देश में लगातार चौथे दिन कोरोना के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं। चिंता की बात यह है कि मृतकों की संख्या में ढाई गुना से अधिक की वृद्धि हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,226 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में ढाई गुना अधिक है।
हालांकि, बीते 24 घंटों में 2,202 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,955 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,413 लोगों की मौत हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





