लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/फिर डराने लगा कोरोना, चौंकाने वाले आंकड़े

PRIYANKA THAKUR | 8 जून 2022 at 11:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कोरोना के मरीजों में एक दिन में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।

एक दिन में इतने मरीज कई महीनों बाद दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। अब देश में 28857 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। कोरोना के आंकड़ों पर नज़र डाली जाये, तो इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। एक जून से सात जून तक हर दिन चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए।

जबकि, सप्ताह समाप्त होते ही 5000 से ज्यादा मामले सामने आए। आंकड़ों को देखें तो एक जून को 2745, दो जून को 3712, तीन जून को 4041, चार जून को 3962, पांच जून को 4270, छह जून को 4518 और सात जून को 3741 मामले सामने आए। वहीं आज 5233 मामले दर्ज किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]