देश में एक बार फिर कोरोना के केस धीरे-धीर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले कोरोना के मामले रोजाना 700-800 के बीच आ रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटे में यह फिर बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1088 नए संक्रमित मिले।
इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित बढ़कर 4,30,38,016 हो गए हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 10,870 हो गए। 26 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल 5,21,736 मौतें हो चुकी हैं। सक्रिय केस की बात करें तो ये कुल संक्रमण के 0.03 फीसदी हैं, वहीं कोविड-19 से रिकवरी की दर 98.76 फीसदी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





