देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8084 नए केस सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 3.24 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल कोविड केस की संख्या बढ़कर 4,32,30,101 हो गई है।
करीब चार महीनों के बाद दैनिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत से अधिक हुई है। रविवार की तुलना में सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या मामूली कम है, हालांकि, मौतें ज्यादा हुई हैं। रविवार को 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज हुए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। अपडेट आंकड़ों के मुताबित बीते 24 घंटे में देश में सक्रिय केस में 3,482 का इजाफा हुआ। ये बढ़कर कुल 47,995 हो गए हैं।
नई लहर की आशंका
देश में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ते नए संक्रमितों को देखते हुए कोरोना की नई लहर की आशंका पैदा हो रही है। हालांकि, विशेषज्ञों ने अभी इससे इनकार किया है। सरकार ने ज्यादा संक्रमण वाले राज्यों के 28 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत ज्यादा संक्रमण वाले राज्यों में केंद्र ने सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय भी हालात पर नजर रखे हुए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





