तैयार करने के निर्देश

    सीएम सुक्खू का फैसला: अब दवाओं की खरीद सीधे निर्माता कंपनियों से

    हिमाचल नाऊ न्यूज | शिमला

    सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद दवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को नई आवश्यक औषधि सूची यानी असेंशियल ड्रग्स लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस नई सूची का मूल्यांकन एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा, ताकि मरीजों की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण दवाओं को शामिल किया जा सके।

    साथ ही दवाओं की खरीद प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अब सीधे निर्माता कंपनियों से दवा खरीदने की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक नियमों और प्रावधानों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सीएम सुक्खू ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आपूर्ति की जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता जांच प्रणाली को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में दवाओं की सैंपलिंग और जांच के लिए अलग सैल स्थापित किया जाएगा।

    इन सैलों के लिए पर्याप्त स्टाफ, आधुनिक उपकरण और प्रशिक्षण की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।
    पहले चरण में यह सैल आईजीएमसी शिमला और टीएमसी कांगड़ा में शुरू किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माता कंपनियों द्वारा तैयार की जा रही दवाओं की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाए।

    इसके लिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 की अनुसूची-एम के प्रावधानों को पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा।

    बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्विनी कुमार, निदेशक आयुष निपुण जिंदल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • नाहन दंगा प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, पहले पकड़े गए पांच आरोपी पहले से रिमांड पर

    नाहन दंगा प्रकरण में एक और आरोपी गिरफ्तार, पहले पकड़े गए पांच आरोपी पहले से रिमांड पर

    सिरमौर जिले के नाहन में दर्ज दंगा मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी पहले से पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।

    सिरमौर/नाहन

    दंगा मामले में गिरफ्तारी का दायरा बढ़ा

    पुलिस थाना सदर नाहन में दर्ज दंगा प्रकरण में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने अब एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है।

    अन्य राज्य से आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी हरियाणा के यमुनानगर जिले से संबंधित है। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।

    आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली

    जांच के दौरान सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की गई। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपी पहले भी दंगा और मारपीट जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं, जिनके संबंध में अन्य राज्यों के थानों में मामले दर्ज हैं।

    कड़ी कानूनी कार्रवाई का संदेश

    पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में कानून का संदेश जाएगा।