देश में कोरोना के मामलों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,710 नए मामले सामने आए हैं। कल यानी गुरुवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में करीब 3 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को कोरोना के 2,628 मामले सामने आए थे। वहीं, इस दौरान 14 लोगों की मौत भी हुई है।
लगातार तीसरे दिन दो हजार से ज्यादा मामले
बता दें कि ये लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के दो हजार से ज्यादा मामले आए हैं। बुधवार को 2,124 जबकि गुरुवार को कुल 2,628 लोगों को कोरोना हुआ था। वहीं, कोरोना से रिकवरी की दर 98.75 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 0.58 फीसदी और साप्ताहिक 0.52 फीसदी है। महामारी से अब तक 4,26,07,177 लोग उबर चुके हैं। मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





