Category: NAHAN

We provide all the latest nahan news

HNN News brings nahan news. We cover all the latest news from nahan. We provide hindi news from nahan city to the readers.

  • Solar Eclipse 2022: सूर्यग्रहण आज, जानें किस राशि पर होगा कैसा प्रभाव

    Solar Eclipse 2022: सूर्यग्रहण आज, जानें किस राशि पर होगा कैसा प्रभाव

    HNN/ नाहन

    साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी। पंचांग के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा।

    ग्रहण के समय तुला राशि में सूर्य के अलावा शुक्र, केतु और चंद्रमा भी मौजूद रहेंगे। इस कारण यह सूर्य ग्रहण चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। यह चतुर्ग्रही योग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए यह अशुभ साबित होगा।

    सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर असर
    मेष राशि- वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। कारोबार और व्यापार में विशेष सावधानी रखें। श्री विष्णु की उपासना करें, पीली चीज़ों का दान करें।
    वृष राशि- करियर और धन के मामले में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होते जाएंगे। महादेव की उपासना करें। गुड़ का दान करें।
    मिथुन राशि- संतान को लेकर समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषकर, पेट और मधुमेह का ध्यान रखें। श्री कृष्ण की उपासना करें। काली वस्तुओं का दान करें।
    कर्क राशि- इस समय करियर और निवास में परिवर्तन हो सकता है। माता और स्त्री पक्ष को कष्ट के संकेत हैं। महादेव की उपासना करें, सफेद वस्तुओं का दान करें।
    सिंह राशि- स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। रुकावट दूर होगी, सफलता मिलती जाएगी। सूर्य मंत्र का जप करें, काली वस्तुओं का दान करें।
    कन्या राशि- आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट चपेट से बचाव करें। शिव जी की उपासना करें,अन्न का दान करें।
    तुला राशि- पारिवारिक समस्या और मुकदमेबाजी से परेशानी हो सकती है। दुर्घटनाओं और शल्य चिकित्सा जैसी स्थिति आ सकती है। श्री राम की उपासना करें, लाल फल का दान करें।
    वृश्चिक राशि- करियर में बाधा और प्रतिकूल परिवर्तन हो सकता है। इस समय रिश्तों और संबंधों का ध्यान रखें। शिव जी की उपासना करें,अन्न का दान करें।
    धनु राशि- करियर और जीवन में मनचाही सफलता मिलेगी। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे, बुजुर्गों का ध्यान रखें। श्री विष्णु की उपासना करें,पीले फल का दान करें।
    मकर राशि- करियर में बड़ी सफलता और परिवर्तन का समय है। परिश्रम से रुके हुए काम बन जाएंगे। हनुमान जी की उपासना करें। तांबे के पात्रों का दान करें।
    कुंभ राशि- स्वास्थ्य का विशेषकर मधुमेह और या पेट से जुड़े विकार का ध्यान रखें। धन के खर्चों से परेशानी बढ़ सकती है। श्री कृष्ण की उपासना करें। वस्त्रों का दान करें।
    मीन राशि- वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। दुर्घटनाओं और वाद विवाद से सावधान रहें। श्री विष्णु की उपासना करें। अन्न-जल का दान करें।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई काम पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो आवह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी पर भी अति विश्वास करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेगे, उसके लिए वह अपने गुरुजनों से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद आपके लिए समस्या लेकर तो आएगा, लेकिन आप उसे समय रहते पूरा कर पाएंगे और परिवार आप अपने माता पिता से अपने मन की समस्या को जाहिर कर सकते हैं।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों से वाहवाई होगी। आप अधिकारियों को कोई सुझाव देंगे, तो उसका भी स्वागत होगा, लेकिन यदि आप बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको आज खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको किसी से भला बुरा बोलने से बचना होगा।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छी डील मिलने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन आपकी किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विदेश में नौकरी लगने से आप प्रसन्न रहेंगे और उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग आज किसी अच्छी नौकरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे।

