Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे गंगूराम मुसाफिर, 40 साल बाद…

    निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे गंगूराम मुसाफिर, 40 साल बाद…

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से गंगूराम मुसाफिर निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे है जिसके लिए उनको भारी समर्थन भी मिल रहा है। बता दें, गंगूराम मुसाफिर एक बार फिर 40 वर्षों के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। शनिवार को राजगढ़ में गंगूराम मुसाफिर के सैकड़ों कार्यकर्ता राजगढ़ मैदान में एकत्रित हुए।

    उसके बाद करीब 3 घंटे तक चली मैराथन बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने गंगूराम मुसाफिर को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया। बता दें, कांग्रेस हाई कमान ने 17 अक्टूबर को जब 46 प्रत्याशियों की घोषणा की, तो जीआर मुसाफिर की टिकट काटकर दयाल प्यारी को दे दिया गया। जिसके बाद से गंगूराम मुसाफिर के समर्थकों में भारी रोष पनपा हुआ था।

    जिसके विरोध में शनिवार को राजगढ़ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में गंगूराम मुसाफिर ने कार्यकर्ताओं का आग्रह स्वीकार करते हुए 40 वर्षों के बाद एक बार फिर 25 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के लिए हामी भर दी है।

  • सिरमौर में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अब तक सामने आए 450 मामले

    सिरमौर में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अब तक सामने आए 450 मामले

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार इन में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन, विभाग और नगर परिषद डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

    बता दें कि सिरमौर जिला में अब तक डेंगू की चपेट में 450 लोग आ चुके हैं तथा यह आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, पहले जहां 35 से 40 मरीज रोजाना डेंगू से संक्रमण के पहुंच रहे थे। वहीं, अब स्थानीय अस्पतालों में जांच के लिए आने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या रोजाना 20 से 25 हो गई है।

    उधर, सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि रोजाना डेंगू की चपेट में लोग आ रहे हैं परंतु राहत की बात यह है कि पहले के मुकाबले मामलों में कुछ हद तक कमी आई है। जिन लोगों के सैंपल पॉजिटिव आ रहे हैं, टीमें संबंधित क्षेत्र व घरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। टीमें लोगों को डेंगू के लक्षण और इसके बचाव के बताए गए उपायों वाले पंफलेट भी बांट रही हैं।

  • सिरमौर में कितनी संपत्ति के मालिक है भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी, जाने बिंदल सहित सुखराम…

    सिरमौर में कितनी संपत्ति के मालिक है भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी, जाने बिंदल सहित सुखराम…

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में अब तक कांग्रेस, भाजपा, सीपीआईएम, बीएसपी, आप, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा निर्दलीय 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र दाखिल करते समय संपत्ति का हलफनामा भी सभी प्रत्याशियों ने दिया है। शुक्रवार देर रात तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपडेट हुए जिला सिरमौर के पांच में से चार विधायक करोड़ों की संपति के मालिक हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपे शपथ पत्र में नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल 4.35 करोड़ की अचल संपति के मालिक हैं।

    उनके पास 60,000 कैश, पत्नी मधु बिंदल के पास 40,000 कैश है। इसके अलावा उनके पास बैंक डिपोजिट, एफडीआर, एलआईसी, गाड़ी और जेवरात की कीमत 93,93,783 रुपये और पत्नी के पास 98,27,435 रुपये की चल संपति है। उनकी पत्नी के नाम 2,37,74,040 रुपये की अचल संपति है। जबकि, डा. बिंदल की 15,90,845 की देनदारियां भी है। वर्ष 2017 में उनके पास चल संपत्ति 80 लाख और अचल संपत्ति चार करोड़ रुपये थी। शिलाई के विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान के पास 1,03,63,766 रुपये की चल संपति है। जबकि पत्नी के नाम 57,90,900 रुपये की चल संपति है।

    बेटी के नाम 3,29,626 चल संपति है। उनके पास 12 करोड़ की अचल संपति और 45,18,600 रुपये की देनदारी भी है। वहीं, पांवटा साहिब विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी के पास 27,76,408 रुपये, पत्नी शशिबाला के पास 47,55,541 रुपये, बेटी गीतांजलि चौधरी के नाम 19,67,735 रुपये, बेटी नवनीत चौधरी के नाम 1,54,819 रुपये, बेटी अनुराधा चौधरी के नाम 6,17,048 रुपये की चल संपति है। इसके साथ -साथ सुखराम चौधरी के नाम 1.25 करोड़ रुपये की अचल संपति भी है। सुखराम चौधरी ने अपनी बेटी नवनीत चौधरी की पढ़ाई के लिए 16,65,278 रुपये का कर्ज भी लिया है।

    उनके पास 69,04,722 रुपये की देनदारियां भी है। श्रीरेणुकाजी विधानसभा के विधायक विनय कुमार ने अचल संपति 5,48,96,646 रूपए, जबकि चल संपति 1,39,46,604 दर्शायी गई है। उनकी पत्नी सीमा के पास अचल संपति 34,51,973 रुपये, जबकि बेटा, बेटी और मां के नाम 34,44,230 रुपये दर्शायी गई है। उनके पास 92,83,317 रुपये का लोन व देनदारी भी है। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में उनके पास चल व अचल संपत्ति 2.15 करोड़ रुपये थी।