लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ 28 दिन बाद दो हजार से कम आए मामले, पिछले 24 घंटे में मिले…

PRIYANKA THAKUR | 17 मई 2022 at 12:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत में कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। इसके कारण दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट आई है। मंगलवार को जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1569 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सोमवार को 2203 नए केस मिले थे।

बीते 24 घंटे में 2467 लोग कोरोना से ठीक हुए है और 19 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल सक्रिय केस घटकर 16,400 हो गए हैं। 24 घंटे में इनमें 917 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 फीसदी है। इसके साथ ही देश में कुल कोविड केस बढ़कर 4,31,25,370 हो गए हैं।

कोरोना से रिकवरी की दर 98.75 है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.59 फीसदी और मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। बीमारी से उबरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,84,710 हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]