    सिंह राशि
    आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी कोई गलती लोगों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोग नाम तो कमाएंगे , लेकिन कोई अच्छा पद न मिलने के कारण समस्या बनी रहेगी। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी कोई छोटी सी गलती आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने नौकर चक्रों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन मन से आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

    तुला राशि
    आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे और उन्हें किसी नए काम को करने में मजा आएगा। आपको किसी काम में अनदेखी करने से बचना होगा। जिम्मेदारी से कार्य करके आप बहुत कुछ पा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच कार्यक्षेत्र में आपके काम आएगी। जीवन साथी आपकी किसी बात से नाराज रहेंगी, इसलिए उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। पिताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि आपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाई है, तो उसमें परिवार के सदस्यों से परमिशन लेकर जाएं।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप मेहनत से किसी अनजान व्यक्ति का भरोसा जीत सकते है। आपका कोई गलत निर्णय आपको समस्या दे सकता है। अपने धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछ कर करे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आपको किसी आवश्यक काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

    धनु राशि
    आज का दिन आपके लिए धन के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे धन बहुत ही सोच विचार कर दे। करियर को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे। आपको अपनी साख चारो और फैलाने का पूरा मौका मिलेगा। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    मकर राशि
    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जिम्मेदार व्यक्तियों की तरह अपने सभी कार्य को पूरा करना होगा और कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाकर उनकी कुछ गलतियों को माफ करें। आपके सभी काम समय से पूरे हो पाएंगे। आपको आज किसी गंभीर विषय पर बातचीत करने को मिल सकती है और आपकी किसी परिजन से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ साथ किसी और कला में भी ध्यान जा सकता है। आपको पद व प्रतिष्ठा मिलने से अहंकार नहीं करना है।

    कुंभ राशि
    आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर भी समस्या हो सकती है। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफलता की नई रखेंगे। आपको आज भाग्य के भरोसे किसी काम को नहीं करना है। आप अच्छे कामों से अपना नाम बनाएंगे और आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही करने से बचें।

    मीन राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज धन लाभ होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी मागंलिक कार्यक्रम की तैयारियों को करने में लगे रहेंगे। आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा और आपको किसी भी निर्णय को सावधानीपूर्वक लेना होगा। जल्दबाजी में आप कोई कार्य ना करें। किसी सरकारी काम को करने में नियमों का पूरा ध्यान रखें। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें।

  • हिंदू जागरण मंच ने पुलिसकर्मियों के साथ मिठाई बांट मनाई दीपावली

    हिंदू जागरण मंच ने पुलिसकर्मियों के साथ मिठाई बांट मनाई दीपावली

    HNN/ नाहन

    दीपावली के अवसर पर एक तरफ़ जहाँ हर तरफ़ हर्ष उल्लास की धूम मची रही, लोगों ने परिवार के साथ दिवाली की ख़ुशियाँ मनाई वहीं पुलिस विभाग हर वर्ष की भाँति समाज एवं देश की सुरक्षा में मुस्तैदी से अपने कार्य का निर्वाहन करते दिखाई दिए। ऐसे में हिंदू जागरण मंच द्वारा विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के साथ दिवाली मनाई गई।

    इस अवसर पर शहर की पुलिस चौकी में जाकर मिठाई बांटी गई और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दी गई। इस दौरान मंच के ज़िला महामंत्री सुमित गुप्ता के साथ नाहन नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी, नगर सचिव सागर गर्ग, ज़िला सचिव इंद्रा चावरिया ने सभी थानो में जाकर मिठाई वितरण की।

  • आज मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न, राशि अनुसार जाने मां को क्या चढ़ाएं और किन मंत्रों का करे जप

    आज मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न, राशि अनुसार जाने मां को क्या चढ़ाएं और किन मंत्रों का करे जप

    HNN / नाहन

    दिवाली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आज 24 अक्तूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजा फिर इसके बाद 25 अक्तूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसके चलते 26 को गोवर्धन पूजा और 27 अक्तूबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा।

    दिवाली पर रोशनी करने और रात को लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर अगर व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो उसके घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और ऐशोआराम की कोई कमी नहीं रहती है।

