देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। हालांकि आज कोरोना मामलो में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 11,739 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। बता दें कि बीते दिन यह आंकड़ा 15940 था। अब कुल संक्रमितों की संख्या 4,33,89,973 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार 25 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गवाईं है।
एक्टिव केस 92000 के पार
कोरोना केसों की रफ्तार थोड़ी थमी जरूर है लेकिन कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा घटा है। इसके चलते एक्टिव केस बढ़कर 92,576 हो गए हैं। वहीं 25 नए लोगों की मौत के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,999 हो गई। मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मामलों में कुल संक्रमणों का 0.21 फीसद शामिल है। 24 घंटे की अवधि में एक्टिव केस में 797 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
दैनिक सकारात्मकता दर 2.59 फीसद
रिपोर्ट के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 2.59 फीसद और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.25 फीसद दर्ज की गई। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,72,398 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





