लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज फिर 8 हजार से ज्यादा मामले…

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 11:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देशभर में एक दिन में कोरोना वायरस के 8,582 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,22,017 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 44,513 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में चार और मरीजों के संक्रमण से जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,761 पर पहुंच गई है।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है जबकि कोरोना से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,143 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। संक्रमण की दैनिक दर 2.71 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत रही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]