Loading...

Crime / काला आम्ब में कंपनी कर्मचारी से मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 2 Jul 2026 • 1 Min Read

Crime : काला आम्ब थाना क्षेत्र में कंपनी कर्मचारी की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में काम को लेकर हुए विवाद के बाद रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

काला आम्ब

कंपनी कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस थाना काला आम्ब में त्यागी पुत्र राजकुमार त्यागी, निवासी आदर्श नगर कैंप, यमुनानगर (हरियाणा) ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह वैरभ कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। शिकायत के अनुसार 29 जून को कंपनी में कार्यरत हेल्पर अंकित के साथ काम को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद ठेकेदार लाभ सिंह ने 30 जून को अंकित को काम पर आने से मना कर दिया।

रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार 30 जून को जब वह और योगिन्द्र कंपनी से भोजन करने के लिए जा रहे थे, तब अंकित, कृष्णा तथा उनके साथ मौजूद 3-4 अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: