देश में पिछले 24 घंटे में 949 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए है, जो कि कल के मुकाबले 5.7 फीसदी कम हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है जबकि पिछले 24 घंटे में 810 लोगो ने कोरोना को मात दी है।
कोरोना के सक्रिय मामले घटकर के 11,191 रह गए हैं। अब तक देश में कोरोना के कुल 43,039, 972 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वही , सक्रिय मामले कुल मामलों से महज 0.03 फीसदी ही बचे हैं। ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,07,038 हो गई है और रिकवरी रेट 98.76 फीसदी चल रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





