Category: SOLAN

  • शातिरों ने घर में लगाई सेंध, हजारों की नकदी सहित आभूषण ले उड़े

    शातिरों ने घर में लगाई सेंध, हजारों की नकदी सहित आभूषण ले उड़े

    HNN/ सोलन

    जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। इस दौरान शातिर घर के ताले तोड़कर अलमारियों में रखी 30 हजार रुपए की नकदी सहित चांदी की पायल, चूड़ियां, छाप व अन्य सामान ले उड़े। मामला सोलन स्थित पुलिस स्टेशन अर्की के अंतर्गत कोटली पंचायत के घुमारी का है।

    धर्म चंद पुत्र रामलाल निवासी गांव घुमारी, अर्की ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के सारे ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से नकदी सहित आभूषण गायब थे। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

  • ड्राई डे पर खोल दी वाइन शॉप, आबकारी विभाग ने करी सील

    ड्राई डे पर खोल दी वाइन शॉप, आबकारी विभाग ने करी सील

    HNN/ सोलन

    सोलन के सुबाथू में आबकारी विभाग ने नियमों की अवहेलना पर कार्यवाही करते हुए एक वाइन शॉप को सील कर दिया है। बता दें, विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 से 12 नवंबर 2022 सायं 5 बजे तक और 8 दिसंबर 2022 को मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित किया गया है।

    इसके तहत किसी भी भाग में शराब की दुकानों में शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। होटलों, रेस्तरां, ढाबों, बार, आहतों पर कहीं भी शराब बेचने व परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध है। बावजूद इसके सुबाथू में ड्राई डे पर वाइन शॉप खुली पाई गई। लिहाज़ा समाहर्ता आबकारी दक्षिण क्षेत्र के नेतृत्व में जिला सोलन की टीम ने कार्यवाही करते हुए परिसर सील कर दिया है।

  • युवक पर तेजधार हथियार से हमला, बुरी तरह से घायल

    युवक पर तेजधार हथियार से हमला, बुरी तरह से घायल

    HNN / सोलन

    जिला सोलन में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान अर्पण पुत्र स्टीफन निवासी कालका, पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अर्पण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी वैन ईएसआई अस्पताल परवाणू के सामने खड़ी थी। वह सवारियों का इंतजार कर रहा था।

    इस दौरान दो सवारियां आई और जैसे ही उसकी वैन में बैठने लगी, उसी दौरान उसके सामने खड़ी वैन में बैठा अफशान उसके साथ बहस बाजी करने लगा। अफशान ने उससे कहा कि सवारी उठाने का अब उसका नंबर है। वह अपनी वैन में इन सवारियों को नहीं बिठा सकता। थोड़ी देर तक दोनों के बीच काफी बहस बाजी हुई।

    इसी बीच अफशान ने अपनी गाड़ी से तेजधार हथियार निकाला और उसके सिर व कमर पर वार किया। इस हमले में उसे सिर, कमर तथा दाहिने हाथ की अंगुलियों पर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी फूल चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संदर्भ में पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • राहत: डेंगू के मामलों में आई गिरावट, वायरल बुखार ने बढ़ाई टेंशन….

    राहत: डेंगू के मामलों में आई गिरावट, वायरल बुखार ने बढ़ाई टेंशन….

    HNN/ सोलन

    जिला सोलन के परवाणू में डेंगू के केस अब पहले के मुकाबले घट चुके हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग सहित लोगों ने राहत की सांस ली है। अक्तूबर के मुकाबले में इस औद्योगिक क्षेत्र में नवंबर माह के दौरान बेहद कम मामले सामने आए हैं। हालांकि, डेंगू के मामलों में बेशक गिरावट आई है परंतु वायरल फीवर ने इन दिनों लोगों को परेशानियों में डाल दिया है। खांसी, जुखाम और बुखार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है जिससे पीड़ित मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

    आलम यह है कि इन दिनों ईएसआई अस्पताल में मरीजों की कतारें लगी हुई है। उधर, ईएसआई अस्पताल कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया कि चार माह के भीतर डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 2,000 पहुंच चुका हैं। हालांकि, अब डेंगू के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। एक नवंबर से अब तक छह डेंगू के मामले सामने आये है।

  • ज़िला में मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

    ज़िला में मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

    HNN / सोलन

    ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने ज़िले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों, स्वतन्त्र उम्मीदवारों तथा आमजन से आग्रह किया है कि वे 12 नवम्बर, 2022 को आयोजित होने वाले मतदान में भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    उन्होंने कहा कि 12 नवंबर, 2022 सांय 05.00 बजे तक या मतदान बंद होने तक राजनीतिक पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ता, जुलूस-कार्यकर्ताओं आदि की उपस्थिति पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने कहा मतदान केन्द्र की 100 मीटर की परिधि में तथा मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, वायरलेस फोन इत्यादि ले जाने तथा प्रयोग करने पर पाबंदी रहेगी।

    ये निर्देश प्राधिकृत निर्वाचन कर्मियों तथा पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। किसी भी राजनीतिक दल का बूथ मतदान केन्द्र के 200 मीटर के दायरे में स्थापित नहीं किया जा सकेगा। मतदान केन्द्र के भीतर मतदान के समय मतदाता के अतिरिक्त कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकता।

  • Himachal Assembly Election: अब तक पकड़ा 71.81 लाख का कैश, 6994.23 लीटर बरामद की….

    Himachal Assembly Election: अब तक पकड़ा 71.81 लाख का कैश, 6994.23 लीटर बरामद की….

