लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ कल के मुकाबले आज कारोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी, दैनिक संक्रमण दर

PRIYANKA THAKUR | 11 मई 2022 at 12:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,897 मामले सामने आए हैं। बता दें कि ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के मामले तीन हजार से कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले कल यानी मंगलवार को कोरोना के 2,288 मामले सामने आए थे।

54 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में कोरोना के कारण 54 लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों में 48 केरल, दो महाराष्ट्र और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से एक-एक व्यक्ति है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कुल मृतकों में से 70 फीसद लोग गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।

राहत की बात है कि एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना से बीते 24 घंटे में कुल 2,986 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 19,494 रह गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.05 फीसद है। बता दें कि कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 10 हजार 586 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 157 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 0.74 फीसद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]