लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत

PRIYANKA THAKUR | 12 मई 2022 at 3:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। बता दे कि सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और बूस्टर खुराक के बीच के अंतर को कम करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब विदेश जाने वाले लोग जिस देश जा रहे हैं, वहां की गाइडलाइन के हिसाब से भारत में ही प्रीकॉशन डोज ले सकेंगे।

यानी कि दूसरी डोज और प्रीकॉशन डोज के नौ महीने का अंतर रखने वाले नियम को आखिरकार खत्म कर दिया गया है। केंद्र सरकार का यह फैसला टीकाकरण पर गठित सरकारी पैनल- एनटीएजीआई के प्रस्ताव पर आया है। स्वास्थ्य मंत्री मनुसख मंडाविया ने कहा, “भारत के नागरिक और छात्र, जो विदेश जा रहे हैं, अब गंतव्य देश की गाइडलाइंस के हिसाब से प्रीकॉशन डोज ले सकते हैं। यह सुविधा जल्द ही कोविन पोर्टल पर मुहैया हो जाएगी।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]