देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,628 नए मामले सामने आए हैं। कल यानी बुधवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में करीब 24 फीसद का इजाफा हुआ है। बुधवार को कोरोना के 2,214 मामले मिले थे।
18 मरीजों की मौत
मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान महामारी से 18 लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 24 हजार 525 हो गई है। साथ ही इस दौरान 2,167 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 31 लाख 44 हजार 820 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमण की दैनिक दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





