Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे और धन व संपत्ति के मामले में कोई लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। यदि आप राजनीति क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपको आज अधिकारियों के पूरी कृपा मिलेगी और आप किसी अच्छे पद के प्राप्ति भी कर सकते हैं। यदि आपको कुछ कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। माताजी से आप आप कोई मदद मांग सकते हैं।

    वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए करियर में तरक्की लेकर आएगा और आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आप अपने इंजीनियरों की मदद से किसी सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और उसका लाभ भी अवश्य पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, इसीलिए उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के कारण अपने आलोचकों के आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देंगे और कार्यक्षेत्र में मदमस्त होकर कार्य करेंगे, जो लोग आपके मित्र हैं आज वह आपको अपने शत्रु बने नजर आएंगे, जिन देख कर आपको हैरानी होगी। आपके शत्रु बनते हुए कामों को बिगाड़ने की भी पूरी कोशिश कर सकते है। घर परिवार में आज किसी तीसरे के कारण कोई वाद-विवाद पनप सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा के परिणाम आने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप अपने धन का निवेश करना चाहते हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपको किसी से भी किसी बेवजह की बातों में पड़ने से बचना होगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह बुरा मान सकते हैं। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जो आपके लिए समस्या बनेगा, जिसमें आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आप आज किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं।

    सिंह राशि
    आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा, इसलिए योगा व व्यायाम को भी पूरा महत्व दें। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

    कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी परफॉर्मेंस मजबूत करनी होगी, तभी अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप अपने जूनियर से मदद लेकर सभी कामो को समय पर पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी नए काम को करने पर विचार कर सकते हैं।

    तुला राशि
    आज का दिन आपकी मन में प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, नहीं तो वह आज आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना भी सुनने को मिलती रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किए गए कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस के मामले में सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार वालों की मदद से किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आज आपके पूरा साथ देगा, जिससे आप अपने रुके हुए काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप आज अपने खर्चो को दिल खोलकर करेंगे, लेकिन फिर भी आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान के व्यवहार की ओर आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति में भी पड़ सकते हैं।

    धनु राशि
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है और जिन लोगों को नौकरी में ट्रांसफर मिल रहा है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है।

    मकर राशि
    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है, जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें आज कुछ अच्छी व चटपटी खबरें मिल सकती हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आज आपको शांत रहना होगा, तभी आप उसे सुलझा पाएंगे। आपका कोई अपरिचित आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर यदि आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है।

    कुंभ राशि
    आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग मेलजुल बढ़ाने में तो कामयाब रहेंगे। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आप से कोई व्यक्ति धन उधार मांगे, तो आपको उसे पूरी जांच पड़ताल करके ही देना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। माता-पिता के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

    मीन राशि
    आज के दिन आप का मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जो विद्यार्थी कला क्षेत्र से जुड़े है, उन्हें वाहवाई मिलेगी और वह अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे क्योंकि उन्हें किसी प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग उम्मीद से ज्यादा धन कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। अपने कुछ पुराने कर्जा भी उतारने में कामयाब रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनका किसी छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

  • श्री रेणुका जी मेले के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित

    श्री रेणुका जी मेले के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित

    HNN/ नाहन

    जिला दण्डाधिकारी आर.के.गौतम ने आगामी 3 नवम्बर से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दृष्टिगत धारा-144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आम जन-मानस व श्रद्धालुओं को सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मेला स्थल के आस-पास पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने के संबंध में ओदश जारी किये हैं।

    आदेश के अनुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र रेणुका जी एवं गिरी नदी के दायें हिस्से में ददाहू की तरफ गिरी नदी में पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस स्थल में मेले के दौरान वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार, गिरी पुल से संगड़ाह की तरफ 100 मीटर तथा ददाहू से नाहन की ओर 400 मीटर के दायरे में मांस व मछली इत्यादि की बिक्री पर कथित मेला अवधि के दौरान पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

    मेले के दौरान गिरी नदी पर बने पुराने हेलीपैड के नीचे की तरफ 70 मीटर तक मांस मछली इत्यादि की बिकी के लिए स्थान अस्थाई रूप से चिन्हित किया गया है।

  • सिरमौर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, 551 पहुंचा आंकड़ा

    सिरमौर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, 551 पहुंचा आंकड़ा

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार इन में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रशासन, विभाग और नगर परिषद डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसने विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

    बता दें कि सिरमौर जिला में अब तक डेंगू की चपेट में 551 लोग आ चुके हैं तथा यह आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते रोज़ भी जनपद सिरमौर में डेंगू के 31 नए मामले आए हैं। डेंगू के मामले नाहन, कालाअंब, रेणुकाजी, शिलाई आदि से भी सामने आ रहे हैं।

    उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने कहा कि, अब तक 551 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन और पांवटा अस्पताल में अब तक 3,950 सैंपलों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

  • Bhai Dooj 2022: भाई दूज आज, जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त….

