देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे है। बढ़ते मामले ने सरकार की चिंताए फिर बढ़ा दी है। बीते कल के मुकाबले आज कोरोना के मामले करीब 30 फीसद बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17,336 मामले सामने आए हैं।
इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों में भी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। देश में अब 88,284 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक 83,990 सक्रिय मरीज थे। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज भी बढ़े हैं।
मंडाविया ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की निगरानी और जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने पर निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा मामले वाले राज्यों में बूस्टर डोज की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





