लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/लगातार पांचवें दिन कोरोना के दो हजार से अधिक मामले, 46 लोगों की मौत

PRIYANKA THAKUR | 23 मई 2022 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। लगातार पांचवें दिन दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,022 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,099 लोग ठीक होकर घर लौट गए और 46 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण दर 0.69% पहुंची
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण दर 0.69% पहुंच गई है। अब कुल सक्रिय मामले 14,832 हो गए हैं, जो एक दिन पहले तक 14,955 थे। वहीं देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 524459 पहुंच गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 42599102 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल संक्रमण के 0.03 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। जबकि, रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.49 प्रतिशत है, मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]