    मेष– ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में अगर इस राशि के जातक दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पूजा में मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं और लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

    वृषभ– इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र सुख और सपन्नता के कारक ग्रह होते हैं इसलिए दिवाली पर शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ पूजा के दौरान ॐ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना शुभ लाभदायक होता है।

    मिथुन– इस राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। ऐसे में दिवाली की रात को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजा में धन की प्राप्ति के लिए मोदक चढ़ाने चाहिए।

    कर्क– कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। ऐसे में दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल चढ़ाएं और मंत्रों का जाप करें।

    सिंह– सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और रात के समय चौकी पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां रखकर विधिवत पूजन करें।

    कन्या– कन्या राशि के जातक सुख समृद्धि के लिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर चढ़ाना चाहिए।

    तुला– शुक्र ग्रह इस राशि के स्वामी होते हैं। धन और वैभव की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को लाल रंग के फूल और पूजा सामग्री को अर्पित करना चाहिए।

    वृश्चिक– वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं। ऐसे में लक्ष्मी पूजन के दिन देवी पर लाल सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

    धनु– धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव होते हैं। इस तरह से दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कमल अर्पित करें।

    मकर– मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में दिवाली पर पूजा के दौरान मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं के सामने तेल के दीये जलाकर जीवन में सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। मान्यता है शनिदेव को तेल का दिया जलाने पर वह जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

    कुंभ– मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। ऐसे में देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दिया जरूर जलाएं। इस उपाय से कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

    मीन– इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होगा।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आपने व्यापार में किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपको कुछ भला बुरा बोल सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है और उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी।

    वृष राशि
    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान करने के लिए मिलेगा और आपकी योजनाओं में भी तेजी आएगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपका मामला सुलझेगा। आपको किसी व्यर्थ के काम की चिंता सता सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके शत्रु उनकी पद प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको बड़ों के सहयोग से कोई अच्छी प्रॉपर्टी हाथ लग सकती है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग सावधान रहें व सीमित मात्रा में ही धन लगाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप भाईचारे को बल देंगे और पारिवारिक एकता और बढ़ेगी। यदि आप घर से बाहर किसी नए काम को करने जाए, तो अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। आप दिनचर्या में बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके करीबी किसी काम मे आपका पूरा साथ देगे।

    सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों की ओर से एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा। आप आज अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से मत दे पाएंगे, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों से जाना तो जाएगा, लेकिन उनके मित्रों की संख्या कम हो सकती है।विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवन साथी से चल रही अनबन को आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा, क्योंकि आप किसी नये व्यवसाय मे हाथ आजमा सकते हैं। परिवार के लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे, इसलिए आपको उनसे किये वादों को पूरा करना होगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे और परिवार में आप किसी रसूखदार व्यक्ति का स्वागत करेगे। गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी।

    तुला राशि
    आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी आस पड़ोस में होने वाले वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप संतान की पढ़ाई से संबंधित किसी शिक्षा को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आज किसी से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप विभिन्न स्त्रोतों को पाकर अपने निवेश को और बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आप सहज रहेंगे।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए किसी कार्य को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। यदि आज कोई परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े तो उसे बहुत ही सोच विचार कर रही है आज आप अपने व्यवसाय में योजनाओं व्यवसाय में सक्रिय रहेंगे। आज महत्वपूर्ण कार्य को आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे।

    धनु राशि
    आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको कामकाज मे किसी पर भी विश्वास नहीं करना है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपको कोई समस्या परेशान कर रही हो, तो उसका समाधान आप परिवार सदस्यों की मदद से समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सबसे आगे होंगे। आपको आज अपने कुछ निजी विषयों में चतुराई बरतनी होगी और यदि परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो, तो उसमें किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा ना करें।

    मकर राशि
    मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा। आप मनोरंजन के कार्यक्रमों में कुछ समय बिताएंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर कुछ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी कर सकते हैं। भाईचारे को बढ़ावा मिलने से आपसी तनातनी खत्म होगी। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी गलत आदमी का साथ नहीं देना है। आप व्यवसाय में अपनी योजनाओं पर फोकस करें, तभी वह पूरी हो पाएंगे।

