देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इस वजह से दो माह बाद संक्रमण दर फिर बढ़कर 1 फीसदी से ज्यादा हो गई। बीते चार पांच दिनों से रोज 3000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस 19,500 के पार पहुंच गए। इनमें 408 की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 3157 नए संक्रमित मिले।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 26 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 2723 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। इस तरह देश की रिकवरी दर 98.74 फीसदी बनी हुई है, वहीं मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।
26 और मौतों के साथ देश में कुल मृतकों का आंकड़ा 5,23,869 तक पहुंच गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,82,345 पर पहुंच गया है। दैनिक सकारात्मकता दर बढ़कर 1.07 फीसदी हो गई है। इससे पहले 27 फरवरी को यह 1.11 फीसदी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





