Crime / काला आम्ब में सट्टा लगवाते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, नकदी और पर्चियां बरामद
Crime : जिला सिरमौर के काला आम्ब क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा लगवाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे की पर्चियां और नकदी बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सिरमौर/पांवटा साहिब
जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को पुलिस थाना काला आम्ब की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान काला आम्ब से त्रिलोकपुर सड़क के दाहिनी ओर एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर खड़ा होकर लोगों को दड़ा सट्टा लगाने के लिए आवाजें लगा रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टे की पर्चियां और सट्टे से संबंधित 1150 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलना और खिलवाना कानूनन अपराध है। मामले में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13A के तहत थाना काला आम्ब में मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बरामद नकदी और सट्टा पर्चियों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