    कुंभ राशि
    आज का दिन आपके लिए किसी मामले को धैर्य से सुलझाने के लिए रहेगा। आपके परिवार में आज परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवहार में सहनशीलता बनाए रखनी होगी। आप अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखें, तभी आप रिश्तो को बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको मित्रों का सहयोग मिलने से आपकी कई मुश्किलें आसानी से हल होगी। विद्यार्थी किसी नयी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

    मीन राशि
    आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में सफलता लेकर आएगा। आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए प्रयासों को अपना सकते हैं । कार्यक्षेत्र में भी आप स्थायित्व को बनाए रखेंगे। आपको सामाजिक कार्यों को करने से मान सम्मान मिलेगा और आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। लेन देन मे आपको कुछ समस्या में हो सकती है। आपको कुछ राजनीतिक चर्चाओं पर भी बातचीत करने का मौका मिलेगा।

  • Vivah Muhurat 2022: नंवबर-दिसंबर में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानें कब से शुरू हो रहे है विवाह शुभ मुहूर्त

    Vivah Muhurat 2022: नंवबर-दिसंबर में खूब बजेंगी शहनाइयां, जानें कब से शुरू हो रहे है विवाह शुभ मुहूर्त

    HNN / नाहन

    हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य खासतौर पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में शादियों की बात होती है तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त पर ही विचार किया जाता है। पिछले साल 2021 की अपेक्षा नव वर्ष 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है। पुजारियों के अनुसार, अगले महीने 4 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है।

    हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की नींद से जागेंगे और इसके साथ ही देश भर में मांगलिक प्रारंभ हो जाएगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान सूर्य की स्थिति विवाह के लिए उचित नहीं है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य इस दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य न होने के कारण देव उठने के बाद भी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

    इस साल 21 नवंबर से विवाह के मुहूर्त है। जिसके चलते अगले साल मार्च तक खूब शहनाइयां बजेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक शादी-विवाह के लिए कब-कब शुभ मुहूर्त हैं…

    नंवबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
    21 नवंबर 2022
    24 नवंबर 2022
    25 नवंबर 2022
    27 नवंबर 2022

    दिसंबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
    2 दिसंबर 2022
    7 दिसंबर 2022
    8 दिसंबर 2022
    9 दिसंबर 2022
    14 दिसंबर 2022

    जनवरी 2023 शादी मुहूर्त
    15 जनवरी, 2023
    18 जनवरी, 2023
    25 जनवरी, 2023
    26 जनवरी, 2023
    27 जनवरी, 2023
    30 जनवरी, 2023
    31 जनवरी, 2023

    फरवरी 2023 शादी मुहूर्त
    6 फरवरी, 2023
    7 फरवरी, 2023
    9 फरवरी, 2023
    10 फरवरी, 2023
    12 फरवरी, 2023
    13 फरवरी, 2023
    14 फरवरी, 2023
    22 फरवरी, 2023
    23 फरवरी, 2023
    28 फरवरी, 2023

    मार्च 2023 शादी मुहूर्त
    6 मार्च, 2023
    9 मार्च, 2023
    11 मार्च, 2023
    13 मार्च, 2023

  • धनतेरस और दिवाली को लेकर ग्राहकों से गुलजार हुए नाहन के बाजार, जमकर कर रहे खरीदारी

    धनतेरस और दिवाली को लेकर ग्राहकों से गुलजार हुए नाहन के बाजार, जमकर कर रहे खरीदारी

    HNN/ नाहन

    धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर इस बार लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय नाहन में भी दीपावली से 1 दिन पूर्व लोगों की भारी भीड़ देखी गई। रविवार को धनतेरस और छुट्टी का दिन होने के चलते भारी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए नाहन बाजार में पहुंचे। कपड़ों, गहनों सहित गिफ्ट शॉप में लोगों की जगह-जगह भीड़ देखी जा रही है।

    जिला मुख्यालय के साथ सटे ग्रामीण इलाकों के लोग भी रविवार को भारी संख्या में खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान धनतेरस के मौके पर किसी ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे, किसी ने नए वाहन तो किसी ने बर्तन की खरीदारी की। धनतेरस पर इलाके के लोगों ने गणेशजी, लक्ष्मीजी की मूर्तियां समेत कलश, बर्तन और अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की भी जमकर खरीदारी की।

    वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने दीपावली, गोवर्धन, भैया-दूज पर्व के मौके पर दुकानों को विशेष रूप से सजाया है। हिंदू आश्रम, दिल्ली गेट, बड़ा चौक बाजार में लोग दिवाली के लिए भी घरों के साज-सजावट के सामान की खरीदारी करते दिखाई दिए। उधर, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां 40 से लेकर 900 रुपये तक बिक रही है।

    वहीं, चिकनी मिट्टी से बनी मूर्तियां 40 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक बिक रही हैं। मिट्टी की मूर्तियों को प्राकृतिक रंगों से रंगा गया है। इसमें भी छोटे से लेकर बड़ी मूर्तियां उपलब्ध हैं। वहीं, मिट्टी के अलावा पीतल और चांदी की मूर्तियां भी लोग खरीद रहे हैं।

  • Narak Chaturdashi: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जानिए छोटी दिवाली को क्यों कहते हैं नरक चतुर्दशी?

    Narak Chaturdashi: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जानिए छोटी दिवाली को क्यों कहते हैं नरक चतुर्दशी?

    HNN / नाहन

    दीपावली की शुरुआत आज 23 अक्तूबर 2022 से हो चुकी है। दीपावली पांच दिनों का पर्व होता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इसके बाद छोटी दिवाली और दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व आता है। हालांकि इस बार छोटी दिवाली और दीपावली एक ही दिन मनाई जा रही है। 23 अक्तूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट से चतुर्दशी तिथि लगने के कारण छोटी दिवाली 23-24 अक्तूबर दो दिन मनाई जाएगी।

    छोटी दिवाली को रूप चौदस, नरक चौदस, रूप चतुर्दशी अथवा नरका पूजा के नामों से भी जाना जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है। रूप चौदस के दिन संध्या के समय दीपक जलाए जाते हैं और चारों ओर रोशनी की जाती है। नरक चतुर्दशी का पूजन अकाल मृत्यु से मुक्ति और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए किया जाता है।

    एक पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक माह को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन नरकासुर का वध करके देवताओं और ऋषियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलवाई थी।

    नरक चतुर्दशी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त
    पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 23 अक्तूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट से हो रही है। वहीं चतुर्दशी तिथि का समापन 24 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार नरक चतुर्दशी 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी।

    नरक चतुर्दशी 2022 की पूजा विधि
    नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहन लें।
    नरक चतुर्दशी के दिन यमराज, श्री कृष्ण, काली माता, भगवान शिव, हनुमान जी और विष्णु जी के वामन रूप की विशेष पूजा की जाती है।
    घर के ईशान कोण में इन सभी देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित करके विधि पूर्वक पूजन करें।
    देवताओं के सामने धूप दीप जलाएं, कुमकुम का तिलक लगाएं और मंत्रो का जाप करें।

  • इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    HNN / नाहन

    मेष राशि
    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने का मौका मिलेगा और कोई परिजन आपकी किसी कानूनी कार्य में भी मदद कर सकता है, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको किसी भी मामले को धैर्य से सुलझाना होगा।

    वृष राशि
    आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतनी होगी, उन्हें अपने जूनियर को सौंपे गए काम पर पूरी निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह कोई बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेगी। आपकी रचनात्मक कार्यों में लगन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपका मित्र आपकी किसी धन संबंधित सुलझाने मे आपकी मदद करेगा। विद्यार्थी अपने किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे, उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    मिथुन राशि
    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपका कोई धन के लेनदेन से जुड़ा मामला आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से वाद-विवाद की स्थिति होने पर चुप रहना होगा, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का सही समय पर इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको विदेश मे किसी रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको आज किसी पुरानी नौकरी से ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना होगा।