    Bhai Dooj 2022: भाई दूज आज, जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त….

    HNN/ नाहन

    भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक भैया दूज को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। इस खास पर्व में बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती है।

    वहीं भाई बहनों के पैर छूकर शगुन के रूप में उपहार देते हैं। इस साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्तूबर 2022 को दोपहर 2:42 से शुरू हो रही है और इसका समापन कल यानी 27 अक्तूबर को दोपहर 12:45 पर होगा। ऐसे में इस बार 26 और 27 दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। लेकिन 26 अक्तूबर को भाई दूज मनाना ज्यादा श्रेष्ठ माना जा रहा है।

    भाई दूज पूजा मुहूर्त
    दोपहर 01.18 बजे से दोपहर 03.33 बजे तक। (26 अक्तूबर 2022)
    विजय मुहूर्त- दोपहर 02:03 बजे से दोपहर 02:48 बजे तक।
    गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:49 बजे से शाम 06:14 बजे तक।

    भाई दूज पर कैसे करें भाई को तिलक?
    सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और उससे तिलक करवाता है। भाई दूज की थाली में कलावा, रोली, अक्षत, नारियल, मिठाई और एक दीपक रखा जाता है। ऐसा कहते हैं कि भाई दूज पर भाई को तिलक करने से उसका भाग्योदय होता है और अकाल मृत्यु का संकट टलता है। इसके बदले भाई अपनी बहन को उपहार में कुछ न कुछ देता है।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN/ नाहन

    मेष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में यदि किसी बिजनेस को करने का मौका मिले, तो उसमें लोगो की बातों का मान रखें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ पुराने रुके हुए कामों को निपटा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे आपका करियर और चमकेगा। संतान की कोई शिक्षा से संबंधित समस्या आपके लिए परेशानी बनेगी। आपको कोई गलती नहीं करनी है, नहीं तो आपको उसके लिए कोई दंड भी मिल सकता है।

    वृष दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आज आप आय व व्यय का एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना व अपने कुल का नाम रोशन करेंगे, जो लोग एक नौकरी को छोड़ कर दूसरी में जानना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ कामो के होने के बाद भी तरक्की मिलती दिख रही है, लेकिन दिन की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। फिर भी बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

    मिथुन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। कार्य क्षेत्र में आप कोई आपको योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप परेशान रहेंगे। कोई बड़ा जोखिम उठाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन आपका कोई मित्र आज आपको यदि किसी बात के लिए सलाह दे, तो आपको उसमें चुप रहना होगा। आप ससुराल पक्ष के लोगों की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, जिसमें आपको जीवन साथी के साथ की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों का सहयोग आज आपको मिलता रहेगा और आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल
    आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और भाई बहन आपके बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे। आपको इधर उधर की बातों में ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप कार्य क्षेत्र में अपने कामों पर ध्यान लगाएं और आपके किसी धार्मिक स्थल पर जाने की यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी काम को करने में मानसिक शांति मिलेगी। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद में चुप रहना होगा। यदि आपने कुछ बोला तो आपको समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ में सहयोग मिलने से हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको आपके अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है और नौकरी से जुड़े जातक अपने अधिकारियों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी उनको आसानी से मिल जाएगी। आपको यदि किसी काम में जल्दबाजी के कारण कोई समस्या हो, तो उसमें आप अपने अधिकारियों से बातचीत करें। आज गृहस्थ जीवन में आप किसी बात को लेकर तनावमय रहेगे, लेकिन उसमें आपको जीवन साथी की बातों पर विचार विमर्श करना होगा। यदि आपकी गलती हो, तो आपको माफी भी मांगनी होगी।

    कन्या दैनिक राशिफल
    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप कुछ सकारात्मक कामों को करके ही प्रसन्न रहेंगे यदि नौकरी में आप कोई भी बदलाव चाहते हैं, तो आपकी इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, नहीं तो आपको व्यापार में जीवन साथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। माता-पिता से आप किसी बात को साझा कर सकते हैं, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा और आपका कोई परिवार का सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है।

