Loading...

Crime / माजरा में भूमि विवाद, फसल नष्ट करने और कब्जे के प्रयास का मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 16 Jul 2026 • 1 Min Read

Crime : माजरा क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर फसल नष्ट करने और जबरन कब्जे के प्रयास का मामला पुलिस तक पहुंचा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नाहन

सिरमौर जिले के माजरा क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर फसल नष्ट करने और जबरन कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस थाना माजरा में दर्ज शिकायत के अनुसार गांव संतोखगढ़ निवासी हरिन्द्र पाल सिंह ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई की शाम पूर्ण चंद, राजू (राजेश), किशोरी लाल, राजेश पुत्र छोटू राम तथा अन्य लोगों ने उनकी कृषि भूमि पर बोई गई फसल को नष्ट कर दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजेश ने ट्रैक्टर चलाकरफसल खराब की और भूमि पर जबरन फसल बोने का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Topics: