लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, पॉजिटिविटी रेट…

PRIYANKA THAKUR | 22 जून 2022 at 12:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12249 केस सामने आए हैं। देश में एक्टिव केस बढ़कर 81 हजार से ज्यादा (81,687 केस) हो गए है। इतना ही नहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले 21 जून को देशभर में कोरोना के 9,923 केस सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 4,33,31,645 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 5,24,903 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस में 2374 केस का इजाफा हुआ है। देश में कोरोना की संक्रमण दर अब बढ़कर 3.94 प्रतिशत पहुंच गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]