    तुला दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से किसी निर्णय को समय पर लेकर कोई गलती होने से बचा सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आज आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपने घर में परिवार वालों के साथ किसी मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज दिन तो कुछ कमजोर रहेगा लेकिन फिर भी आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है, लेकिन आपको अपने खानपान के मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के रंग में रंगे नजर आएंगे। आपको कोई जोखिम उठाना लाभदायक रहेगा। आपके घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, जो आज सुलझ सकती है। आपको किसी मित्र से बातचीत करते समय उनकी बात का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    धनु दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ रुकी हुए योजना फिर से शुरू होंगी, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी निर्णय को लेने से हानि हो सकती है, इसलिए वह किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करें, तो बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको अपने कुछ अधूरे पड़े कामों को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा को देने में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह आज सुलझ सकती है। आपका कोई परिजन आज आपके रूखे व्यवहार से परेशान रहेगा।

    मकर दैनिक राशिफल
    आज आपको किसी सरकारी मामले में सावधान रहना होगा। आप कोई भी बड़ा काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो वह लटक सकता है और आपको समस्या हो सकती हैं। आपको फायदे के चक्कर में किसी गलत बात के लिए हां नहीं करना है। आपका कोई कानूनी मामला आज आपके लिए समस्या लेकर आएगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन को बातचीत से समाप्त करना होगा। आपका कोई प्रिय मित्र आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

    कुंभ दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनने व समझने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। यदि आपने अपने काम को कल पर टाला, तो आपको समस्या हो सकती है। आपको किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवा पाए थे, तो आज वह मिलवा सकते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आपसे यदि किसी ने धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

    मीन दैनिक राशिफल
    आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको किसी काम को करने में संयम रखना होगा, तभी आपको उसका अच्छा फल मिल पाएगा। आपको किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको कुछ व्यर्थ के कामों को लेकर भागदौड़ रहेगी और फिर भी आपके वह काम पूरे नहीं होंगे। आपको धन संबंधित मामलों में किसी को गलत बात के लिए हां नहीं करना है व आपको सच बोलना होगा। आपको कोई पैर दर्द, शरीर में दर्द आदि की समस्या हो सकती है। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मौका मिलेगा।

  • सिरमौर/ डबल मर्डर कांड: ग्रामीणों ने किया सराहां पुलिस थाने का घेराव, मुर्दाबाद के लगाए नारे

    सिरमौर/ डबल मर्डर कांड: ग्रामीणों ने किया सराहां पुलिस थाने का घेराव, मुर्दाबाद के लगाए नारे

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में वीरवार देर रात को हुए डबल मर्डर के मामले में 5 दिन बाद भी सिरमौर पुलिस के हाथ खाली हैं। सिरमौर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। यह आरोप मंगलवार को पुलिस थाना सराहां का घेराव करने के दौरान मृतक उर्मिला के भाई रामलाल के साथ आए दर्जनों ग्रामीणों ने लगाए। पुलिस थाने का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने सिरमौर पुलिस मुर्दाबाद व उर्मिला के हत्यारों को गिरफ्तार करे पुलिस के नारे भी लगाए।

    उर्मिला हम शर्मिंदा है तेरे हत्यारे आजाद हैं नारे लगाते रहे। उर्मिला के भाई रामलाल व गीता सिंह ने बताया कि अगर पच्छाद पुलिस 7 दिन में डबल मर्डर के मामले को नहीं सुलझा पाती, तो वह अगले मंगलवार को सराहां में नेशनल हाईवे जाम करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। बताया कि उनकी बहन उर्मिला वह भांजे सक्षम की हत्या में उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर भी शक की सुई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि करीब 4 वर्ष पहले उर्मिला के बड़े बेटे की भी संदिग्ध हत्या कर दी गई थी, इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस थाने का घेराव करते हुए मृतक उर्मिला के भाइयों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अगर 7 दिन में सराहां पुलिस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाती है तो इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने सराहां पहुंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा तथा एसडीएम पच्छाद को ज्ञापन सौंपा।

    इसके साथ-साथ ज्ञापन की प्रति राज्यपाल, डीजीपी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति को भी एसडीएम के माध्यम से प्रेषित की गई। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में उर्मिला के भाइयों ने आरोप लगाया कि 5 दिन से सिरमौर पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिस तरह धीमी गति से जांच चल रही है, उस जांच पर भी उन्होंने शंका जाहिर की है।

    साथ ही उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि यदि 1 सप्ताह में मामले में सिरमौर पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाती तो मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए। उधर, जब इस संदर्भ में जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस डबल मर्डर मामले में गहनता से छानबीन कर रही है। 12 कर्मचारियों व अधिकारियों की एक टीम मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

  • भारत निर्वाचन आयोग ने जिला सिरमौर के लिए नियुक्त किए दो सामान्य पर्यवेक्षक

    भारत निर्वाचन आयोग ने जिला सिरमौर के लिए नियुक्त किए दो सामान्य पर्यवेक्षक

    HNN/ नाहन

    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान जिला सिरमौर में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए दो सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 55-पच्छाद (अ.जा.), 56-नाहन तथा 57- श्री रेणुका जी (अ.जा.) के लिए सौरभ गौड (भा.प्र.से.) मोबाइल नंबर 94184 83809 पर चुनाव संबंधी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

