लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus / फिर डराने लगे कोरोना के आंकड़े, देश में बिगड़े हालात, आज फिर सामने आए…

PRIYANKA THAKUR | 19 जून 2022 at 12:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। आए दिन 12 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 12,899 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 15 लोगों की मौत भी हुई है। हर दिन बढ़ रहे संक्रमितों के कारण कोरोना के सक्रिय मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

अब देश में 72,474 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीजों में इजाफा हुआ है। वहीं देश में अब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 524855 हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]