चौकीमन्यार कॉलेज में 9 सितंबर को PTA की आम बैठक, नई कार्यकारिणी का होगा गठन
*राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में 9 सितंबर को होगी अभिभावक शिक्षक संघ की आम बैठक*
*ऊना/वीरेंद्र बन्याल/ हिमाचल नाऊ न्यूज।*
उप तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत चौकीमन्यार स्थित राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की आम बैठक 9 सितंबर, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई PTA कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
महाविद्यालय के PTA सचिव डॉ० रामकुमार नेगी ने बताया कि बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों सहित विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० बलविंदर सिंह राणा ने सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं संरक्षकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से महाविद्यालय के शैक्षणिक, नवाचारात्मक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों से महाविद्यालय के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
वहीं, अभिभावक शिक्षक संघ के सचिव डॉ० रामकुमार नेगी ने महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने अभिभावकों एवं संरक्षकों को पीटीए की आम बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
महाविद्यालय प्रशासन ने बैठक को विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बताया है।