Category: SOLAN

  • गत्ता उद्योग में दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की गई जान

    गत्ता उद्योग में दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की गई जान

    HNN/ सोलन

    किशनपुरा गांव में स्थित एक गत्ता उद्योग में दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां ट्रक चालक की मृत्यु हो गई है। इस दौरान गत्ते के व्हील के नीचे ट्रक चालक दब गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, उद्योग में कार्यरत कामगारों ने ट्रक चालक को नालागढ़ अस्पताल भी पहुंचाया परंतु व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

    सोलन जिला के अर्की तहसील के कोटबेजा के धारड़ी गांव का रहने वाला ट्रक चालक बाबू राम (45) पुत्र राम सिंह किशनपुरा में एक गत्ता फैक्टरी एपीएम प्रिंटर में ट्रक में गत्ते के व्हील लोड करवा रहा था। इसी दौरान गाड़ी लोड होने के बाद अचानक एक व्हील ट्रक से फिसल कर उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

  • गाड़ी सवार युवक के कब्जे से पुलिस ने पकड़ी हेरोइन

    गाड़ी सवार युवक के कब्जे से पुलिस ने पकड़ी हेरोइन

    HNN/ सोलन

    सोलन के दाड़लाघाट के अंतर्गत लिंक रोड मनलोग बड़ोग काकड़ा के पास पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है जिसके कब्जे से टीम ने हेरोइन बरामद की। युवक की पहचान गांव नौणी निवासी दलीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी अनुसार, एसएचओ सुभाष ने अपनी टीम सहित मनलोग बड़ोग काकड़ा के पास नाका लगा रहा था। इस दौरान जब एक गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया गया तो इसमें सवार युवक से 6.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीँ, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

  • आईटीआई सायरी में जागरूकता शिविर आयोजित, डायबिटीज से बचाव के दिए टिप्स….

    आईटीआई सायरी में जागरूकता शिविर आयोजित, डायबिटीज से बचाव के दिए टिप्स….

    HNN/ सोलन

    स्वास्थ्य खण्ड सायरी द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) सायरी में जागरूक शिविर आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. अल्पना कौशल ने की। उन्होंने बताया कि मधुमेह एक क्रोनिक रोग है, जिसमें व्यक्ति की रक्त शर्करा उच्च यानि हाइपरग्लेसीमिया हो जाती है या शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता हैं या शरीर इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करता है।

    इंसुलिन अग्न्याशय द्वारा उत्पादित हार्मोन है। यह ऊर्जा बनाने के लिए शरीर की कोशिकाओं द्वारा उपयोग किए जाने के लिए ग्लूकोज (कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थ को ग्लूकोज में विभाजित करता है) में मदद करता है। लंबी अवधि में हाइपरग्लेसेमिया शरीर की क्षति और विभिन्न अंगों एवं ऊतकों की विफलता के साथ जुड़ा है। उन्होंने बताया कि डायबिटीज से बचाव के लिए रोजाना व्यायाम करें और पौष्टिक आहार खाएं। रोजाना कम से कम 30-40 मिनट घर पर ही कसरत करें।

    ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें, जॉगिंग करें, एक ही जगह पर न बैठें। उन्होंने बताया कि रोजाना कम से कम 10 गिलास पानी का सेवन करें। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में मनप्रीत प्रथम, निशांत द्वितीय तथा सौरभ तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए।

  • ज़िला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, दिए निर्देश…

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, दिए निर्देश…

    HNN / सोलन

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी तथा पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा द्वारा आज शुक्रवार को ज़िला सोलन के स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। उन्होंने ज़िला सोलन स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोलन तथा नगर निगम में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इतज़ाम किए गए है। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि स्ट्रांग रूम को 24 घण्टें सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्री-स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है।

    जिसमें सुरक्षा के मुख्य घेरे में केन्द्र सशस्त्र पुलिस बल, दूसरे घेरे में हिमाचल प्रदेश की शस्त्रों से लैस पुलिस बल तथा तीसरे घेरे में ज़िला पुलिस बल तैनात किए गए हैं। स्टांग रूम की कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

  • वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित

    वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित

    HNN/ मनाली

    एडीएचपीएल मनाली द्वारा प्रायोजित साम्फ़िया फ़ाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र द्वारा समावेशी कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में किया गया। इस दौरान अध्यापकों व छात्र छात्रों को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला और साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यंगता के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चला है जिसके तहत ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों, एवं त्योहारों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने प्रस्तावित हैं।

    वहीँ साम्फ़िया फाउंडेशन के निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने सभी को विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाओं जैसे फिजियोथेरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन के विषय में जानकारी दी और साथ में दिव्यांगता के प्रकारों के बारे भी जानकारी प्रदान की। दूसरे सत्र में आश बाल विकास केंद्र की धनेश्वरी ठाकुर ने अलग-अलग दिव्यांगता पर आधारित गतिविधियां कराई।

  • जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन के अस्पताल रोड पर नया एल.टी. फीडर लगाने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन नम्बर-1 के सहायक अभियंता विमल अत्री ने दी।

    विमल अत्री ने कहा कि 18 नवम्बर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक एपेक्स अस्पताल सोलन से लेकर लाल पैथ लेबोरेटरी और अस्पताल रोड आदि के आसपास विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

  • वेल्डिंग का काम कर रहा व्यक्ति छठी मंजिल से गिरा, दर्दनाक मौत

    वेल्डिंग का काम कर रहा व्यक्ति छठी मंजिल से गिरा, दर्दनाक मौत

    HNN/ सोलन

    सोलन शहर के साथ लगते बसाल की हिमुडा कॉलोनी में वेल्डिंग का काम कर रहे व्यक्ति का लोहे के चैनल से पांव फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गया। छठी मंजिल से नीचे गिरने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया परंतु व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिला के भोरंज का निवासी 50 वर्षीय विजय कुमार निर्माणाधीन इमारत में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान लोहे के चैनल से उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह छठी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। गिरने से वह बुरी तरह से घायल हुआ जिसे अन्य मजदूरों द्वारा उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

    यहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस द्वारा आज व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है।

  • जिला में डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 2300 के पार, सबसे अधिक मामले इस क्षेत्र में…

    जिला में डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 2300 के पार, सबसे अधिक मामले इस क्षेत्र में…

    HNN / सोलन

    जिला में डेंगू का डंक अब कहर मचाने लग पड़ा है। आलम यह है कि डेंगू का आंकड़ा जिला में 2300 के पार पहुंच चुका है। सबसे अधिक मामले परवाणू क्षेत्र से सामने आए हैं। बता दें कि बुधवार को जिला सोलन में डेंगू के 19 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही यह आंकड़ा 2,357 पहुंच गया है।

    हालांकि कुनिहार में डेंगू का कहर थमता नजर आ रहा है, लेकिन ऊपरी इलाकों में बढ़ रहे डेंगू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बार-बार डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर रहा है। इतना ही नहीं नगर परिषद द्वारा फागिंग समेत अन्य दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।

  • पांवटा, काला अंब और सोलन में बनी इन दवाओं के सैंपल फेल

    पांवटा, काला अंब और सोलन में बनी इन दवाओं के सैंपल फेल

    HNN / सोलन

    दवाओं की गुणवत्ता को लेकर निर्माण में पाई गई खामियों के तहत देश और प्रदेश में बनी 50 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। अक्तूबर में कुल 1280 दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 1230 पास हुए हैं और 50 के सैंपल फेल हुए हैं। प्रदेश में बनीं जिन नौ दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, इनमें सात दवाइयां सोलन और दो सिरमौर जिले में बनी हैं।

    इन दवाओं के सैंपल हुए फेल

    पांवटा साहिब स्थित जी लैबोटरीज के असामान्य पाचन के लिए दी जाने वाली दवा डायकोविन प्लस, नालागढ़ स्थित हेल्थ बायोटेक स्थित पशुओं में भूख बढ़ाने वाली दवा बीकाम एल, मखणू माजरा स्थित एंज लाइफ साइंस की उल्टी की दवा ओंडेस्ट्रॉन, बद्दी स्थित हेल्थ केयर लाइफ साइंस कंपनी की दवा बीआर कफ सिरप और कालाअंब स्थित बेहोश करने की वैक्सीन मिडाजोलाम के सैंपल फेल हुए हैं।

    बद्दी के भुड्ड में स्थित डीएम फार्मा कंपनी की अल्सर की दवा इसोलिप-40, बद्दी के गुरुमाजरा स्थित सेलूस फार्मा की पेट में एसिड की मात्रा कम करने वाली दवा केनटोप-40 टैबलेट्स, मानपुरा स्थित शिवा बायोजेनेटिक कंपनी की दर्द निवारक पामागिन पी के सैंपल फेल हुए हैं।

  • स्कूल के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर भूस्खलन की चपेट में आए, तीन की मौत

    स्कूल के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर भूस्खलन की चपेट में आए, तीन की मौत

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बड़ा हादसा पेश आया है जहां स्कूल के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए। हालांकि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया परंतु मजदूरों को नहीं बचाया जा सका और तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    हादसा बुधवार शाम सोलन जिले के धर्मपुर के साथ लगते गांव भेड़ें के खेच में पेश आया है। जानकारी के अनुसार गांव में चल रहे निजी स्कूल के कार्य में 3 मजदूर जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक ही पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते भारी-भरकम मलबा वहां काम कर रहे तीनों मजदूरों पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

    सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जेसीबी लगवाई गई। जेसीबी की सहायता से मलबे को हटाया गया। प्रशासन द्वारा 2 शवों को बरामद कर लिया गया जबकि तीसरा मजदूर मलबे में ही दबा रहा जिसे घंटों मशक्कत कर बाहर निकाला जा सका। वहीं मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।