    इसके अलावा 58-पांवटा साहिब व 59-शिलाई के लिए दिनेश श्रीवास्तव (भा.प्र.से.) के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01704-299068 व मोबाइल नंबर 76500 83809 पर चुनाव संबंधी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि नाहन, श्री रेणुका जी तथा पच्छाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित आम जनता सामान्य पर्यवेक्षक सौरभ गौड से परिधि गृह नाहन के कमरा नंबर 203 में प्रातः 10 से 11 बजे तक चुनाव संबंधित शिकायतें तथा फीडबैक देने के लिए मिल सकते हैं।

    तथा पांवटा तथा शिलाई से संबंधित जनता सामान्य पर्यवेक्षक दिनेश श्रीवास्तव से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पांवटा साहिब के सेट नंबर 1 में प्रातः 9 से 10 बजे तक चुनाव संबंधित शिकायतें तथा फीडबैक देने के लिए मिल सकते हैं।

  • अति संवेदनशील तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होगी कड़ी सुरक्षा- डीसी सिरमौर

    अति संवेदनशील तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर होगी कड़ी सुरक्षा- डीसी सिरमौर

    HNN / नाहन

    जिला सिरमौर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। यह बात राम कुमार गौतम जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर ने कहीं। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

    3 राज्यों की सीमा से सटे 4 विधानसभा क्षेत्र शिलाई, पांवटा साहिब, नाहन व पच्छाद का 225 किलोमीटर का हिस्सा उत्तराखंड व हरियाणा से लगता है। जबकि 2 किलोमीटर का हिस्सा उत्तर प्रदेश के साथ लगता है। 225 किलोमीटर की सीमा में जिला प्रशासन द्वारा 18 इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। जहां पर पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीम 24 घंटे जांच पड़ताल कर रही है।

  • विधानसभा चुनाव: सिरमौर में इतने लाख मतदाता करेंगे  अपने मत का प्रयोग, सभी तैयारियां पूर्ण

    विधानसभा चुनाव: सिरमौर में इतने लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग, सभी तैयारियां पूर्ण

    HNN / नाहन

    हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। जिला सिरमौर के दो आरक्षित व तीन सामान्य विधानसभा क्षेत्रों में 3,94,354 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला सिरमौर के 58 नंबर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 48 नंबर देवीनगर में जिला से सबसे अधिक 1418 मतदाता है। इसी विधानसभा क्षेत्र के नगाली में सबसे कम मतदाता 107 हैं।

    55 नंबर आरक्षित पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 104 सराहां-1 में 1211 मतदाता है, वही 97 नंबर पोलिंग बूथ कथाड में 182 मतदाता है। 56 नंबर नाहन निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 53 नौणी का बाग में 1323 मतदाता हैं तथा पोलिंग बूथ नंबर 16 गोत में 131 मतदाता है। 57 नंबर आरक्षित श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर एक नोहरा-1 में 1254 मतदाता है। इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 110 ऑन खाद्री में 165 मतदाता है।

    जबकि 59 विधानसभा क्षेत्र शिलाई के पोलिंग बूथ नंबर 14 नैना में 1308 मतदाता है, वही पोलिंग बूथ नंबर 89 शावगा-2 में 215 मतदाता है। जिला सिरमौर के सभी 563 पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों तथा ईवीएम पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का पोलिंग बूथ ठंडीधार मुख्य सड़क से 200 मीटर दूर है। जबकि नाहन विधानसभा क्षेत्र का मंडलाहन पोलिंग बूथ मुख्य सड़क से 1 किलोमीटर दूर है। श्री रेणुका जी विस क्षेत्र का च्योला दपालियो 4.5 किलोमीटर है। पांवटा साहिब का नगली 200 मीटर दूर है।

    जबकि शिलाई विधानसभा का पोलिंग बूथ बोबरी 5 किलोमीटर दूर है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर के सभी 563 पोलिंग बूथों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है।

  • Surya Grahan 2022 : आज सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, भारी पड़ सकती है…..

    Surya Grahan 2022 : आज सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, भारी पड़ सकती है…..

    HNN/ नाहन

    साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण आज मंगलवार, 25 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार, सबसे पहले आइसलैंड में दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में 4 बजकर 29 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म होगा।

    दोपहर बाद लगने जा रहे इस सूर्यग्रहण पर गर्भवती महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाएं इस सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्याल रखना चाहिए।

    गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर बरतें ये खास सावधानियां
    ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
    गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर न सोएं। बल्कि सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।
    ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।
    सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए।