देश में कोरोना के नए मामलो में भारी कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में 13,734 नए कोविड केस मिले हैं। हालांकि, सक्रिय केस में भी तेजी से कमी आई है और ये घटकर 1,39,792 हो गए। मंगलवार को जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,50,009 हो गई है।
बीते 24 घंटे में 27 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,26,430 हो गई। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 4,197 की कमी आई। ये घटकर 1,39,792 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ये कुल संक्रमितों की तुलना में 0.32 फीसदी है। राष्ट्रीय कोविड रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





