लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ 50 हजार के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, महज सात दिनों में…

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 12:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में नए संक्रमितों में मामूली कमी आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज सात दिनों में ही संक्रमण देश के चार से 15 राज्यों तक पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 6594 नए संक्रमित मिले, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे। दैनिक संक्रमण दर भी सोमवार को चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी।

देश में बीते 122 दिन बाद सोमवार को पहली बार कोरोना संक्रमण दर तीन फीसदी के पार पहुंची थी। इससे पहले 11 फरवरी को संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को यह घटकर 2.05 फीसदी रह गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]