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश में जब से आदर्श आचार संहिता लागू हुई है तब से लेकर अभी तक पुलिस और आबकारी विभाग ने लाखों की नकदी सहित अवैध शराब को कब्जे में लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग की तरफ से यह कार्यवाही लगातार जारी है। कल प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है ऐसे में आबकारी विभाग सहित पुलिस की टीमें पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है।

    अगर बात आदर्श आचार संहिता होने के बाद से अब तक की करें तो इस दौरान बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में 71,81,935 रुपए की नकदी पकड़ी जा चुकी है। विभाग द्वारा 43 मामलों में वाहनों से यह नकदी पकड़ी गई है, जिसे चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड को सौंप दिया गया है।

    उधर, आबकारी अधिनियम के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने लाखों मिली लीटर शराब को कब्जे में लिया है। इस दौरान विभाग की टीमों ने वाहनों, घरों, गोदामों और ठेकों में दबिश देकर 6994.23 लीटर अवैध शराब बरामद की है। विभाग द्वारा यह कार्यवाही 45 मामलों में की गई है।

  • नशे की तस्करी करने पर 2 विदेशियों को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा, लगाया जुर्माना

    नशे की तस्करी करने पर 2 विदेशियों को अदालत ने सुनाई कड़ी सजा, लगाया जुर्माना

    HNN / सोलन

    हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी करने वाले 2 विदेशियों को अदालत ने कड़ी सजा सुनाते हुए उन्हें पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं दोषियों को पचास-पचास हजार रुपये जुर्माने की भी सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में इन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    मामला, 2019 का है, पुलिस टीम चेंकिग के दौरान जब चंबाघाट के तरनतारन ढाबा ब्रूरी पहुंची, तो दो विदेशी ओनानी मेचिला और नाइजीरिया का स्टेनली सलोगड़ा की ओर से चंबाघाट को आ रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों मुड़ गए। शक के आधार पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और तलाशी ली।

    इस दौरान उनके बैग से 9.90 ग्राम चिट्टा और 98,850 रुपये नकदी बरामद हुई। दोषियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और सुनवाई में दोनों को दोषी पाया गया।

  • सुचारु रुप से चलते रहेंगे लंबे रूट, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां

    सुचारु रुप से चलते रहेंगे लंबे रूट, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां

    HNN / सोलन

    12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में दो-तीन दिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए बसें नहीं मिलेगी। केवल लंबे रूटों पर ही एचआरटीसी की बसें सुचारू रूप से चलती रहेंगी। बता दें कि जिला सोलन से परिवहन निगम की 105 बसें चुनाव आयोग ने बुक की है।

    इनमें से परवाणू डीपों से 20, सोलन से 49 और नालागढ़ से 36 बसें बुक करवाई गई है। जिसके चलते जिला में करीब लोकल रूट 60 फ़ीसदी तक प्रभावित रहेंगे। यह बसें आज शाम से पोलिंग पार्टियों को छोड़ने के लिए रवाना हो जाएंगी। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन ई. शुगल सिंह ने बताया कि सोलन जिला से 105 बसें चुनावी ड्यूटी में लगी हैं।

    ये बसें आज पोलिंग पार्टियों को स्टेशनों तक पहुंचाएंगी। चुनाव के दौरान लोगों को आने-जाने के लिए कई लोकल रूटों पर बसें नहीं मिलेंगी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • जिला मुख्यालय में चोर गिरोह सक्रिय, कारोबारी की दुकान से उड़ाई लाखों की नकदी

    जिला मुख्यालय में चोर गिरोह सक्रिय, कारोबारी की दुकान से उड़ाई लाखों की नकदी

    HNN / सोलन

    जिला मुख्यालय में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बता दें कि जिला के माल रोड पर बाइपास के समीप चोरों ने एक कारोबारी की दुकान में सेंधमारी कर लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया। इतना ही नही चोरों ने साथ लगती एक ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़ने की भी कोशिश की, मगर वे असफल रहे। वही, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी अमरप्रीत पुंज ने बताया कि देर रात अज्ञात शातिर उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ला तोड़कर उसमें पड़ी करीब 1,00000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। बता दे कि इससे पहले शनिवार को भी एक अन्य दुकान से शातिर ने 1500 रुपये पर हाथ साफ किया था। इसके बाद कुछ ही घंटो में पुलिस ने उन शातिरों को पकड़ लिया।

    उधर, थाना प्रभारी सोलन प्रियंका चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुआ बताया कि पुलिस ने शिकायत पर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • आबकारी विभाग ने नाके के दौरान कारोबारियों से वसूले 3 लाख

    आबकारी विभाग ने नाके के दौरान कारोबारियों से वसूले 3 लाख

    HNN / सोलन

    विधानसभा चुनाव के चलते राज्य कर एवं आबकारी विभाग इन दिनों अलर्ट मोड पर है। जिसके चलते विभाग जगह-जगह नाकाबंदी कर बाहर से आने वाले वाहनों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि विभाग ने देर रात नाके के दौरान ट्रांसपोर्टर्स, स्क्रैप और लकड़ी से लदे वाहनों में जीएसटी के तहत व्यापारियों से ई-वे बिल की अनियमितताओं पर 3,00,000 रुपये जुर्माना वसूला है।

    जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने सोलन जिले के कई क्षेत्रों में नाका लगाकर वहां से आने-जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ियों में लदे सामान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें ई-वे बिल की कमियां होने पर जीएसटी नियमों के तहत कार्यवाही की गई। जुर्माना वसूलने के बाद सभी गाड़ियों को जीएसटी प्रावधानों के तहत छोड़ा गया।

    उधर, राज्य कर व आबकारी विभाग दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू के संयुक्त आयुक्त गणेश दत्त ठाकुर ने कहा कि विभाग की यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।