    कर्क राशि
    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों को करने के लिए रहेगा। आप घर परिवार में चल रही कटुता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। राजनीतिक मामलों में आज दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी राजनेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करने का मौका मिले, तो अवश्य करें और बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी।

    सिंह राशि
    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी जरूरी काम को समय रहते पूरा करना होगा व उसके नीति व नियम बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें, तभी वह किसी परीक्षा को दे पाएंगे। आप कार्य क्षेत्र में कुछ बयानों के कारण असमर्थ महसूस करेंगे। आप अपने दैनिक कार्यों में किसी बदलाव के कारण आप परेशान रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगो के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। आपको पहले का उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।

    कन्या राशि
    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो बाद विवाद हो सकता हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको किसी छोटी बात पर बुरा नहीं मानना है और किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में खुशियां रहेंगी और आप अपने मन की इच्छा की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे।

    तुला राशि
    आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही नहीं बरतनी है। कोई कानूनी मामला आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपकी कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन यदि आपने किसी से स्वभाव के चिड़चिड़ापन के कारण कुछ गलत बोला था, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकते हैं। यदि आपको निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई पिछली की गई गलती आपके लिए समस्या बन सकती है।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। सामाजिक कार्यक्रम में कार्यरत लोग आज व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह अपने कामों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके अधिकारी आपसे यदि किसी कार्य को करने के लिए कहे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।

    धनु राशि
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी होगी और आपका मानसिक बोझ भी कम होगा, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज किसी तीसरे के कारण तनाव पनप सकता है, जो युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी परिजन की ओर से कोई वाद विवाद की स्थिति को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही नियंत्रण में करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    मकर राशि
    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को काम की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, तभी वह अपने काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे, खाली बैठकर किसी के साथ समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको आज किसी लेनदन के मामले को दूसरों से बातचीत करके ही निपटाना होगा। यदि आपके अंदर किसी बात को लेकर गुस्सा आए, तो आपको उस पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

    कुंभ राशि
    आज के दिन आप अध्ययन व आध्यात्म के कार्य में व्यस्त रहेंगे। यदि पिछले कुछ समय से आप किसी बात को लेकर परेशान थे, तो वह लोगो के सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी डील को फाइनल करनी से पहले उसके नियम व पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आज किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है और बहन के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आपको अपने मित्र से बातचीत करनी होगी।

    मीन राशि
    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आ सकता है। आपको घर व बाहर रिश्तों को संभालने में परेशानी होगी और आपका कोई तरीका जिसके लिए आपको भला बुरा बोल सकता है। विद्यार्थी आज किसी परीक्षा में सफलता पाक प्रसन्न रहेंगे आपको आज अपने जीवन साथी साथ सहयोग मिलेगा।

  • शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, जंगलों में छापेमारी कर हजारों लीटर लाहण नष्ट

    शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, जंगलों में छापेमारी कर हजारों लीटर लाहण नष्ट

    HNN/ नाहन

    विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा गठित टास्क फाॅर्स ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तहसील के टोका नागला एवं खारा के जंगलो में गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।

    उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला प्रभारी हिमांशु पंवार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त संदीप अत्री, ऋषभ कुमार, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी, सनी वर्मा, चिरंजीवी वर्मा, अरुण कुमार व अन्य विभागीय कर्मचारियों की टीम ने खारा के जंगलो में दो स्थानों पर दबिश दी।

    इस दौरान टोका नागला मे 98000 लीटर लाहण को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कब्ज़े में लेकर नष्ट किया गया। टीम द्वारा इसी जंगल में छानबीन करते हुए खारा में 8000 लीटर लाहण को कब्ज़े में लेकर नष्ट किया गया।

    राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि आदर्श चुनाव संहिता के अंतर्गत टास्क फाॅर्स द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। सीमान्तवर्ती क्षेत्रों में टीमों द्वारा प्रत्येक वाहनों की तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

    अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। इस मुहीम में किसी प्रकार की ढील न बरती जाए। शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए 9418234060 पर शिकायत कर सकते हैं।