देश में कोरोना के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह में नए मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। सोमवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 2541 नए संक्रमित मिले। सक्रिय केस की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है। एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया।
वहीं कुल मृतक संख्या 5,22,223 हो गई है। हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को नए संक्रमित आंशिक कम हैं। रविवार को 2593 नए संक्रमित मिले थे, जबकि सोमवार को 2541 नए संक्रमित मिले हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में नए मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है। करीब तीन सप्ताह बाद नए मामलों में फिर तेजी से बढ़ोतरी दिखने लगी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





