लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ फिर कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, 12,213 नए केस

PRIYANKA THAKUR | 16 जून 2022 at 12:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेज उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 12,213 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें कल की तुलना में करीब 4 हजार की बढ़ोतरी आई है। ये बीते तीन माहों में एक दिन के सर्वाधिक नए मामले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 11 लोगों की महामारी से मौत हुई। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 58,215 हो गए हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 हो गई है, जबकि कई राज्यों में यह 5 फीसदी से भी ज्यादा है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केसों में 4578 की बढ़ोतरी हुई है।

कोरोना आंकड़ों पर एक नजर
अब तक कुल संक्रमित 4,32,57,730
कोविड रिकवरी दर 98.65 फीसदी
दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 2.35 फीसदी
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.38 फीसदी
कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]