देश में बीते 24 घंटे में 12,781 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान सक्रिय केस में 4226 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 76,700 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.32 फीसदी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 8537 लोग कोरोना से उबर गए हैं। हालांकि, सक्रिय केस में तेजी से इजाफा होना चिंताजनक है। रविवार को 12,899 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे।
बीते 24 घंटे में 18 लोगों ने महामारी के चलते जान गंवा दी। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या 5,24,873 हो गई है। पिछले करीब एक सप्ताह से रोज 12 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कोविड केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि विशेषज्ञ इसे किसी नई लहर का संकेत नहीं मान रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों में बढ़ती लापरवाही को भी इसका जिम्मेदार माना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





