लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ मरीजों की संख्या में इजाफा, सक्रिय मामले…..

PRIYANKA THAKUR | 17 अप्रैल 2022 at 11:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कल की तुलना में आज वृद्धि देखी गई है। हालांकि मृतकों की संख्या में दो दिनों से भारी कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 175 अधिक है और इस दौरान चार लोगों की मौत भी हो गई।

बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को देश में 975 मामले सामने आए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। देश में अब 11,558 सक्रिय मामले बचे हैं। देश में स्वस्थ होने की दर 98.76 फीसदी है। भारत में अब तक कुल 83.18 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 3,65,118 सैंपल के टेस्ट किए गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]